CM योगी को नहीं फहराने देंगे झंडा, सहारनपुर-रामपुर को कराएँगे आजाद: खालिस्तानी आतंकी ने दी धमकी

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी देने के बाद अब शुक्रवार (06 अगस्त 2021) को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। SFJ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि उसी दिन थर्मल पावर प्लांट भी बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर +6478079192 से यूपी पुलिस के पास फोन आया, जो एक रिकॉर्डेड…

बच्चे को अपनी मां के सरनेम के इस्तेमाल का अधिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पिता से पूछा- क्या इससे आपको कोई दिक्कत है?

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई पिता अपनी बेटी के लिए शर्तें नहीं थोप सकता है और हर बच्चे को अपनी मां के सरनेम का इस्तेमाल करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में व्यक्ति ने प्राधिकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि दस्तावेजों में उनका नाम उनकी बेटी के सरनेम के रूप में दर्शाया जाए, न कि उनकी मां के नाम के रूप में। हालांकि, जस्टिस रेखा पल्ली…

सीरम का बड़ा ऐलान- अक्टूबर तक आएगी 12-18 साल के बच्चों की कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने आश्वासन दिया है कि 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड -19 टीका- कोवोवैक्स अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की और सरकार को ‘पूर्ण समर्थन’ के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले अदार पूनावाला ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद अदार पूनावाला ने कहा कि, 2022 की पहली तिमाही तक हमारे…

अब हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम होगा खेल रत्न: PM मोदी का ऐलान, राजीव गाँधी का नाम हटा

न्यूज़ डेस्क। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के महान खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।…

मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार किए जाने की सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ, आप भी देखिए…

न्यूज़ डेस्क। खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला देश का सबसे बड़ा सम्मान अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि काफी लोगों के अनुरोध मिलने के बाद ये फैसला किया गया है। ऐसे में अब खेल रत्न पुरस्कार को राजीव गांधी की जगह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद ने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था। मेजर…

प्याज के साथ ही करें इसके छिलकों का भी इस्तेमाल, भूलकर भी ना फेंके बेकार समझकर

हेल्थ डेस्क। प्याज का इस्तेमाल करते समय ज्यादातर लोग इसके छिलकों को फेंक देते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि जितना प्याज का अंदर का भाग फायदेमंद होता है उतना ही इसकी छिलका भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको प्याज के छिलके के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं- बैड कोलेस्ट्रॉल को करे कम- इसके लिए प्याज के छिलकों को पूरी रात पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पानी छानकर पी लें। स्किन एलर्जी को करें कम- रातभर प्याज के छिलकों को…

‘जब युवा गोल पर गोल कर रहे तो कुछ लोग सेल्फ गोल कर रहे’, संसद न चलने देने पर बोले PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद में जारी मानसून सत्र के दौरान ठप पड़ी कार्यवाही को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। पीएम मोदी ने संसद ना चलने पर विपक्ष की जमकर खिंचाई की। इसके साथ ही उन पर देश की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पीएम मोदी ने की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम से फोन पर बात, आप भी देखिए वायरल वीडियो

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामानएं दी। जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनप्रीत जी आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने गजब का काम किया है। पूरा देश नाच रहा है आज। प्रधानमंत्री के बधाई पर उन्होंने कहा कि धन्यवाद सर, आपकी दुआएं हमारे साथ थीं। सर आपका जो मोटिवेशन था उसने…

मेक इन इंडिया का अद्भुत उदाहरण है पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। पीएम  नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत को ‘मेक इन इंडिया’ का अद्भुत उदाहरण बताया है। स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत की पहली समुद्री यात्रा के लिए भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना की डिजाइन टीम द्वारा डिजाइन किया गया और कोचिन शिपयार्ड द्वारा निर्मित स्वदेशी विमान वाहक विक्रांत ने आज अपनी पहली समुद्री यात्रा की। यह मेक इन इंडिया का एक अद्भुत उदाहरण है। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के लिए…

Sawan Shivratri 2021: इस दिन मनाई जाएगी सावन माह की शिवरात्रि, जानें समय और पूजन विधि

धर्म डेस्क। हिन्दु पञ्चाङ्ग में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि या मास शिवरात्रि के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव के अनन्य भक्त प्रत्येक मासिक शिवरात्रि को व्रत रखते हैं व श्रद्धापूर्वक शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं। एक वर्ष में मुख्यतः बारह मासिक शिवरात्रि आती हैं। श्रावण माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहते हैं। वैसे तो श्रावण का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है व उनकी पूजा करने के लिए शुभ है। अतः श्रावण महीने में आने वाली…