गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ के सबसे पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के समीप बालीकोंटा में लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण विधिवत पूजा कर किया। इस अवसर पर उन्होंने इंद्रावती नदी की आरती तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने नदी तथा अन्य जलस्त्रोतों की स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए प्रदेश के सबसे पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन और महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में जगदलपुर…

मुख्यमंत्री ने छिंदनार पुल जनता को किया समर्पित, दंतेवाड़ा जिले को दी 251 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार में इन्द्रावती नदी पर 47 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल को आज जनता को समर्पित किया। इस नवनिर्मित पुल की लम्बाई 712 मीटर और 8.40 मीटर है। इस पुल के बन जाने से अब छिंदनार इलाके के ग्रामीणों का रास्ता उफनती इन्द्रावती भी नहीं रोक सकेगी। पुल न होने की वजह बरसात के दिनों में इन्द्रावती नदी के उस पार स्थित कई गांवों का जन-जीवन और आवागमन पूरी तरह थम जाता था, इस पुल के निर्माण से लोगों को…

‘उन्नति’ परियोजना के तहत मनरेगा श्रमिकों के कौशल विकास में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर। राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा ‘उन्नति’ परियोजना के अंतर्गत मनरेगा श्रमिकों के कौशल विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को परिपत्र जारी कर मनरेगा श्रमिकों को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने उनके कौशल उन्नयन के लिए शुरू की गई ‘उन्नति’ परियोजना के वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इसके क्रियान्वयन में तेजी लाने कहा है। उन्होंने सभी जिलों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और बिहान (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन)…

छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र, भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 6000 रुपये

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र होने जा रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। शुभारंभ के…

‘मुफ्त का लालच देने वाले दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द हो, चुनाव चिह्न वापस लिए जाएँ’ : केंद्र और चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (25 जनवरी, 2022) को राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए सरकारी कोष का दुरुपयोग करने पर केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। दरअसल, शीर्ष न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर उन राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने और उनके चुनाव चिन्ह जब्त करने की माँग की गई है, जो मतदाताओं को मुफ्त में सुविधाएँ देने के वादे कर रहे हैं। अगले महीने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।…

अमेरिका में भारी महंगाई के सवाल पर, रिपोर्टर को ही राष्ट्रपति बाइडेन ने कहे अपशब्द

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को वैसे तो सभ्य राजनेता माना जाता है, लेकिन जब महंगाई के ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने रिपोर्टर को ही मां-बहन की गाली ले दी। अमेरिका में पिछले कुछ महीने से रिकॉर्डतोड़ महंगाई है और देश के लोग मुद्रास्फीति से बुरी तरह परेशान हैं, जिसको लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन से रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने के बजाए राष्ट्रपति बाइडेन ने रिपोर्टर को ही सबसे सामने गाली दे दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स…

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 30 जनवरी को 11.30 बजे करेंगे मन की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण इस महीने नए समय पर होगा। इस महीने 30 जनवरी को मन की बात 11 बजे के बजाय 1.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 30 जनवरी को होने वाली ‘मन की बात’ सुबह 11:30 बजे गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद शुरू होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में ट्वीट किया, “इस महीने की #मन की बात, जोकि 30 तारीख को होगी, गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद…

वाशिंगटन में सिख और पंजाबी समुदाय ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। वाशिंगटन में सिख और पंजाबी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिख इतिहास, परंपरा और संस्कृति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया है। इस कार्यक्रम ने समुदाय के लिए की गई कई पहलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, जिसमें वीर बाल दिवस, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना, सिखों और गुरुग्रंथ साहिब को अफगानिस्तान से वापस लाना और पंजाब के लिए फिरोजपुर में 43,000 करोड़ रुपये की…

संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद के आगामी बजट सत्र में कोविड-प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही के समय में परिवर्तन होगा। आपको बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल 2 फरवरी को लागू होगा और उससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण होगा और फिर एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। उपराष्ट्रपति एम…