न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है, लेकिन उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर लोगों की चिट्ठियों और उनके संदेशों का जवाब जरूर देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा ही एक पत्र लिखा है उत्तराखण्ड में नैनीताल के खीमानंद को। खीमानंद ने नरेन्द्र मोदी ऐप (नमो ऐप) के जरिए संदेश भेजकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 सफल वर्ष पूरे होने और सरकार के अन्य प्रयासों के लिए बधाई दी थी। अब प्रधानमंत्री मोदी ने खीमानंद को पत्र लिखकर…
साल: 2021
रेप पीड़िता के घर जाकर बंधवा लो राखी, बेल की शर्त को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा, लगाई फटकार, जमानत की रद्द
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें रेप केस के एक आरोपी को बेल के लिए पीड़िता से राखी बंधवाने को कहा गया था। नौ महिला वकीलों की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने कहा कि इस तरह के केसों में रूढ़िवादिता से बचना चाहिए। याचिकाकर्ताओं ने बेल की शर्त को चुनौती देते हुए कहा था कि इस तरह के आदेश महिला को एक वस्तु के रूप में दिखाते हैं। पड़ोसी पर यौन…
मुंबई के सिंगर पर सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस गीत की नकल करने का लगा आरोप
सिंगापुर। मुंबई के गीतकार जोसेफ मेंडोजा पर सिंगापुर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय दिवस गीतों में से एक ‘काउंट ऑन मी सिंगापुर’ की नकल करने का आरोप लगा है। ‘काउंट ऑन मी सिंगापुर’ की रचना कनाडा के ह्यू हैरिसन ने की है और 1986 में इसकी प्रस्तुति कलेमेंट चाउ ने दी थी। द स्ट्रेट्स टाइम्स में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में बताया गया कि मेंडोजा ने गाना लिखने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने गाने का रूप ‘वी केन अचीव’ 1983 में लिखा था। खबर के मुताबिक़ उन्होंने कहा कि…
भाजपा के हुए रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल, 5 राज्यों के चुनाव से पहले लिया फैसला
नई दिल्ली। लोकप्रिय TV सीरियल रामायण में भगवान राम का अभिनय करने वाले एक्टर अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को बीजेपी के दफ्तर पहुंचकर अरुण गोविल ने बीजेपी की सदस्यता ली। पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के चुनावों से ठीक पहले अरुण गोविल ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है। चुनावों से पहले बीजेपी के लिए यह अहम है। मेरठ के कैंट इलाके में जन्मे अरुण गोविल ने सहारनपुर और शाहजहांपुर में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद मथुरा से बीएससी…
गाजियाबाद और मेरठ के बाद दिल्ली के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी एक ढाबे में रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद ख्याला थाना पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इब्राहिम (40) और साबी अनवर (22) के रूप में हुई है। पिछले कई दिनों…
#SaveJagannathLand: जगन्नाथ मंदिर के 35 हजार एकड़ जमीन बेचने की तैयारी में ओडिशा सरकार, सोशल मीडिया पर हो रहा है विरोध
न्यूज़ डेस्क। ओडिशा सरकार पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से संबंधित 35 हजार एकड़ से अधिक जमीन बेचने जा रही है। कानून मंत्री प्रताप जेना के अनुसार, राज्य सरकार जगन्नाथ मंदिर की 35,272.235 एकड़ जमीन की संपत्ति को बेचने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। इसी तरह, ओडिशा के बाहर 6 राज्यों में पहचान की गई 395.252 एकड़ जमीन को बेचने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जेना के मुताबिक भगवान जगन्नाथ ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में फैले 60,426.943 एकड़ के मालिक हैं। ओडिशा…
राजस्थान में पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मौत की सजा दी
जयपुर । राजस्थान के झुंझुनू की एक पॉक्सो अदालत ने बुधवार को सुनील कुमार (20) को मौत की सजा सुनाई, जिसे 19 फरवरी को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया था। फैसले के बाद, अदालत के विशेष सरकारी वकील ने जेल प्रबंधन को सुनील को धार्मिक और प्रेरक किताबें देने के लिए कहा। सुनील ने स्वीकार किया था कि वह शराबी होने के अलावा आदतन पोर्न देखता था। फैसला न्यायाधीश सुकेश कुमार जैन ने सुनाया, जबकि लोकेंद्र सिंह शेखावत ने विशेष अभियोजन अधिकारी के रूप में…
71 लाख PF अकाउंट बंद होने पर बोले राहुल- ‘ये केंद्र के रोजगार मिटाओ अभियान की एक और उपलब्धि’
नई दिल्ली। पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी पूरे देश में फैली और मार्च में लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद मई के अंत तक कड़े प्रतिबंध लगाए गए, जिससे बड़ी संख्या में उद्योग/धंधे और कंपनियां बंद हुईं। जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू तो हुई लेकिन रोजगार के मामले में हालात पहले जैसे नहीं बन पाए। मौजूदा वक्त में भी लाखों लोग बेरोजगार घूम रहे, जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक…
बंगाल चुनाव: ममता के चुनावी घोषणा पत्र में जगन सरकार की योजना !
कोलकाता। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टियों द्वारा जारी किए जा रहे मेनिफेस्टो इन दिनों हॉट टॉपिक बन गए हैं। तमिलनाडु में सभी प्रमुख पार्टियों ने लोगों को फ्री..फ्री…फ्री… कहते हुए अधिकांश चीजें मुफ्त में देने का वादा किया है। उसी तरह, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में भी पार्टियां अपने-अपने मेनिफेस्टो में चुनावी वादों की झड़ी लगाकर लोगों को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा किया गया आश्वासन ऐसा लगता है कि सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा चलाई जा…
19 से शुरू होगी RSS की प्रतिनिधि सभा, 20 मार्च को होगा सरकार्यवाह का चुनाव
नई दिल्ली/ बेंगलुरु,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि समाज में कार्यरत सामाजिक, धार्मिक संगठनों को साथ लेकर समाज व्यापी, राष्ट्र व्यापी सामाजिक शक्ति खड़ी करना ही संघ का लक्ष्य है। संघ समाज की सामूहिक शक्ति के जागरण का कार्य कर रहा है। देश समाज के लिए कार्य करने वाले समान विचार के समस्त लोगों, संगठनों को साथ जोड़ना, इस दिशा में भी संघ प्रयास कर रहा है। जनसेवा विद्या केंद्र, बेंगलुरु में 19, 20 मार्च को होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा…
