रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का आडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को कहा है। संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने होम…
साल: 2022
सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं दो संचालकों ने किया पदभार ग्रहण, मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.प्रीतम राम, संचालक डॉ.के.के.ध्रुव एवं डॉ.विनय जायसवाल, विधायक ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ.प्रीतम राम सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है,जबकि संचालक डॉ विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ एवं डॉ. के.के.ध्रुव मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालक द्वयने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आभार जताया। अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम एवं संचालक द्वय ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से भी मुलाकात की। अध्यक्ष एवं संचालक…
अमर जवान ज्योति की लौ क्या हमेशा के लिए बुझ जाएगी? विपक्ष के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।…
दिवालिया होने जा रहे श्रीलंका को भारत ने बचाया तो उच्चायुक्त ने कहा- आप हमारे अर्थव्यवस्था की चाबी हो
नई दिल्ली। चीन ऐसा देश है जो किसी पर अपना हाथ रख दे तो उसे कंगाल बना देता है। क्योंकि चीन का कर्ज और उस देश की कंगाली दिन-दूनी रात चौगुनी बढ़ती है। यकीन ना हो तो पाकिस्तान की हालत देख लीजिए। लेकिन एक और देश अब इस कड़ी में जुड़ गया है। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका कंगाली की राह में चल पड़ा रहा है। श्रीलंका में खाद्य से लेक मानव कल्याण पर संकट खड़ा हो गया है। श्रीलंका आज कंगाली की कगार पर खड़ा है और आर्थिक व…
Weather Update : आज से मौसम में देखने को मिलेगा बदलाव, कई राज्यों में होगी बारिश, बढ़ जाएगी ठंड
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे के बीच आज (शुक्रवार) से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तीन दिनों तक कई राज्यों में जमकर बारिश हो सकती है और पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी…
प्रियंका वाड्रा को तगड़ा झटका, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका अब बीजेपी के साथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपेन को भी तगड़ा झटका लगा है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में शामिल हो गई हैं। प्रियंका मौर्या के बीजेपी में जाने से प्रियंका वाड्रा का अभियान ही लड़खड़ा गया है। प्रियंका मौर्या कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश उपाअध्यक्ष भी थीं। प्रियंका कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर काफी नाराज थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे…
एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने, बाइडन और बोरिस जॉनसन को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली। अमेरिका स्थित ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की 71 प्रतिशत वयस्क आबादी के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता (World’s Most Popular Leader ) बने हुए हैं। शोध फर्म द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 13 नेताओं को शामिल किया गया था जिसमें पीएम मोदी 71 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं, इसके बाद मेक्सिको के एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (66 प्रतिशत), इटली के मारियो ड्रैगी (60 प्रतिशत) और जापान के फुमियो किशिदा (48 प्रतिशत) हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला- पिता के हिस्से की संपत्ति पर है बेटी का भी पूरा हक, जानिए क्या कहा कोर्ट ने…
नई दिल्ली। बेटी का भी पिता की संपत्ति पर पूरा अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू महिला के संपत्ति में उत्तराधिकार पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना वसीयत के मरने वाले हिंदू पुरुष की बेटी पिता की स्वअर्जित और उत्तराधिकार में मिले हिस्से की संपत्ति विरासत में पाने की अधिकारी है और बेटी को संपत्ति के उत्तराधिकार में अन्य सहभागियों (पिता के बेटे की बेटी और पिता के भाइयों) से वरीयता होगी। इसके अलावा कोर्ट ने वसीयत के बगैर मरने वाली संतानहीन हिंदू महिला की…
अफगानिस्तान से अमेरिकन आर्मी को वापस बुलाना कोई गलत कदम नहीं, नहीं मागूंगा माफी : जो बाइडन
वाशिंगटन। 20 साल से अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना वहां के लोगों की तालिबानियों के जीवन की रक्षा कर रही थी और उन्हें तालिबानी जुल्मों से बचा रही थी। इसके बाद जब 2020 में अमेरिका में चुनाव हुए और अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन बनें। जो बाइडन ने जनता से वादा किया कि अब वह अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस अपने देश बुला लेंगे। बाइडन के इस कदम से अफगानिस्तान तहस-नहस हो गया। हजारों लोग मारे गये। एक तरफा संघर्ष में तालिबानी लड़ाकों ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर…
Covid-19 Cases In India : कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में कोविड मामले 3 लाख के पार, 491 लोगों की मौत, घबराएं नहीं, सतर्क रहें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron In India) के मामले भी बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ने पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक दिन मे कोरोना के तीन लाख 17 हजार 532 नए मरीज मिले हैं और एक दिन मे इस वायरस से संक्रमित 491 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के अबतक 9287 मामले सामने आ चुके…
