नई दिल्ली। हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जज का काम लोगों को खुश करने का नहीं, बल्कि कानून के आधार पर मामलों का फैसला करने होता है। कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध मामले में शीर्ष न्यायालय के दो जजों की बेंच की राय अलग-अलग थी। जस्टिस गुप्ता ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटान…
साल: 2022
‘न्याय देने में देरी एक प्रमुख बाधा’, PM मोदी बोले- गरीबों को न्याय मिलना भी हुआ बहुत आसान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब लोकहित को लेकर सरदार पटेल की प्रेरणा, हमें सही दिशा में भी ले जाएगी, और हमें लक्ष्य तक पहुंचाएगी भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के समाज की विकास यात्रा हजारों वर्षों की है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय समाज ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी…
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : देश की राजधानी में बिखरेगी छत्तीसगढ़ की बहुरंगी छटा
रायपुर। इंडिया ट्रेंड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, उद्यमिता से संबंधित आंकड़ों, निवेश, रोजगार की जानकारी, ग्रामद्योग, वन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारियां और उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां…
10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन सकता है भारत, अर्थव्यवस्था के ‘अच्छे दिन’ देखकर खुश हुआ IMF
न्यूज़ डेस्क। भारत भले ही इस समय 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) का मानना है कि इसमें 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था माद्दा है। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवर गोरिंचेस ने भारत के डिजिटलीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि यह कदम बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला रहा है क्योंकि इससे भारत सरकार के लिए ऐसे काम करना संभव हुआ है जो अन्यथा बेहद कठिन होते। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा, ‘‘भारत के…
भेंट-मुलाकात: हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत नवगठित सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का शाल भेंट कर, फूल माला और धान की बाली पहना कर उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात के पूर्व ग्राम कांशीगढ़ में स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां चंद्रहासिनी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर…
भेंट-मुलाकात: ग्राम कांशीगढ़ : गोधन न्याय योजना से हुई आमदनी से उषाबाई ने पहली बार अपनी कमाई से खरीदे खुद के लिए गहने
रायपुर। ग्राम कांशीगढ़ गोधन न्याय योजना से जुड़ी महिलाएं स्वयं की और अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने शौक भी पूरे कर रही हैं। इसकी एक बानगी आज सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखंड के ग्राम कांशीगढ़ में देखने को मिली, जहां गोधन न्याय योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती उषाबाई साहू ने अपने पांवों में सजाने के लिए एक जोड़ी पायल खरीदी, मुख्यमंत्री से इस अनुभव को साझा करते हुए उषाबाई ने बताया कि यह उनके लिए काफी बड़ी बात है, क्योंकि…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान वेदराम के घर पर लिया छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम छपोरा में किसान श्री वेद राम साहू के यहां भोजन किया।श्री वेद राम साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि एक किसान परिवार का मुख्यमंत्री ही किसान के घर का भोजन स्वीकार कर सकता है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप आज किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। वेदराम ने कहा कि मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि, प्रदेश के मुखिया एक छोटे किसान के…
36वें नेशनल गेम्सः छत्तीसगढ़ ने सॉफ्टबॉल में जीते दो पदक
रायपुर। 36 वे नेशनल गेम मेें आज छत्तीसगढ़ को दो पदक मिले हैं। पुरूष सॉफ्टबाल टीम को रजत और महिला सॉफ्टबाल टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की टीम अब तक 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 कांस्य पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ महिला सॉफ्टबाल टीम का मुकाबला आज सेमीफाइनल में केरल के साथ हुआ।…
प्रलय के प्रहार से भी मुक्त है महाकाल नगरी, असाधारण, अविश्वसनीय: उज्जैन में PM मोदी ने किया महाकाल लोक का अनावरण, धागे से बने शिवलिंग के दर्शन पाकर प्रसन्न हुए
भोपाल (उज्जैन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 अक्टूबर 2022) उज्जैन में श्री महाकाल लोक का अनावरण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ रहे। सामने आई वीडियो से धागे से बने विशाल शिवलिंग के भव्य दर्शन किए जा सकते हैं। पीछे पंडित मंत्रों का पाठ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने उज्जैन, मध्य प्रदेश में श्री महाकाल लोक का अनावरण किया।#ShriMahakalLok pic.twitter.com/MKLkd18k1e — BJP (@BJP4India) October 11, 2022 ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले श्री महाकालेश्वर…
हम पर चिल्लाते हैं; ED-CBI के छापों के विरोध पर पीएम मोदी का तंज, जेपी का नाम ले किया हमला
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि आज यदि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को खिलाफ ऐक्शन लेती है तो एक समूह उन पर चिल्लाने लगता है। उन्होंने जनता से पूछा कि लूट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं? पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं…
