नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि वह कुछ यूरोपीय देशों में कोविड -19 वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के उपयोग से संबंधित चिंताओं को व्यक्त करने वाली मीडिया रिपोर्टों से अवगत है। सरकार ने कहा कि भारत में वैक्सीन के उपयोग को लेकर किसी भी तरह की “चिंताओं के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एस्ट्राज़ेनेका एक ड्रग निर्माता है, जिसने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित किया है। नीति आय़ोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि, यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी ने कहा कि यह एहतियाती…
साल: 2021
3 महीने बाद भी आपके पास रिपब्लिक TV के खिलाफ कोई सबूत नहीं: बॉम्बे HC ने मुंबई पुलिस को TRP मामले में फटकारा
न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र सरकार को बुधवार (मार्च 17, 2021) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को पाया कि मुंबई पुलिस को 3 महीने से अधिक समय तक मामले की जाँच करने के बावजूद फर्जी TRP घोटाला मामले में रिपब्लिक TV के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। खबरों के मुताबिक, जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस मनीष पितले की बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस दो चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी रिपब्लिक के खिलाफ…
एक आदमी ने राकेश टिकैत और ‘किसानों’ की भीड़ में अकेले लगाया ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद… भारत माता की जय’ का नारा: Video Viral
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी है। वो भीड़ के बीच में है और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के साथ-साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहा है। वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि जिस भीड़ के बीच में वो इंसान अकेला नारा लगा रहा है, वो भीड़ ‘किसानों’ की भीड़ है। उसी भीड़ में ‘किसान’ नेता राकेश टिकैत भी है। यह वायरल वीडियो कब की है, इसके बारे में पता नहीं। लेकिन इसकी शुरुआत में राकेश टिकैत की जयकार को…
गजब! बिना हेलमेट पहने ट्रक चलाने पर ड्राइवर का काट दिया चालान, शख्स ने सुनाई आपबीती
भुवनेश्वर। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बिना हेलमेट पहने ट्रक चलाने के लिए किसी का चालान कटा है। ओडिशा के गंजाम जिले से ऐसा ही अजीबोगरीब एक मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक ड्राइवर पर इसलिए 1000 रुपए का चालान थोप दिया गया क्योंकि वह बिना हेलमेट पहने भारी वाहन चला रहा था। ओडिशा परिवहन विभाग का यह कारनामा सामने आने के बाद अब डिपार्टमेंट की काफी किरकिरी हो रही है। सूत्रों…
केंद्र के बिल पर बोले सीएम केजरीवाल, दिल्ली में सरकार का मतलब LG है तो मुख्यमंत्री कहां जाएगा?
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिल पर एक बार फिर से दिल्ली में केंद्र सरकार बनाम आम आदमी पार्टी (App) की सरकार के बीच टकराव देखने को मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस 15 मार्च को लोकसभा में एक बिल पेश किया, जिसमें उप-राज्यपाल को ज्यादा अधिकार दिए जाने का प्रावधान है। बिल में साफ-साफ कहा गया है कि राज्य कैबिनेट या सरकार के किसी भी फैसले को लागू करने से पहले LG की राय लेनी होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के…
बंगाल चुनाव: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बम से हमला, 3 घायल, भड़की BJP ने कहा-‘हिंसा की राजनीति का पर्याय TMC’
कोलकाता। बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास कल देर रात बम धमाका हुआ है, जिसमें 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा, एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगद्दल मेघना में अज्ञात बदमाशों की ओर से 10 से अधिक क्रूड बम कल रात में फेंके गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यह स्थान बैरकपुर से…
कोविड-19: कोरोना वायरस से जल्द छुटकारा नहीं मिला तो ले सकता है मौसमी बीमारी का रूप: संयुक्त राष्ट्र
जेनेवा। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभी भी जंग जारी है, भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से कोविड-19 संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने गुरुवार को चिंता बढ़ाने वाली बात कही। पिछले वर्ष सामने आए कोविड-19 के कई देशों में विभिन्न स्ट्रेन देखे गए हैं लेकिन अब यूएन का कहना है कि इस महामारी के मौसमी बीमारी के रूप में विकसित होने की संभावना है। हालांकि यूएन ने यह भी कहा कि मौसम संबंधी कारकों…
‘अजान से रोज नींद में पड़ती है खलल, कामकाज होता है प्रभावित’, इलाहाबाद विवि की VC ने DM से की त्वरित कार्रवाई की अपील
लखनऊ। मशहूर गायक सोनू निगम के लाउडस्पीकर पर अजान न बजाने की अपील करने के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने भी यह अपील की है। विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कार्रवाई की माँग की है। उनका कहना है कि अलसुबह मस्जिद के लाउडस्पीकर से गूँजने वाली अजान की आवाज उनकी दिनचर्या में खलल डाल रही है। इससे उनकी नींद प्रभावित होती है जिससे कि दिन भर उनके सिर में दर्द बना रहता है और कामकाज प्रभावित होता है। कुलपति…
‘आपसे विनती है कि बंगाल में TMC के प्रचार के लिए न आएँ’, कांग्रेस नेता ने शरद पवार और तेजस्वी को लिखी चिट्ठी
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से सूबे में चुनाव प्रचार न करने की गुजारिश की है। उन्होंने ऐसी ही गुजारिश बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से भी की है। दरअसल, पवार और तेजस्वी ‘स्टार कैंपेनर’ के रूप में पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं, जबकि कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में है।…
जब अचानक फुल स्पीड में उल्टी दौड़ पड़ी जन शताब्दी एक्सप्रेस, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
पीलीभीत। दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रोलडाउन हो गई। अपने गंतव्य को जाने से बजाए ट्रेन अपनी विपरीत दिशा में दौड़ पड़ी। हड़बड़ाहट के बाद गार्ड और लोको स्टाफ ने कंट्रोल को सूचना दी। बमुश्किल ट्रेन को खटीमा के गेट संख्या 35 पर जैसे तैसे रोका जा सका। यहां यात्रियों को उतारकर सड़क मार्ग से आगे भेजा गया। पीलीभीत से इंजन लेकर एक टीम रवाना की गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड की टीम को जांच के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली से पीलीभीत…
