RSS देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला, राहुल गांधी को समझने में लगेगा वक्त: जावड़ेकर

नई दिल्ली। राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सभी संवैधानिक ढांचे को आपने खत्म करने की कोशिश की, मंत्री, सांसद, विधायक सबको जेल में डाला, प्रेस की आजादी पर पाबंदी लगा दी और यह भी कह रहे हम संवैधानिक ढांचे को खत्म कर रहे। राहुल की संघ को लेकर दिए बयान पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें आरएसएस को समझने में वक्त लगेगा। आरएसएस देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला है और…

डांस करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, लोग का फूटा गुस्सा, बोले- एकता कपूर-करण जौहर ने बर्बाद कर दिया कल्चर

नई दिल्ली। शादी में सात फेरे लेने के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा किए गए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे के समय डांस करने को गलत बताया है। हालांकि, कई ने इसका सपोर्ट भी किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह वीडियो बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी वेदांत बिड़ला ने अपलोड किया है। इसके बाद से ही यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए वेदांत बिड़ला ने लिखा, ”ये…

चीन की विस्तारवादी नीति से निपटने मोदी सरकार की नई रणनीति, दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंच बढ़ाने के लिए 3 मार्च से शुरू होगा स्कीइंग अभियान

न्यूज़ डेस्क। चीन की विस्तारवादी और पाकिस्तान की हड़प नीति से देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मोदी सरकार अनेक कदम उठा रही है। इसमें सैनिकों को आधुनिक रक्षा उपकरणोंं से सुसज्जित करना और सीमा पर आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर देना शामिल है। अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार ने 3 मार्च से स्कीइंग अभियान शुरू करने का फैसला किया है, ताकि दुर्गम सीमावर्ती इलाकों की पूरी जानकारी हासिल कर कारगर सुरक्षा रणनीति तैयार की जा सके। चीन की रणनीति दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में…

हाथरस: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, घटना पर CM योगी सख्त, आपोरियों पर NSA लगाने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का हाथरस एक बार फिर से चर्चा में है। यहां एक पिता को बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद शोहदों ने लड़की के पिता पर कई राउंड की गोलियां चला कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के…

खंडवा के सांसद और भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 68 साल की उम्र में नंदकुमार सिंह चौहान ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही साथ वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें अस्पताल में लगभग 1 महीने पहले भर्ती कराया गया था। 11 जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके…

इस साल के अंत तक खत्म नहीं होगा कोरोना, टीकों से मौत में कमी आ सकती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

जिनेवा। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोना वायरस इस साल खत्म नहीं होने वाला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा है कि यह सोचना कि इस साल के आखिर तक कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, सही नहीं है और यह अपरिपक्वता वाली बात है। अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद ये जरूर है कि महामारी से होने वाली मौत में कमी आ सकती है। WHO के इमर्जेंसीज प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ.माइकल रेयान ने कहा कि…

मिस इंडिया दिल्ली, 2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। मिस इंडिया दिल्ली-2019 रह चुकी मानसी सहगल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। मानसी सहगल मिस इंडिया दिल्ली होने के साथ साथ एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी भी हैं, जिनका अपना एक स्टार्टअप है। मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि के बारे में बताया था। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने मानसी सहगल को पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद राघव ने कहा, “मुझे खुशी है…

प्रधानमंत्री 2 मार्च को मैरीटाइम इंडिया समिट-2021 का शुभारंभ करेंगे

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 2 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस समिट का आयोजन दो से चार मार्च के बीच www.maritimeindiasummit.in पर वर्चुअल माध्यम से होगा। यह शिखर सम्मेलन अगले दशक के लिए भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक रोडमैप की संकल्पना करेगा और भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा। कई देशों केवक्ताओं के शिखर सम्मेलन में…

BJP में शामिल हुईं बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी, लड़ेंगी विधानसभा चुनाव?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद मशहूर बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार को उन्होंने बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में बीजेपी की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार भी होंगी। दिलीप घोष ने कहा, ”अलग-अलग क्षेत्रों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सराबंती चटर्जी का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं।” श्राबंती चटर्जी फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं और कई हिट…

दूसरे चरण में कल से सुप्रीम कोर्ट के जज लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, वैक्सीन चुनने का नहीं मिलेगा विकल्प

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की सोमवार को शुरुआत हो गई। दूसरे चरण के पहले दिन पीएम मोदी समेत कई नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने कोरोना वैक्सीन ली। कोर्ट के जजों के लिए टीकाकरण अभियान कल से शुरू हो रहा है। दूसरे चरण के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों को मंगलवार से कोरोना वायरस का टीका दिया जाएगा। इसके साथ ये खबर आई थी कि, जजों के पास दोनों कोरोना वैक्सीन में एक की चुनने की आजादी होगी। लेकिन अब हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसका खंडन किया है। कोरोना वैक्सीनेशन…