उत्तर प्रदेश : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में दर्ज हुए 3 लाख मुकदमे वापस होंगे, निर्देश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान कोविड प्रोटोकाल व लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़े तीन लाख से अधिक दर्ज मुकदमे वापस लेगी। लेकिन, वर्तमान व भूतपूर्व सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यूपी के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि योगी सरकार के इस निर्णय से सामान्य नागरिकों को अनावश्यक अदालती कार्रवाई व फौजदारी प्रक्रिया की कार्रवाई…

कांग्रेस के ‘शराब छोड़ो’ नियम पर राहुल गांधी को सिद्धू का जवाब- पंजाब में हर कोई पीता है

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसी हफ्ते पार्टी की सदस्यता के लिए बने नए नियम खूब चर्चा में रहे थे, जिनके मुताबिक किसी व्यक्ति को सदस्य बनने के लिए यह घोषणा करनी पड़ेगी कि वह शराब या किसी भी तरह के नशे से दूर रहता है। हालांकि, यह नियम मौजूदा कांग्रेस पदाधिकारी भी फॉलो नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को जब कांग्रेस के पदाधिकारियों संग बैठक के दौरान राहुल गांधी ने सवाल किया कि इस कमरे में बैठे कितने लोग…

असम: मुख्यमंत्री सरमा ने किनारे किया दीवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध का आदेश, कहा – जनभावनाओं के हिसाब से होगा फैसला

नई दिल्ली। असम में दीवाली के मौके पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध का ऐलान किया गया था। अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि ये आदेश सरकार से सलाह-मशविरा किए बिना ही जारी किया गया था। सीएम सरमा ने कहा, “असम पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने खुद संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विचार-विमर्श किए बिना ही पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया कर दिया और कई अन्य बंदिशें लगाईं। हमने इसका संज्ञान लिया है।” मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि इस पूरे…

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव, ‘आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन’ लॉन्च

न्यूज़ डेस्क। एक स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के लिए मेडिकल सुविधाएं का देश के आम लोगों तक पहुंचना बेहद जरूरी है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के मेडिकल सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। कोरोना वैक्सीन से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक, भारत ने मेडिकल क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। सबको टीका मुफ्त टीका के तहत रिकॉर्ड समय में सौ करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन का आंकड़ा भारत ने हाल में ही पार किया है। देश के लोगों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके ही…

तालिबान राज में अफगानिस्तान का राष्ट्रगान गाकर रो पड़े अफगान खिलाड़ी, वीडियो ने किया सभी को इमोशनल

खेल डेस्क। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में फहराए गए अफगान राष्ट्रीय ध्वज के साथ अफगानिस्तान का राष्ट्रगान पूरे क्रिकेट मैदान में गूंजा। सोमवार को दुनिया भर के अफगानों में राष्ट्रवाद की लहर दौड़ती दिखी। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने सोमवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछली सरकार का राष्ट्रगान गाकर आतंकवादी तानाशाह तालिबान के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है। https://twitter.com/hajinazimwafa/status/1452647857790590984?s=20 अफ़ग़ानिस्तान की क्रिकेट टीम ने अपना राष्ट्रगान गर्व से गाते दिखे। ज्ञात हो कि, इस वीडियो में अफ़ग़ानिस्तान…

भारत में मना पाकिस्तान की जीत का जश्न, कांग्रेसी इतने खुश मानो राहुल पीएम बन गए हो

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के नेता और उसके सरपरस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में इतने अंधे हो चुके हैं, वे देश से भी गद्दारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। टी-20 विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार के बाद पूरे देश में निराशा के साथ आक्रोश है, वहीं कांग्रेसियों को इस मौके पर देश के प्रति छिपी अपनी नफरत को प्रदर्शित करने के मौका मिल गया। कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पाकिस्‍तान के हाथों भारत की हार के बाद ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने…

महामारी अभी खत्म नहीं हुई; WHO चीफ ने फिर दुनिया को चेताया- कोरोना तब खत्म होगा जब दुनिया इसे …

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस का कहर भले ही अभी थोड़ा कम हुआ हो, मगर यह अभी खत्म नहीं हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबरियस ने एक बार फिर से दुनिया को चेताया है कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और दुनिया को इससे निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बताया कि यह महामारी तभी खत्म होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। जानकारी के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख…

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा ‘हमारे Vaccine कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है’

न्यूज़ डेस्क। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने वैक्सीन से लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी और ‘वोकल फॉर लोकल’ से लेकर स्वच्छता अभियान तक कई मुद्दों पर अपनी राय देश के लोगों के सामने रखी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य-कर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की, उन्होंने Innovation के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया। स्वास्थ्य-कर्मियों ने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की India salutes our healthcare workers.…

कोरोना टीकाकरण: 100 करोड़ वैक्सीनेशन के जश्न के बाद वैज्ञानिकों ने चेताया, बड़ी लहर आने की उम्मीद कम पर महामारी अभी खत्म नहीं

न्यूज़ डेस्क। कई वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को कहा है कि इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि भारत में अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर जैसी कोई अन्य खतरनाक लहर आएगी। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के आकंड़े जरुर घटे हैं लेकिन जरुरी नहीं है कि इसका मतलब यही है कि महामारी खत्म हो गई। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि दीपावली समेत अभी अन्य पर्व आ रहे हैं। कोरोना का ग्राफ गिरना सिर्फ इस बड़े पिक्चर का एक हिस्सा है। अभी जरुरत है बड़े पैमाने पर…

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश : कवच कितना ही मजबूत क्यों न हो, जब तक युद्ध चल रहा हो हथियार नहीं डाले जाते

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (22 अक्टूबर 2021) को देश को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज का आँकड़ा पार करने पर पूरे देश को बधाई दी। कहा कि इसकी पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। कोरोना वैश्विक महामारी के इस संकट काल में प्रधानमंत्री को राष्ट्र को यह 10वाँ संबोधन था। इसको लेकर उन्होंने सबसे पहले देश को 19 मार्च 2020 को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। आज के संबोधन से पहले संक्रमण को लेकर उनका राष्ट्र को…