रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में सड़क संधारण कार्यों को निश्चित समय में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिलेवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों से इन कार्यों की सतत निगरानी एवं समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। राज्य में 7184 सड़क कार्यों के लिए 13607.5 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हैं। इसके अंतर्गत 15 हजार 498 किलोमीटर सड़कों तथा पुल-पुलियों के कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के बजट में शासन स्तर से 6155.59 करोड़ रुपए के 860…
महीना: सितम्बर 2022
बीरगांव जैसे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार में शहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां शहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस नवीन भवन से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार में महाविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। कॉलेज के नए भवन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अभिभावकों और बीरगांव के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 2017 में हुई…
मुख्यमंत्री की पहल पर हो रहा शतरंज का इंटरनेशनल टूर्नामेंट, 15 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बीते 19 सितम्बर से शुरू हुए छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में मास्टर्स कैटेगरी में 10वां और फाइनल राउंड 28 सितम्बर को होगा। इसमें 64 बोर्ड पर 128 खिलाड़ी शह-मात देने आमने-सामने होंगे। इस दौरान करीब 5 खिलाड़ियों को नॉर्म मिलने की संभावना है। मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में हो रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के निर्देश…
आप मूर्ख नहीं बना सकते, पाकिस्तान को फंड देने पर एस. जयशंकर ने लगाई अमेरिका की क्लास
वाशिंगटन। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को 450 मिलियन डॉलर की मदद एफ-16 फाइटर जेट्स के रखरखाव के नाम पर दिए जाने की भारत ने तीखी आलोचना की है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे अमेरिका के हितों को कोई फायदा नहीं होगा। यही नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मीटिंग से पहले जयशंकर ने कहा कि इस फैसले से कोई बेवकूफ नहीं बनेगा। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका…
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी कारोबारी गतिविधियां हटायें – सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आगरा विकास प्राधिकरण को ताजमहल की चारदीवारी/परिधीय दीवार से 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को हटाने का निर्देश दिया है। न्याय मित्र के रूप में अदालत की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए.डी.एन. राव ने न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि ताजमहल के पास सभी व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देश जारी किए जाने चाहिए। मकबरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। शीर्ष अदालत को सूचित किया गया…
किसानों, वनवासियों और श्रमिकों की जेब में पैसा आने का असर छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई में अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अग्रसेन जयंती की बधाई दी और कहा कि हमने किसानों, वनवासियों और श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई, इससे न केवल उनकी जेब में पैसा आया और इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के जरिए किसानों, वनवासियों और श्रमिकों को सीधे उनके खातों पर भुगतान किया जा रहा है। यह…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओबीसी एवं ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्ग के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में क्वांटिफायबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें। आयोग द्वारा वेब पोर्टल cgqdc.in के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए पंजीयन हेतु मॉप-अप राउंड के तहत पोर्टल को आखिरी बार 17 अक्टूबर तक खोला गया है। ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत या नगर…
तारीख पर तारीख नहीं, ओडिशा हाई कोर्ट के जज ने एक दिन में 32 मामलों में सुनाया फैसला
भुनेश्वर। देश भर के हाई कोर्ट्स में बड़ी संख्या में केस लंबित हैं। इस बीच ओडिशा उच्च न्यायालय के सीनियर जज ने एक दिन में 32 मामलों में फैलाया सुनाया है। अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस देवव्रत दास की अध्यक्षता वाली सिंगल बेंच ने ये फैसले सुनाए। एकल न्यायाधीश की पीठ ने सोमवार को 32 मामलों में फैसला सुनाया, इनमें से ज्यादातर राज्य में अपीलीय सिविल अदालतों के आदेश को चुनौती देने वाली दूसरी अपील हैं। 32 में से 31 मामले दूसरी अपील से जुड़े हैं, जिनमें से कई 1988-1990…
सरकार ने 10 YouTube चैनलों के 45 वीडियो किए ब्लॉक, झूठी जानकारी फैलाने से हुई बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित झूठी जानकारी फैलाने के लिए यूट्यूब चैनलों के कुछ वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस बार 10 यूट्यूब चैनलों से 45 यूट्यूब वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर 10 यूट्यूब चैनलों से 45 यूट्यूब वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। अवरुद्ध वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार…
PFI के खिलाफ जांच एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन, दिल्ली-UP समेत 8 राज्यों में जारी है छापेमारी; कई नेता गिरफ्तार
नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने खिलाफ जारी अभियान में कल रात देश के 8 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम समेत 8 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापेमारी अभियान को अंजाम दिया गया। कई जगहों पर नेताओं की गिरफ्तारी भी की गई है। कई जगहों पर नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले की गई छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर इन नेताओं को गिरफ्तार किया…
