विकास की दौड़ में छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्र में पेड़ पौधों की जहां कमी होते जा रही है, वहीं शहर और कस्बे कॉन्क्रीट के जंगल बनते जा रहे है। शहरों में लोगों के लिए उद्यान, बाग-बगीचे अब नहीं के बराबर है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसी कमी को दूर करने के लिए कृष्ण कुंज योजना तैयार की गई है। कृष्ण कुंज से लोगों को आत्मिक शांति और खुशनुमा वातावरण उपलब्ध होगा। कृष्ण कुंज एक ऐसा स्थान होगा, जहां लोगों के जीवन उपयोगी पेड़-पौधों का रोपण किया जाएगा। यहां लोक संस्कृति और…
महीना: अगस्त 2022
मुख्यमंत्री श्री बघेल विश्व आदिवासी दिवस एवं मां मांवली महासभा के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर स्थित रावणभाटा मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं मां मांवली महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान समाज की महिलाओं ने खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। श्री बघेल ने सम्मेलन में पटपर भाटापारा नगर में आदिवासी समाज के लिए 2 एकड़ भूमि आरक्षित करने एवं सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रूपए स्वीकृति की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासकीय हाई स्कूल दंतरेगी का नामकरण स्वर्गीय संतोष ध्रुव…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनकी जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।…
कोविड – 19 : कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच DGCA ने हवाई पैसेंजर के लिए जारी की सख्त “गडलाइन्स”, नहीं माने तो होगी कायर्वाही
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फिर से सतर्कता और कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती दिखने लगी है। फ्लाइट से सफर के दौरान अब यात्रियों को सही से मास्क पहनना होगा। वहीं एयरलाइंस को सेनिटाइजेशन का भी पालन करना होगा। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को कोविड गाइडलाइंस को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि सफर के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए। एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए डीजीसीए ने एयरलाइंस…
नया रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला की होगी स्थापना
रायपुर। क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला मध्य भारत की सबसे वृहद प्रयोगशाला होगीमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान, बैंगलुरू और छत्तीसगढ़ शासन के मध्य नवा रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला तथा परीक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद और सीपीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर श्री बी.ए. सावले ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर उर्जा विभाग…
राज्य सरकार और यूनिसेफ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर चलाएंगे जन-जागरूकता अभियान
रायपुर। ग्राम सभाओं, हाट बाजारों में इन उपकरणों के माध्यम से लोगों को उन्हीं की भाषा में दी जाएगी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार और यूनिसेफ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा की योजनओं पर फोकस होगा। इस अभियान के लिए यूनिसेफ द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके निवास कार्यालय में 1100 से अधिक संचार उपकरण, जिनमें पिको प्रोजेक्टर, ज्यूक बॉक्स और मेगाफोन शामिल हैं, सौंपे गए। इन उपकरणों का उपयोग कर ग्राम सभाओं,…
राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य में आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व राज्य के 422 स्कूलों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना लागू किए जाने की घोषणा की, जिसमें से 252 स्कूल बस्तर एवं सरगुजा संभाग…
घाना के एलियासु सुले के साथ भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला रायपुर में
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी पहली पेशेवर मुक्केबाजी के लिए तैयार है। पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला ‘द जंगल रंबल’ में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होगा। यह मुकाबला रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में बुधवार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में यह पहला पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबला होगा। पूरे देश के प्रशंसक विजेंदर सिंह के मुकाबले को देख सकें इसके लिए टीवी नेटवर्क वायाकम 18 ने स्पोर्ट्स 18 खेल और वूट पर मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा। भारत के पहले पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर…
न्याय की विरासत के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनता के नाम अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ से फिर एक नया सफर शुरू होगा, जो न्याय की हमारी विरासत के साथ आगे बढ़ेगा और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को…
स्वतंत्रता दिवस 2022 : ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’, लालकिले से PM मोदी का नया आह्वान, जानिए भाषण की बड़ी बातें
न्यूज़ डेक्स। आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पिछले 75 हफ्तों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7.30 बजे तिरंगा फहराया और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। ये नौंवी बार है, जब पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया और राष्ट्र को संबोधित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में देशवासियों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर…
