नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के मौके पर सभी देशवासियों से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्ववलंबन को लेकर अथक प्रयास करने की अपील की है। कोविंद ने कहा, हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों के लिए अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आइए, हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए समर्पित करें। यह संकल्प करें कि हम उनकी प्रगति में बाधा डालने वाली हर परंपरा और नीति को बदलने में उनका समर्थन…
साल: 2021
स्क्रैपिंग पॉलिसी: पुरानी कार को करें कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगी 5% की छूट, सरकार ने लांच की प्रोत्साहन योजना
नई दिल्ली। अगर आपकी कार पुरानी हो गई है और नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत अगर आप पुराने वाहन को स्क्रैप (कबाड़) कराने के बाद कोई नया वाहन खरीदते हैं तो आपको 5% की छूट दी जाएगी। इस बात का ऐलान खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। गडकरी ने बातचीत में कहा, ‘पुराने वाहनों को कबाड़ करने के एवज में वाहन कंपनियां ग्राहकों को नए वाहन की खरीद पर करीब पांच…
IPL 2021: 9 अप्रैल से 30 मई तक होगा IPL 2021 का आयोजन
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल- IPL) 2021 के सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई- BCCI) ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। IPL संचालन परिषद ने वीवो आईपीएल 2021 (VIVO IPL 2021) के कार्यक्रम की घोषणा की। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होगा और इसके मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित कराए जाएंगे। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था। IPL का पहला मुकाबला नौ…
भारत की वैक्सीन ने पूरी दुनिया को महामारी से बचाया: अमेरिकी वैज्ञानिक
ह्यूस्टन। अमेरिका के एक टॉप वैज्ञानिक ने कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर भारत की तारीफ की है। अमेरिका के टॉप वैज्ञानिक ने कहा कि भारत ने वैक्सीन को लॉन्च कर पूरी दुनिया को महामारी से बाचाया है। ऐसे में भारत के योगदान को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान भारत को फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड कहा गया। वो भी चिकित्सा में अपने बेहतरीन अनुभव के साथ। ज्ञात हो कि भारत ने जब से कोरोना वायरस के दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है तब…
ममता के स्कूटी पर पीएम मोदी ने ली चुटकी, कहा- स्कूटी ने नंदीग्राम में ही गिरना तय किया तो हम क्या करें
कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस वामपंथ गठबंधन से लेकर राज्य की सत्ता पर काबिज ममता सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने ममता के स्कूटी चलाते वक्त लड़खड़ाने वाली घटना और उनके नंदीग्राम से चुनाव लड़ने पर चुटकी ली। दीदी, कुछ दिन पहले जब आपने स्कूटी संभाली, तो सभी प्रार्थना कर रहे थे कि आप सकुशल रहें! अब आपकी स्कूटी नंदीग्राम की तरफ मुड़ गई। हम तो हर किसी का भला चाहते हैं। लेकिन जब…
प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल विजय का बिग्रेड प्लान, लोकसभा में TMC हाफ, इस बार साफ
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में ये कहावत मशहूर है कि जिसका बिग्रेड परेड उसका बंगाल। करीब 1 हजार एकड़ का दायरा और तीन किलोमीटर की लंबाई। कोलकाता का दिल माने जाने वाला ब्रिगेड परेड ग्राउंड जिसे यहां के लोग मैदान कहकर पुकारते हैं। चाहे वो पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हो या इंदिरा गांधी सभी ने कोलकाता के इस बिग्रेड परेड मैदान से हुंकार भरी है।ममता बनर्जी चाहती हैं कि बंगाल के चुनाव में महंगाई मुद्दा बने। इसीलिए एलपीजी सिलेंडर की महंगाई को थीम बनाकर उन्होंने सिलीगुड़ी…
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होगा
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से आरंभ होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच यह चरण महीने भर चलेगा। सत्र के दूसरे चरण में सरकार का ध्यान मुख्य रूप से वित्त विधेयक और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनेक अनुपूरक मांगों को पारित कराने पर होगा। इन अनिवार्य एजेंडा के अलावा, सरकार ने इस सत्र में कई विधेयकों को भी पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इस सत्र का समापन…
जश्न-ए-आजादी की 75वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए, PM की अध्यक्षता में सोनिया-ममता समेत 259 लोगों की बनी समिति
नई दिल्ली। जश्न-ए-आजादी की 75वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अभी से कमर कस ली है। देश के चुनिंदा उच्च स्तरीय लोगों की समिति बनाई गई है जो अगले साल 15 अगस्त के कार्यक्रम में चार चांद लगाने और उसे भव्य बनाने का दिशा-निर्देश देंगे। आज से ठीक छह दिन बाद यानी 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी नमक सत्याग्रह के 91वें साल पूरा होने पर ऐतिहासिक डांडी मार्च भी निकालेंगे। जिसकी रूप-रेखा 8 मार्च की मीटिंग में बनाई जाएगी। अगले साल यानी 2022 में भारत आजादी…
अगर शादी करने का वादा शुरू से झूठा हो तो रेप माना जाएगा, वरना… : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि यदि महिला से शादी करने का किया गया वादा शुरू से झूठा है तो उसे रेप माना जा सकता है, अन्यथा ये रेप नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए रेप के एक अरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट निरस्त करने का आदेश दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने यह आदेश आरोपी सोनू की विशेष अनुमति याचिका पर दिया। सोनू ने याचिका में FIR…
वर्चुअल सुनवाई के दौरान कैमरा बंद करना भूले वकील साहब, लंच करते देख तुषार मेहता बोले- थोड़ा इधर भी भेजो
पटना। कोरोना महामारी के चलते अभी भी लोग जूम कॉल के जरिए अपनी मीटिंग या अन्य काम निपटा रहे हैं। लेकिन इस दौरान जूम मीटिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कई मजेदार घटनाएं भी घटीं। जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई। एक ऐसा ही और वाकया सामने आया है। अभी कोर्ट की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही हैं। कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई चल रही थी। इस दौरान इसमें शामिल एक वकील अपना लंच का आंनद लेने लगे। वह भूल गए कि, उनका कैमरा ऑन है। अब ये…
