महासमुंद। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई., डी.एड. एवं बी.एड. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। छ.ग. राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों…
महीना: अक्टूबर 2022
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सात सौ से ज्यादा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बनाई गई पोषण वाटिका
महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुपोषण मुक्ति की पहल पर छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 को शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को 3 वर्ष से ज्यादा समय हो गया। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। महासमुंद जिले के पूरे क्षेत्र में कुपोषण एवं एनीमिया को जड़ से समाप्त करने कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस कार्यकम में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। महामसुंद जिले में महिला एवं बाल विकास अंतर्गत 1795 ऑगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत है। जिसमें…
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: परम्परागत खेलों से जुड़ते लोग
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पूरे राज्य में शुरू हो गया है। त्यौहारों के इस खुशनुमा माहौल में युवा से लेकर बुजुर्ग इन खेलों में उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। एक तरफ प्रकृति की हरियाली वहीं दूसरी ओर फसल के रूप में प्रकृति का उपहार इस उत्साह को कई गुना बढ़ा रहा है। पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे इन खेलों में लोगों का जुड़ाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में इन खेलों के प्रति रूचि इस बात से पता चल रही है कि इन खेलों में भाग…
’छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’: मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों से की अपील
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ’छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अपील करते हुये कहा है – यदि आप भी ‘छत्तीसगढिया ओलम्पिक’ में भाग ले रहे हैं, तो आपको खेलते हुए हम सब देखेंगे.. सभी खेलते हुए अपनी फोटो/वीडियो हैशटैग #CGOlympics2022, #KhelboChhattisgarh के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते है। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि प्रतिभागी मुझे @BhupeshBaghelCG/@BhupeshBaghel/@BhupeshBaghelinc टैग/मेंशन भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों…
मुख्यमंत्री ने किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण, 173 करोड़ 44 लाख से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायपुर। बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिरहासार भवन के समीप शहीद स्मारक परिसर में मुरिया विद्रोह के जन नायक झाड़ा सिरहा की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले में 89 विकास कार्यों लागत लगभग 173 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ 38 लाख 72 हजार के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 89 लाख 72 हजार के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर उद्योग व जिले…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिले के उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा…
भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम गुरु गद्दी दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयकारे के साथ मेला पर आयोजित कार्यक्रम को बरसते पानी में संबोधित करते हुए कहा कि आज एकादशी के दिन ही गुरु बालकदास जी का राज्याभिषेक हुआ था। बाबा गुरुघासी दास के पुत्र गुरु बालकदास के गद्दीनसीन…
हम जिस राह पर चले, वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आजीविकामूलक गतिविधियों पर जो काम हो रहा है उसकी राह स्वामी आत्मानंद, डॉ खूबचंद बघेल जैसी विभूतियों ने दिखाई है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 921 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन पाटन विधानसभा में किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 280 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 641 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण इस अवसर पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा…
मुख्यमंत्री ने रेफरी बन खेल की शुरूआत की, पारंपरिक खेलों मे खुद आजमाए हाथ
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता की चर्चा पुरातन काल से होती आ रही है। बीते कुछ समय तक इस संस्कृति को लगभग भुला दिया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से ही भूपेश बघेल ने यहां की संस्कृति और पुरातन सभ्यता को विश्व पटल पर लाने की योजना पर काम शुरू किया। स्थानीय त्यौहारों के अवसर पर अवकाश, बोरे-बासी को वैश्विक पहचान दिलाना, स्थानीय त्यौहारों के प्रति लोगों को जागरुक करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल का परिणाम है। इसी कड़ी छत्तीसगढ़ की…
दीपावली के पहले छत्तीसगढ़ के किसानों, ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों और गोबर विक्रेताओं के खाते में आएगी लगभग 1800 करोड़ रूपए की राशि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दीपावली के पहले 17 अक्टूबर को किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त के साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना की राशि का भुगतान हितग्राहियों को किया जाएगा। किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और गोबर विक्रेताओं को लगभग 1800 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली हम सब के लिए बड़ा त्यौहार है। दीपावली के पहले राशि मिलने से हम सब धूमधाम से दीपावली मनाएंगे। मुख्यमंत्री…
