लंदन। पंजाब नेशनल बैंक से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर लंदन की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया। आज की सुनवाई में ब्रिटेन प्रत्यर्पण न्यायाधीश ने नीरव मोदी को मुकदमा चलाने के लिए भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले को इसके बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के पास हस्ताक्षर के लिये भेजा जाएगा। नीरव मोदी को प्रत्यर्पण वारंट पर 19…
साल: 2021
सोशल मीडिया -OTT, न्यूज पोर्टल को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन तय की, अफवाह फैलाने वाले पहले व्यक्ति की देनी पड़ेगी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया के लिए नई गाइडलाइंस जारी की। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया भारत में व्यापार करे, पैसा कमाए और आर्डनरी लोगों को पॉपुलर करे, हम इसकी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आलोचनाओं के लिए तैयार है लेकिन इसके गलत इस्तेमाल को लेकर फोरम भी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत में व्हाट्सएप के 53 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं,…
पहले सम्मान का प्रतीक था ‘नेता’ शब्द, आजादी के बाद धीरे-धीरे बदल गया मतलब: सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रा से पहले नेता शब्द सम्मान का दर्शाता था। लेकिन स्वतंत्रा के बाद धीरे-धीरे यह एक अपमानजक शब्द की तरह महसूस होने लगा। इसके लिए हर कोई जिम्मेदार है। इस दौरान बोलते हुए सीएम ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने पर विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लिया। कहा कि अगर कोई सोचता है कि विधानसभा में अनियंत्रित होने और सदन में चिल्लाने पर उनकी प्रशंसा की जाएगी। तो मुझे लगता है उनसे गलती…
500 रुपये देने का वादा कर केजरीवाल की रैली के लिए जुटाई भीड़, पैसे ना मिलने पर लोगो ने किया हंगामा, वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं…
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में आए लोगों का कहना है कि वो मजदूर हैं और उन्हें पांच-पांच सौ रुपए देने का वादा कर बुलाया गया था। लेकिन रैली खत्म होने का बाद भी मजदूरों को पैसा नहीं दिया गया। असल में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बुधवार को शालीमार बाग में रोड शो किया। इस रोड शो में सैकड़ों लोग शामिल हुए, लेकिन पैसे देने का वादा कर बुलाए गए इन…
PSLV-C51 की लॉन्च रिहर्सल हुई पूरी, 28 फरवरी को लॉन्च होगा मिशन: ISRO
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उसने PSLV-C51 रॉकेट के लॉन्चिंग को लेकर रिहर्सल पूरी कर ली है और अब 28 फरवरी सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर इस रॉकेट की लॉन्चिंग की जाएगी। PSLV-C51 भारतीय पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम का 53 वां मिशन है। Launch rehearsal of #PSLVC51 completed today. Launch scheduled at 1024 hrs IST on February 28, 2021. For more details visit: https://t.co/1OKMDRN95U#NSIL #INSPACe #amazonia1 #ISRO pic.twitter.com/6MtFZvXkAG — ISRO (@isro) February 25, 2021 हाल ही में गठित न्यूस्पेस इंडिया…
राहुल गांधी पर भड़की विधायक अदिति सिंह, कहा-अमेठी के लोगों को नीचा दिखाने के लिए माफी मांगे राहुल
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारतीयों के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में पार्टी के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल के बयान को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अपने दक्षिण भारत के संसदीय क्षेत्र की तारीफ करते-करते राहुल अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी को नीचा दिखाने लगे। राहुल को अपने बयान के लिए माफी मांगनी…
जेपी नड्डा ने लॉन्च किया ‘सोनार बांग्ला’ कैंपेन, 2 करोड़ लोगों से संपर्क साधेगी बीजेपी, भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त बंगाल बनाने का संकल्प
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को सोनार बांग्ला अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के क्रम में आगे बढ़ते हुए बंगाल की प्रबुद्ध जनता का सहयोग लेते हुए आगे बढ़ने का निश्चय किया है। इस क्रम आज एक कदम उठाते हुए ‘लोखो सोनार बांग्ला’ इस लक्ष्य को लेकर हम चले। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि बंगाल के लोग आगे आएं और सोनार बांग्ला के निर्माण में योगदान दें। हमने राज्य के लोगों से 2 करोड़ सुझाव और सलाह लेने…
मध्य प्रदेश में फिर से नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों से मजदूरों को अन्य राज्यों में न जाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिये प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। चौहान ने बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण परिस्थिति की समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग मजदूरी के लिए अन्य राज्यों में न जाएं, उन्हें मनरेगा के अंतर्गत गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में #COVID19 के…
केरल के अलप्पुझा में दो समूहों के बीच हुई झड़प में RSS कार्यकर्ता की मौत
अलप्पुझा(केरल)। केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (Sdpi) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई। एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है। पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा…
फरवरी में फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अब कितना रेट
नई दिल्ली। देश में आज फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति रिफिल की बढ़ोतरी की है। बढ़ाई गई कीमतों के बाद आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर 794 रुपये में मिलेगी। जो अभीतक 769 रुपये में मिल रही थी। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये का इजाफा किया गया है। गैस सिलेंडर के दाम…
