रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री बघेल ने कहा कि पूरे देश की भांति हमारे छत्तीसगढ़ में भी शहीद गुण्डाधुर, परलकोट के जमींदार शहीद गैंदसिंह नायक, सोनाखान के जमींदार शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक आदिवासी महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का शंखनाद कर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने आदिवासी समाज को शांत, सरल एवं मेहनतकश समाज बताते हुए कहा कि हमारी…
महीना: अगस्त 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिसर में…
गौतम मण्डावी को मिला मैक्सी ट्रक, महेश्वरी नेताम एवं सुमन मण्डावी होंगी खुद की दुकान की मालिक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के चारामा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से संचालित योजना के तहत् कांकेर जिला के युवा गौतम मण्डावी को पिकअप मैक्सी ट्रक तथा दो महिलाओं महेश्वरी नेताम एवं कुमारी सुमन मण्डावी को स्व-रोजगार स्थापना के लिए दो-दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। स्व-रोजगार स्थापना के लिए गुड्स कैरियर योजना के तहत नरहरपुर तहसील के ग्राम मुंजालकोंदी पोस्ट जुनवानी निवासी गौतम मण्डावी को पिकअप मेक्सी…
Independence Day Guidelines: 15 अगस्त के जश्न के लिए सामने आई केंद्र की एडवाइजरी, क्या करें क्या न करें; यहां जानें
न्यूज़ डेक्स। देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न बड़ी धूम-धाम से मना रहा है। इस बीच 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस (Indipendence day Festival) के जश्न और समारोहों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी एडवायजरी जारी की है। दरअसल देश में रोजाना कोराना के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा नहीं हो और सभी लोग Covid-19 की गाइडलाइंस यानी दिशा-निर्देशों का…
हर घर तिरंगा : तिरंगा फहराने के नियम जारी, पालन नहीं करने पर होगी जेल
न्यूज़ डेक्स। भारत में आज़ादी का 75 मोहत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारत सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा…
विशेष लेख : अन्नदेवी की पूजा का पर्व ’भोजली’
छत्तीसगढ़ में भोजली पर्व अच्छी फसल की कामना एवं मित्रता के प्रतीक पर्व के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ विशेष कर ग्रामीण अंचलो में हर्षाेल्लास के साथ भाद्र मास के कृष्ण पक्ष प्रथम दिवस को मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष नवमी के दिन से भोजली पर्व की तैयारी शुरू हो जाती है। इस दिन महिलाओं द्वारा किसी निश्चित स्थान पर मिट्टी से भरी बांस की छोटी-छोटी टोकरियों (छत्तीसगढ़ी में चुरकी बोलते है) में फसल मुख्य रूप से गेंहू, धान, जौं आदि के बीज बोया जाता है।…
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में शुरू होंगी स्काउट्स गाईड्स की गतिविधियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय, एकलव्य विद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियों संचालित की जाएंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों को जिले के सभी स्कूलों में स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर दल का पंजीयन एवं दल संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधितों को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत स्काउट्स एवं गाईड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्काउटिंग-गाइडिंग का कार्य सुचारू रूप से…
नरवा विकास कार्यक्रम : कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी कार्य सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है। गौरतलब है कि वनांचल में स्थित कावरा नाला में 97 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 73 भू-जल संवर्धन संबंधी विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे लगभग 10 किलोमीटर लंबाई के कावरा नाला में कुल जल संग्रहण क्षेत्रफल अंतर्गत 11 हजार 974 हेक्टेयर में से वन क्षेत्र के लगभग 3 हजार हेक्टेयर को उपचारित किया गया…
हमर तिरंगा अभियान: खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने 310 लोगों को दिलाया अतिरिक्त रोजगार
रायपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 3 दिनों में खादी वस्त्रों से 27 हजार तिरंगा झंडा तैयार कर अपनी सहभागिता निभाई गई है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला ने बताया कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के कुशल मार्गदर्शन में हमर तिरंगा अभियान के लिए बोर्ड द्वारा…
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ,वन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को मिली सराहना
रायपुर। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम द्वारा विश्व स्तर पर वन ट्रिलियन ट्री योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत वर्ल्ड इकोनामिक फोरम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को और कैसे बेहतर बनाया जा रहा है इस संबंध में वन ट्रिलियन ट्री कार्यक्रम की प्रमुख निकोल सेवाड के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिचर्चा में शामिल हुए। इस परिचर्चा में भारत में वन ट्रिलियन ट्री कार्यक्रम की संचालक रित्विका भट्टाचार्य और भैरवी जानी ने कार्यक्रम के…
