बोकारो (झारखंड)। झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बिस्तर पर पड़ा 55 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड रोधी कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के बाद चलने-बोलने लगा है। उन्होंने कहा कि मरीज के ‘‘चमत्कारिक रूप से स्वस्थ’’ होने के मामले की जांच करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। चिकित्सकों ने कहा कि बोकारो जिले के पीतरवार प्रखंड में उत्तासरा पंचायत के सल्गाडीह गांव निवासी दुलारचंद मुंडा पांच साल…
महीना: जनवरी 2022
भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा फिलीपींस, 37.4 करोड़ डॉलर की डील को मंजूरी
नई दिल्ली। फिलीपींस ने शुक्रवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से अपनी नौसेना के लिए एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव करीब 37.49 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग द्वारा ब्रह्मोस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। गौरतलब कि इस हफ्ते 11 जनवरी को भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है जहां डीआरडीओ भारतीय पक्ष का…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा
रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के छह जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक शामकांत सीताराम पाटिल (मोबाइल नम्बर 7774099422) 22 जनवरी को नारायणपुर और 27 जनवरी को बीजापुर जिले में सड़कों की…
महाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में होंगी आयोजित
रायपुर। कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सेमेस्टर पद्धति वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में आयोजित की जाए। विश्वविद्यालयों द्वारा इस संबंध में उनकी कार्य परिषद के अनुमोदन से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।…
कोविड-19 : सावधान! पीक की ओर बढ़ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में मिले 2 लाख 64 हजार नए केस, 315 लोगों की गयी जान
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए केसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह बीते एक दिन का जो आंकड़ा सामने आया है, उससे ऐसा लगता है कि कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। देश भर में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश भर में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 12,72,073 हो गई है। राहत की बात यह है कि इसी एक दिन में 1 लाख 9 हजार…
कोरोना मरीजों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित है रायपुर जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम
रायपुर। कोरोना प्रभावित हर मरीज को तत्काल सहायता सुलभ कराने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में यहां नियुक्त डॉक्टर, काउंसलर और कर्मचारियों की टीम इस कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे मरीजों की सहायता में जुटी हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा के नेतृत्व में 150 कर्मचारी इस काम में तैनात हैं। होम मॉनिटरिंग(आईसोेलेशन) में रहकर कोरोना का उपचार करा रहे हर मरीज की जरूरतों को पूरा करने का काम यह टीम करती है। जिला प्रशासन के…
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का…
मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आया लोहड़ी का त्यौहार नई फसल के स्वागत और प्रकृति का आभार जताने का पर्व है। उमंग और उत्साह से भरा यह लोहड़ी का पर्व सभी लोगों के जीवन में सौहार्द, खुशहाली और सुखद परिवर्तन लेकर आए।
PM मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत, बोले- हम भारत के 130 करोड़ लोग अपने प्रयासों से कोरोना से जीतेंगे
नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कोरोना के रोजाना मामले ढाई लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस में 27 फीसदी का इजाफा देखा गया है। एक दिन में मौत का आंकड़ा भी 380 पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत से ऊपर है। नए केस और मौत का आंकड़ा जो सामने आ रहा है वो बता रहा है कि…
कोविड-19 : कोविड की दवा के दुरुपयोग और अधिक मात्रा में इस्तेमाल को लेकर केंद्र ने किया आगाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग तथा इसके अधिक मात्रा में इस्तेमाल के खिलाफ बुधवार को आगाह किया। सरकार ने लोगों से कहाकि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान दवाओं का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से करें। नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने प्रेस वार्ता में दवाओं के दुरुपयोग तथा इसके अधिक मात्रा में इस्तेमाल पर चिंता जताई। पॉल ने कहा, ‘‘हम जो भी दवा देते हैं उसका विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए, इसका अधिक मात्रा…
