मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए स्टेट मास्टर प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान के निर्माण के संम्बध में विस्तार से चर्चा करते हुए पी.एम गतिशक्ति पोर्टल में आवश्यक जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग हेतु समयबद्ध कार्य योजना तथा पी.एम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता…

36 वें नेशनल गेम्स : आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने गुजरात में चल रहें 36 वे नेशनल गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए आकर्षी कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षी ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी आकर्षी को बधाई देते हुए कहा कि आकर्षी ने संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश…

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश : बुजुर्गो के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दें

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को पेंशन, प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम और वृद्धावस्था देखभाल के संबंध में बुजुर्गो के लिए चल रहीं मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा, “डॉ. अश्विनी कुमार को व्यक्तिगत रूप से और अन्य उपस्थित पक्षों के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता (ओं)/अधिवक्ताओं को सुना गया। हम निर्देश देते हैं कि बुजुर्गो के कल्याण के लिए चल रही योजनाएं (1) बुजुर्गों के लिए पेंशन,…

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् जिले में अब तक 16,873 लोगों का किया गया उपचार

उत्तर बस्तर कांकेर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिले में अब तक 16,873 लोगों का उपचार कर 12184 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। जिले में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ 01 अप्रैल 2022 से किया गया है, जिसमें जिले के सभी 06 नगरीय निकायों में 3597 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 41 प्रकार के लैब टेस्ट निःशुल्क किया गया है। नगरपालिका परिषद कांकेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मोबाईल यूनिट के माध्यम से जिले के 286 स्थानों में कैम्प लगाकर 16873…

थाईलैंड में छोटे बच्चों के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 36 की मौत: हमलावर ने खुद के बीवी-बच्चे को भी गोली मारी, खुद भी मरा

न्यूज़ डेक्स। थाईलैंड के पूर्वोत्तरी इलाके में गुरुवार (6 अक्टूबर 2022) को एक चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध गोलियाँ चलीं। घटना में 36 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में कई बच्चे और कुछ औरतें हैं। पुलिस ने आरोपित की पहचान एक पूर्व पुलिसकर्मी के तौर पर की। बताया जा रहा है कि उसने हमले में खुद की बीवी और बच्चे को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद की जान भी ले ली। [Breaking] The latest death toll of the mass shooting at Nong Bua Lam Phu is…

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दशहरा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डब्ल्यूआरएस मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है। जब तक हमारे समाज, आस-पास तथा स्वयं में जो बुराई है, वह समाप्त नहीं…

विजयदशमी पर्व नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाता है,सत्य श्रेष्ठ व्यक्ति की वस्तु है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई 03 के बिजली नगर में सार्वजनिक विजयदशमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में रावण दहन के लिए पहुंचे। उनकी उपस्थिति में असत्य और बुराई के प्रतीक 30 फीट ऊंचाई के रावण के पुतले का दहन किया गया। मैदान में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी हुआ जिसे देखकर स्थानीय निवासी मंत्रमुग्ध हुए। इस आयोजन में गीत संगीत से लेकर जय तुलसी मानस एवं रामलीला मंडली द्वारा भी बहुत ही सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसका आनंद उपस्थित जनों ने लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि स्वामी आत्मानंद का एक समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान हैं। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि…

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार कराया जा रहा मार्ग का मरम्मत और संधारण

धमतरी। धमतरी स्थित कोलियारी-खरेंगा-दोनर-जोरातराई मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा सतत् मरम्मत किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी प्रवास के दौरान इस मार्ग के मरम्मत की घोषणा की गई थी। इसके परिपालन में विभाग द्वारा मार्ग का तत्काल मरम्मत कर लगातार संधारण किया जा रहा है। चूंकि महानदी के समानान्तर होने की वजह से भारी वाहनों द्वारा लगातार नदी से रेत निकासी कर परिवहन किया जा रहा है, इससे यह मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसके…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय: राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार, राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाएँगे ये तीनों पुरस्कार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में लोक कला साधकों के सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण श्रेणी में तीन नए पुरस्कार जोड़े गए हैं। यह पुरस्कार लोक कलाकार स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया और स्व. खुमान साव तथा भगवान राम की माता कौशल्या को समर्पित होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के लयबद्ध संगीत, लोकगीत एवं लोक नाट्य अद्भुत आनंद…