नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि ऑस्टेलिया की तर्ज पर भारत में भी ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए ताकि फेसबुक और गूगल जैसे बड़े कंपनियों को विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व का हिस्सा खबरों के विषय वस्तु प्रदाता स्थानीय प्रकाशकों को मिल सके। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पारम्परिक प्रिंट मीडिया और टेलीविजन चैनलों की आर्थिक स्थिति का मामला उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार…
साल: 2021
एंटीलिया संदिग्ध कार केस: मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का होमगार्ड विभाग में तबादला, हेमंत नागराले बने नए पुलिस आयुक्त
मुंबई। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उनका तबादला होमगार्ड विभाग में किया गया है। उनकी जगह पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसकी जानकारी दी। Param Bir Singh transferred and posted as DG Home Guard: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh — ANI (@ANI) March 17, 2021 ज्ञात हो कि इससे पहले परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। परमबीर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। लेकिन…
जिंदगी में कई बार पीटा गया मुझे, पहले सीपीएम वाले पीटते थे अब बीजेपी ने शुरू किया : ममता बनर्जी
कोलकाता। पैर में चोट के बाद व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार में जुटीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें जिंदगी में कई बार पीटा गया है। पहले सीपीएम के लोग मारते थे और अब बीजेपी ने भी यही शुरू किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हुईं ममता बनर्जी ने खुद पर साजिश के तहत हमले का आरोप लगाया है। हालांकि, चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों ने इसे दुर्घटना बताया है। झारग्राम में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी…
जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शानदार नेतृत्व करने को लेकर बोरिस जॉनसन ने की PM मोदी की सराहना
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शानदार नेतृत्व करने को लेकर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की बुधवार को सराहना की। जॉनसन ने कहा कि अगले महीने उनकी नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान ‘‘मित्र’’ के साथ वार्ता के एजेंडा में सतत भविष्य के लिए ब्रिटेन और भारत के साझा दृष्टिकोण सहित कई मुद्दे शामिल रहेंगे। आपदा प्रतिरोधक आधारभूत ढांचा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरआई) को संबोधित करते हुए जॉनसन ने इसकी मेजबानी करने को लेकर मोदी का शुक्रिया अदा किया। यह सम्मेलन…
NGO चलाने वाली महिला की जींस घुटने से फटी थी, क्या संस्कार देगी – CM तीरथ सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत लगातार सुर्खियों में हैं। आज एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। चर्चा का विषय उनका अजीबोगरीब बयान है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहन रही हैं, क्या यह सब सही है? यह कैसे संस्कार हैं? मीडिया में आयी जानकारी के अनुसार अपने संबोधन के दौरान तीरथ सिंह रावत ने एक वाकया सुनाया। वाकया में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से…
कोरोना के दूसरे लहर को सतर्कता के साथ रोकने की जरूरत: मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण और टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में पीएम ने कहा कि हमें कोरोना की इस उभरती हुई “सेकंड पीक” को तुरंत रोकना होगा। देश के 70 जिलों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में 150 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसे अगर हम यहीं नहीं रोकेंगे तो देश में…
राहुल गांधी ने की सद्दाम-गद्दाफी से पीएम मोदी की तुलना, यूजर्स ने इंदिरा गांधी का इतिहास निकाल सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
न्यूज़ डेक्स। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सद्दाम हुसैन और लीबिया के कर्नल गद्दाफी से की है। राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इराक में सद्दाम हुसैन और लीबिया में गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे, इसका मतलब यह तो नहीं कि वहां लोकतंत्र था। उन्होंने कहा कि सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे। तब लोग वोट तो डालते थे, लेकिन सच में अपना मत नहीं देते थे क्योंकि उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने वाली कोई संस्था वहां काम नहीं…
बंगाल चुनाव: चुनाव जीतने के लिए TMC और कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे भगवान राम का अपमान!
न्यूज़ डेक्स। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की आस्था पर लगातार प्रहार करते वाली टीएमसी और कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव जीतने के लिए भगवान राम का सहारा ले रहे हैं। हिंदुओं को भड़काने के लिए वे भगवान राम की तस्वीरों के साथ रैली निकाल रहे हैं। इस क्रम में वे भगवान राम की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ तो कर ही रहे हैं, हिंदुओं के आराध्य देव भगवान राम की तस्वीर को पैर भी लगा रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। STOP INSULTING BHAGWAN RAMCommunists and…
Zomato केस में नया मोड़, अब डिलीवरी ब्वॉय ने महिला के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, कहा- ‘चप्पल से पीटा, गाली दी और…’
बेंगलुरु। फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय कामराज और महिला ग्राहक हितेशा चंद्रानी के बीच हाथापाई वाले केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। अब महिला ग्राहक हितेशा चंद्रानी के खिलाफ डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने FIR दर्ज करवाई है। हितेशा ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिलमें उसने दावा किया था कि कामराज ने उसको साथ मारपीट की है और मुक्का मारकर उसका नाक तोड़ दिया है। इस मामले में बाद में कामराज को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन बाद में कामराज…
UNHRC से बोले संयुक्त किसान मोर्चे के नेता दर्शनपाल, किसानों के अधिकारों का उल्लंघन हैं तीनों कृषि कानून
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चे (एसकेएम) के नेता दर्शनपाल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों से ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे किसानों और अन्य लोगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के घोषणा-पत्र का उल्लंघन हुआ है जिसपर भारत ने भी हस्ताक्षर कर रखे हैं। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे एसकेएम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के 110वें दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को अधिकारियों…
