भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम राजपुर में की कई घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने वहां ग्राम राजपुर में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा अर्चना की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात स्थल में स्थानीय महिलाओं ने हाथ से बने कांसा घास और धान बाली का हैट पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने साड़ी देकर हैट बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित किया। इस अवसर पर कदम्ब का पौधा लगाया। प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री ने ग्राम…

मुख्यमंत्री ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय…

मुख्य सचिव ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जन-जागरूकता लाने नवा रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितम्बर से एक अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आयोजन होगा। क्रिकेट मैच के आयोजन की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मैच के आयोजन के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में…

कांग्रेस के ट्वीट पर घसामान, BJP का राहुल गांधी पर पलटवार; कहा- भारत जोड़ो नहीं, आग लगाओ यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक तस्वीर पर सियासी घमासान मच गया है। दरअसल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आरएसएस की ड्रेस में आग लगी पैंट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के सहारे कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को ट्वीट कर लिखा है कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने के लिए और आरएसएस बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी एक-एक कदम आगे…

नवाचार के अवसरों का जनहित तथा क्षेत्र के विकास में करें बेहतर उपयोग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा रायपुर में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास नई सोच के साथ नवाचार करने का बहुत अच्छा अवसर हैं, इस अवसर का जनहित तथा क्षेत्र के विकास की दिशा में बेहतर से बेहतर उपयोग करें। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने भी प्रशिक्षण को लेकर अपने अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों से चर्चा करते हुए कहा कि…

गीदम के बड़े कारली गांव में महिलाएं चला रही ढाबा, जायका ऐसा जो एक बार खाए, बार-बार आए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की बयार सुदूर वनांचल के इलाकों में तेजी से बहने लगी है। समूह के जरिए महिलाएं अब उन कामों को भी अपने जिम्मे ले लिया है, जिनमें पुरूषों का एकाधिकार रहा है। बड़े कारली गांव, जिसके गौठान परिसर के समीप स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफलतापूर्वक ढाबा चला रही हैं। बड़े कारली दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखण्ड की एक पंचायत है। महिलाओं ने ढाबे का नाम मनवा ढाबा रखा है। समूह की महिलाओं द्वारा ढाबे में खिलाए जा रहे भोजन का जायका ऐसा है कि जो…

औद्योगिक प्रगति का आधार रहा है ‘मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ क्षेत्र, अब छत्तीसगढ़ के 32 वें जिले के रूप में आकार लेगा यह क्षेत्र

देश के प्रमुख कोल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र अब कोरिया जिले से अलग होकर छत्तीसगढ़ के 32वें जिले के रूप में आकार ले रहा है। यह जिला वन संपदा और खनिजों के भण्डार से समृद्ध है। छत्तीसगढ़ में 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में खदानों से कोयला खनन के प्रारंभ होने और रेलवे लाईन के विकास का भी साक्षी रहा है यह क्षेत्र। मनेन्द्रगढ़ शहर जो इस नए जिले का मुख्यालय बनने जा रहा है वह वर्ष 1930 में नियोजित शहर के रूप में बसाया गया था। उस जमाने…

मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सहकारिता मंत्रियों की बैठक में कहा है कि मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों के अपर पंजीयकों को दी जाये, जिससे मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव्ह सोसाइटियों द्वारा जनता की राशि गबन करने की दशा में कार्यवाही की जा सके। इसके लिए ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि सेंट्रल रजिस्ट्रार स्तर से मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह सोसाइटियों का गठन किया जाता है जो सभी राज्यों में कार्य करती है,…

छत्तीसगढ़ में अब न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह अभियान 5 वर्ष तक चलेगा। इस कार्यक्रम में अशिक्षित व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान प्रदान करने के साथ उन्हें जीवन में आने वाले कुशलता के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा, सतत शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य में स्वच्छता पर विशेष रुप से जागरूक करने का कार्य भी…

नवगठित सक्ती जिला : आध्यात्मिक शक्ति के साथ अब प्रशासनिक शक्ति का केन्द्र भी बनेगा

धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति के केन्द्र के रूप में स्थापित सक्ती जिला अब प्रशासनिक शक्ति के केन्द्र के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 सक्ती को एक नये जिले के रूप में गठन की घोषणा की थी। यह घोषणा आज 9 सितम्बर को मूर्त रूप लेने जा रही है। सक्ती जिले के गठन के लिए प्रकाशित की गई अधिसूचना में जांजगीर-चांपा के उपखंड सक्ती, डभरा एवं मालखरौदा तथा तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर, बाराद्वार, डभरा तथा अड़भार को शामिल करते हुए नवीन जिला ‘‘सक्ती’’…