भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के कड़े समर्थक थे जनरल बिपिन रावत : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के कड़े समर्थक थे और उन्होंने दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद की थी। गौरतलब है कि बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मौत हो गयी। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा,…

मुख्यमंत्री से एशिया कला महोत्सव के निदेशक से ईशान बल्ला ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिंह से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में एशिया कला महोत्सव नई दिल्ली के निदेशक ईशान भल्ला ने सौजन्य मुलाकात की। श्री भल्ला ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव द्वारा छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने और यहां की कला-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भगवान गणपति की स्वचित्रित कलाकृति भेंट की। निदेशक श्री भल्ला ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान हुए सुखद अनुभवों को मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ के निदेशक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ के निदेशक साजिद खान ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ का पहला ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ का निर्माण किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति मे रचे बसे नाचा, गम्मत, पंडवानी, करमा, ददरिया, हल्बी, गोड़ी, सादरी गीत के साथ-साथ सभी छत्तीसगढ़ी फिल्में व वेबसीरीज तथा छत्तीसगढ़ी गाने देखने को मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बृहस्पतिवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को 75 वर्ष की हो गईं। Best wishes to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. Praying for her long life and good health. — Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2021 मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कीं 75 साल पुरानी तस्वीरें, युवाओं से की यह अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान सभा की पहली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि आज से 75 साल पहले हमारी संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। भारत के अलग-अलग हिस्सों, अलग-अलग पृष्ठभूमि और यहां तक ​​कि अलग-अलग विचारधाराओं के प्रतिष्ठित लोग एक उद्देश्य के साथ एक साथ आए। जिनका मकसद भारत के लोगों को एक योग्य संविधान देना था। इन महानुभावों को नमन करता हूं। Today, 75 years ago our Constituent Assembly met for the first time. Distinguished people from different parts of India,…

अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं को उद्योगों की स्थापना के लिए रियायती दर पर मिलेगी भूमि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं का औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए उन्हें उद्योग प्रारंभ करने के लिए रियायती दर पर भूमि आबंटन करने का निर्णय लिया गया है। नई औद्योगिक नीति 2019-24 इस संबंध में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक नीति 2019-24 में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमियों को औद्योगिक नीति में वर्णित पिछड़े विकासखण्ड श्रेणी ‘‘द‘‘ में रियायती दर…

मुख्यमंत्री ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बेहद मुश्किल और दुखद समय! हेलीकॉप्टर हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत जी सहित सहयात्री के रूप में सवार हमारी सेना के जवान, उनकी धर्मपत्नी, पायलट एवं अन्य सहायकों के निधन की सूचना हम सबके लिए दुखद है। इस समय पूरा देश गमगीन है। इस कठिन समय में हम सब एक दूसरे का संबल बनें।🇮🇳ॐ शांति: — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 8, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…

13 प्रकार की आजीविका गतिविधियों से आठ महिला समूहों को मिला रोजगार गौठान बना 121 परिवारों की खुशियों का साधन

रायपुर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गांवों में बने गौठान अब परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बनने लगे हैं। अहिरन नदी के किनारे, लंबे-लंबे साल के खूबसूरत वृक्षों के बीच कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के महोरा गांव का गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में संवर रहा है। इस गौठान में आठ महिला स्वसहायता समूहों की सदस्य 13 विभिन्न प्रकार की जीविकोपार्जन गतिविधियों में लगीं हैं और अच्छा लाभ कमा रहीं हैं। भांवर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम महोरा में स्थापित आदर्श गौठान की ख्याति सुनकर…

हाइड्रोलॉजिकल मॉडलिंग इन वाटर मैनेजमेंट विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रायपुर। राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के अंतर्गत हाइड्रोलॉजिकल मॉडलिंग इन वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट विषय पर जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को आज 8 दिसम्बर से चार दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने की शुरूआत हुई। रायपुर के जल संसाधन स्टेट डाटा सेंटर में आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सचिव जल संसाधन अन्बलगन पी. ने किया। यह प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी सड़की एवं सी आई एच आर सी भोपाल तथा जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी संस्थान के…

छत्तीसगढ़ को टाइम लिमिट में जूट बारदाने देने का आग्रह करने दिल्ली पहुंचे मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुल हक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए भारत सरकार से बारदाने की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज 8 दिसम्बर को नई दिल्ली में केन्द्रीय संयुक्त सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली व उपभोक्ता मामले सुबोध सिंह एवं संचालक सार्वजनिक वितरण प्रणाली राजेश मीणा से छत्तीसगढ़ मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुल हक तथा विपणन संघ के प्रबंधक शशांक पाण्डेय ने मुलाकात की। मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने संयुक्त सचिव भारत सरकार को छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और बारदाने की उपलब्धता के…