रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर मंे पूजा अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के हेलीपेड में उतरते ही वहां उपस्थित एक नन्हे बच्चे से बड़ी आत्मीयता के साथ बात करते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने की जानकारी दी।…
साल: 2022
’मैं तोर बर फल लाय हंव’, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण और मरीजों से चर्चा की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वहां एक भर्ती महिला बीबी बाई से हालचाल पूछा तथा कहा कि ’मैं तोर बर फल लेकर आय हंव’। शारीरिक कमजोरी के कारण से भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ गई। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान आमजनों से अपने परिवार के सदस्यों की तरह मिलते हैं। बातचीत में वे…
ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत बटईकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, तभी ग्रामीण महिला बुधमती बाई चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में स्टील प्लांट लगना प्रस्तावित है, लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र में स्टील प्लांट नहीं चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर स्टील प्लांट को लेकर प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो प्लांट नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवाओं को संबोधित…
भेंट-मुलाकात : योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। हमारी योजनाओं से किसानों को फायदा हो रहा है। किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने आज भेंट-मुलाकात के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार में आम जनता, किसानों, छात्रों से मुलाकात के दौरान यह बाते कहीं। उन्होंने बात-चीत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। भेंट-मुलाकात अभियान के…
जब मुख्यमंत्री को एटीएम के ट्रांसेक्शन में मिला 50 रुपये का नकली नोट
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बच्चों के बीच बचपन के रंग में रंगे नज़र आये। उन्होंने समर कैम्प में बच्चों द्वारा कबाड़ के जुगाड़ से बनाये मॉडल देखे। इसी दौरान उन्होंने बच्चों के एटीएम का निरीक्षण किया। कबाड़ के जुगाड़ से बने इस एटीएम में मुख्यमंत्री ने एटीएम ऑपरेटर बने बच्चों जयंत साहू और प्रीति साहू के निर्देशन में एटीएम से 50 रुपये का ट्रांसेक्शन किया। बदले में मुख्यमंत्री को एटीएम से 50 रुपये का नोट मिला। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा- ये असली है ?…
जब 10 वीं की मेरिट होल्डर ने जतायी स्वामी आत्मानंद स्कूल से आगे पढ़ने की इच्छा, मुख्यमंत्री ने कहा ये तो खुशी की बात है
रायपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हो रही पढ़ाई -लिखाई से अब बच्चे यहां एडमिशन लेने के लिए उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण के दौरान ऐसी इच्छा जशपुर जिले की एक मेरिट होल्डर बच्ची ने जतायी, जिसने 10 वीं की परीक्षा में प्रादेशिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है। कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कु प्रियांशु पाठक ने पूरे प्रदेश में 96.83% हासिल कर 10वें स्थान पर रही। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए निरीक्षण में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल…
विशेष लेख : कुलगांव में छत्तीसगढ़ का पहला रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क, कुलगांव में दिखी बापू के सपनों की झलक
छत्तीसगढ़ में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने की परिकल्पना अब धीरे-धीरे आकार लेने लगी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के अनुरुप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांवों में छोटे-छोटे कुटीर उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार और आमदनी के साधन से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के ऐसे पहले रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ने कांकेर जिले के कुलगांव में आकार ले लिया है, जिसे गांधी ग्राम का नाम दिया गया है, वहां गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित…
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
तरक्की और विकास का रिश्ता अच्छी कनेक्टिविटी से जुड़ा है। कनेक्टिविटी की सुविधा जितनी ज्यादा होगी वहां विकास उतना ही तेजी से होता है। यह सुविधा लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है वही क्षेत्रीय असंतुलन को भी दूर करने में मदद करती है। अच्छी सड़क और हवाई कनेक्टिविटी जीवन स्तर को जांचने का भी पैमाना भी है। हाल के साढे तीन वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिीविटी की उम्मीदों को नई उड़ान है। छत्तीसगढ़ में हाल के साढ़े तीन साल की बात करें…
चुनाव आयोग ने किया राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान,18 को होगी वोटिंग, 21 जुलाई को मतगणना
नई दिल्ली। महामहिम रामनाथ कोविंद के बाद भारत के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे, इसे लेकर हर एक देशवासी के मन में जिज्ञासा है। चुनाव आयोग अब से थोड़ी ही देर में देश में अगले राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले चुनाव की तारीख और पूरे कार्यक्रम का ऐलान करनेवाला है। आज दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग द्वारा सीईसी राजीव कुमार चुनाव आयोग अनूप चंद्र पांडे के साथ भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय, 2022 ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के…
बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक में चल रहे नरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून में थोड़ा विलंब होने से नरवा प्रोजेक्ट की अंतिम फिनिशिंग के लिए कुछ और समय मिल जाएगा। इस भूमि में जहां हम खड़े हैं वहां पर मुरुम की मिट्टी है, जिसमें तेजी से पानी का बहाव हो जाता है, इसलिए कुछ-कुछ दूरी पर स्ट्रक्चर बनाना जरूरी होता है। उन्होंने मौके पर ही प्रोजेक्ट का विवरण देखकर अधिकारियों से कहा कि बारिश की हर बूंद कीमती है, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीक मॉनिटरिंग…
