मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी सफल रही है और वह अब ठीक हो रहे हैं। उनकी एक आंख की सर्जरी इस महीने के शुरु में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। बच्चन ने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था। अमिताभ बच्चन ने रविवार देर रात डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि…
साल: 2021
इंदौर में चाय पिलाने वाले को ‘Hot dog’ ने बनाया करोड़पति
इंदौर। जिंदगी में कब और किस तरह बदलाव आ जाए, यह कोई नहीं जानता, ऐसी ही कुछ कहानी इंदौर के विजय सिंह राठौड़ की है, जो कभी किसी चाय की दुकान में नौकर के तौर पर चाय पिलाकर मुश्किल से आठ रुपये महीना कमाया करते थे, मगर ‘हॉट डॉग’ ब्रांड ने उनकी जिंदगी में ऐसा बदलाव लाया कि आज वे करोड़पति हैं। जानी हॉट डॉग इंदौर में मिलने वाली डिश है। इस डिश ने 60 साल के विजय सिंह राठौड़ को दुनियाभर में मशहूर कर दिया है। 120 स्क्वायर फीट…
बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 2 दिन के हड़ताल पर कर्मचारी, केवल ATM करेंगे काम
नई दिल्ली। भारत सरकार के द्वारा दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मियों ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। इन दो दिनों में बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की उम्मीद है। कर्मचारियों की इस तरह की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर खासा असर पड़ेगा। हालांकि बैंकों के एटीएम हड़ताल के दौरान काम करते रहेंगे। ज्ञात हो कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बैनर…
एंटीलिया केस: सचिन वाझे की गिरफ्तारी पर कंगना का बड़ा बयान, बोलीं-अगर ठीक से जांच हो गई तो गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार
मुंबई। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सचिन वाझे केस में एक बार फिर शिवसेना पर निशाना साधते हुए सरकार की आलोचना की है। उन्होंने एंटिलिया मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि मामले की ठीक से जांच हो जाए तो महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी। कंगना ने लिखा, ‘इस पूरे प्रकरण के लिए शिवसेना जिम्मेदार है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एसयूवी और धमकी का पत्र मिलने के मामले में कल NIA ने मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस…
वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी डॉक्टर हुईं कोरोना पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक डॉक्टर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 27 दिनों के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला डॉक्टर सोलन शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मुक्ता रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलने के 27 दिन बाद डॉक्टर में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए। उन्हें 15 जनवरी को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी, जो जिले में सबसे पहले दी गई खुराक थी। रस्तोगी ने कहा कि उनके सैंपल…
येदियुरप्पा ने लोगों से की अपील, कहा- अगर आप एक और लॉकडाउन नहीं चाहते, तो सहयोग करें
बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुएप्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि यह महामारी राज्य में अनियंत्रित होती लग रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अगर वे एक अन्य लॉकडाउन नहीं चाहते हैं तो महामारी की रोकथाम के उपायों का पालन कर सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के चलते अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सोमवार को विधान सौध में एक बैठक बुलायी है। येदियुरप्पा ने बैठक बुलाने की घोषणा करते…
ऑनलाइन शॉपिंग में निकला नकली सामान तो कंपनी होगी जिम्मेदार, नई नीति लाने की तैयारी में सरकार
न्यूज़ डेक्स। आज का दौर ऑनलाइन शॉपिंग का है. घर बैठे ही हम अपनी जरूरत की तमाम चीजें मंगा लेते हैं। मगर इसमें प्रॉडक्ट को लेकर संशय बना रहता है कि वो असली होगा या नहीं। नकली निकला तो क्या इसे हम वापस कर पाएंगे? तो हम जैसे लोगों के लिए सरकार नया नियम लाने की तैयारी में है। डेटा के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार सेफगार्ड के उपाय कर रही है। राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति के मसौदे में यह प्रस्ताव किया गया है। नीति में कहा गया है कि…
पाकिस्तान : लाहौर यूनिवर्सिटी में लड़की ने खुलेआम किया लड़के से प्यार का इज़हार, मचा बवाल, दोनों बर्खास्त
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की विश्वविद्यालय कैंपस में एक लड़के को प्रपोज करती दिख रही है। लड़की घुटनों के बल बैठकर लड़के को प्रपोज कर रही है और उस पल को दूसरे छात्र अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। और वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। #UniversityOfLahore Pakistani girl propose boy in public in University of Lahore pic.twitter.com/9usTxuIpW2 — Muhammad Asad (@yaarianwriter)…
यूपी के गांव की पंचायत का अजीबोगरीब फरमान- प्रेमी जोड़े से एक-दूसरे को चप्पल मारने को कहा, फिर बंधवाई ‘राखी’
बिजनौर(यूपी)। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक गांव की एक पंचायत ने अजीबो-गरीब फरमान सुनाया। प्यार में घर से भागे युवक-युवती को सजा के तौर पर पंचायत के पंचों ने एक-दूसरे को चप्पल से पीटने का हुकुम दिया। कहा कि, युवक-युवती एक-दूसरे को चप्पल मारें। घटना नजीबाबाद में दो दिन पहले आयोजित पंचायत की है। जहां घर से भागे प्रेमी जोड़े को पकड़ कर गांव लाया गया था। फिर युवती से अपने प्रेमी को ‘राखी’ बांधने को कहा गया। वहीं, उसके प्रेमी को एक महीने के लिए गांव छोड़ने…
Veg की जगह Nonveg पिज्जा हुआ डिलीवर, महिला ने शुद्धिकरण के लिए कंपनी से मांगा 1 करोड़ रुपए का हर्जाना
गाजियाबाद (यूपी)। 30 मिनट से ज्यादा वक्त में डिलीवरी पर फ्री पिज्जा तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि गलत वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी करने पर करोड़ रुपए का जुर्माना मांगा गया हो। नहीं लेकिन ऐसा हुआ है। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक महिला को अमेरिकी पिज्जा कंपनी ने वेज पिज्जा की बजाए नॉन वेज पिज्जा भेज दिया। इस बात से भड़की पीडि़ता ने अमेरिकी कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम केस दर्ज करवाया और एक करोड़ का हर्जाना ठोका। पीडि़ता महिला…
