न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन किया। उन्होंने त्रिपुरा में और भी कई विविध आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा पिछली सरकारों के 30 वर्ष और पिछले तीन वर्षों की ‘डबल इंजन’ सरकार के बीच अंतर को…
साल: 2021
जम्मू में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, मौलवियों, NGO, नेताओं की मिलीभगत से जम्मू में बसाये थे रोहिंग्या, डेमोग्राफी बदलने की साजिश
न्यूज़ डेस्क। हिन्दू बहुल जम्मू की डेमोग्राफी बदलने की एक खतरनाक साजिश चल रही है। इसका संकेत जम्मू में रोहिंग्या मुस्लिमों की बढ़ती संख्या से मिल रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जम्मू की सीमा म्यांमार से नहीं लगती है, तो प्रदेश में रोहिंग्या मुस्लिमों की संख्या इतनी कैसे हुई? हजारों की तादाद में रोहिंग्या मुस्लिमों का यहां पहुंच कर बस जाना किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। लेकिन अब इन रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जम्मू के स्थानीय निवासी रोहिंग्याओं की पहचान और…
भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी का IMF भी हुआ कायल, गीता गोपीनाथ बोलीं- कोरोना से निपटने में गजब काम किया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इस संकट के दौर में भारत ने जिस तरह से पूरी दुनिया में मानवता की मिसाल पेश की है, उसका कायल आज कई देशों से लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथन ने कोरोना वायरस से निपटने की नीतियों और वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर भारत की जमकर तारीफ की है और कहा कि कोरोना से जंग में भारत सच में अलग और सबसे आगे रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित डॉ हंसा मेहता व्याख्यान के…
अयोध्या में बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम संस्कृति पर होगा रिसर्च
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अब अयोध्या में भगवान राम (Lord ram) विश्वविद्यालय बनाने की योजना बना रही है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में भगवान राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों, विश्वासों और धार्मिक तथ्यों पर अध्ययन और शोध किया जाएगा। दुनिया के सामने राम जीवन-सिद्धांत राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को संभालने वाले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक, विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया के समक्ष भगवान राम के जीवन और सिद्धांतों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हिंदू धर्म और संस्कृति पर अध्ययन भी शामिल होगा। इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय का…
आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता के 75 वर्षों का समारोह में 5 स्तंभों का उल्लेख, सनातन भारत का गौरव तथा आधुनिक भारत की चमक समारोहों में दिखनी चाहिएः प्रधानमंत्री
न्यूज़ डेक्स। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति की आज पहली बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पैनल को संबोधित किया। राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मीडिया शख्सियतों, आध्यात्मिक नेताओं, कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े व्यक्तियों, खिलाड़ियों तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों के विख्यात व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय समिति के विभिन्न सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमारे 75 वर्षों की उपलब्धियों को दुनिया के…
महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए ठाणे के 16 इलाकों में लॉकडाउन की घोषणा
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही वद्धि को देखते हुए, ठाणे प्रशासन ने सोमवार को जिले के 16 हॉटस्पॉट्स में लॉकडाउन की घोषणा की। लॉकडाउन 9 मार्च से पूरे महीने (31 मार्च) के लिए लगाया गया है। नगर आयुक्त विपिन शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद लगी पाबंदियों को हटाने के बाद एक बार फिर से महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। ठाणे में…
महाशिवरात्रि 2021 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व, क्या है पूजा का महत्व, विधि, मुहूर्त व व्रत के खास नियम, यंहा पढ़े…..
धर्म डेस्क। भगवान शिव के भक्तों को महाशिवरात्रि के पर्व का बेसब्री से इंतजार होता है और इस दिन वे निराहार व्रत रखते हैं और फिर शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं हिंदू धर्म के विशेष पर्वों में से एक है महाशिवरात्रि, कहते हैं कि जो भक्त इस दिन भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत रखता है उसके सारे कष्ट भोलेनाथ दूर कर देते हैं। महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च…
महाशिवरात्रि 2021 : भगवान शिव को प्रिय है ये 11 सामग्री, अर्पित करने से होती है भक्त की हर मनोकामना पूरी
धर्म डेस्क। भगवान शिव को भोले भंडारी कहा जाता है। वे अपने भक्त की मात्र सच्ची श्रद्धा से प्रसन्न हो जाते हैं। शिवजी को किसी पूजन सामग्री की आवश्यकता नहीं होती, यदि भक्त सच्चे और निर्दोष मन से मानसिक रूप से कल्पना करते हुए भी वस्तु अर्पित करे तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन फिर भी भक्त को सांसारिक वस्तुएं अपने आराध्य को अर्पित करने की कामना करते ही हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रिय वे 11 वस्तुएं, जिन्हें यदि आप शिवरात्रि पर अर्पित करेंगे तो आपकी…
बाटला हाउस एनकाउंटर केस : जिस आरिज खान उर्फ जुनैद की तस्वीर देखकर फूट-फूटकर रोयी थीं सोनिया गांधी, कोर्ट में दोषी करार, 15 मार्च को होगी सजा
न्यूज़ डेस्क। बहुचर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़े एक केस में दिल्ली की एक अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि यह साबित हो गया है कि एनकाउंटर के वक्त जुनैद भागने में कामयाब हो गया था। जुनैद वही आतंकी है, जिसकी तस्वीर देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फूट-फूटकर रोने लगी थीं। जुनैद की तस्वीर लेकर खुर्शीद दस जनपथ पहुंचे थे। कोर्ट ने आरिज खान उर्फ जुनैद को आर्म्स ऐक्ट की धारा 27 के तहत भी दोषी करार…
मौसम अलर्ट : मौसम में होगा भारी उलट-फेर, देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका
नई दिल्ली। उत्तर से लेकर दक्षिण तक में मौसम में काफी परिवर्तन हर रोज देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जहां पारा चढ़ गया है वहीं देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 12 मार्च के बीच हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी-तूफान का अंदेशा है। विभाग ने शिमला, लद्दाख, कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना…
