न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों और खराब होते हालातों से आम लोगों के साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायक का भी सब्र का बांध टूटने लगा है। मटिया महल विधानसभा सीट से विधायक शोएब इकबाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। शोएब इकबाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार सिर्फ कागजों पर ही चल रही है। आप विधायक शोएब इकबाल ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “दिल्ली में मरीजों को ना दवाई…
साल: 2021
#कोविड-19: केंद्र सरकार ने राज्यों को अब तक दिए कोरोना टीके के 16.33 करोड़ से अधिक फ्री डोज
न्यूज़ डेस्क। केन्द्र ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अब तक लगभग 16.33 करोड़ कोरोना वैक्सीन फ्री दिए हैं। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भारत सरकार की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोरोना टीके की 16,33,85,030 खुराकें निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से टीके की बर्बादी सहित कुल 15,33,56,503 वैक्सीन डोज का इस्तेमाल हो चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसार एक करोड़ से अधिक 1,00,28,527 कोविड टीके की डोज अब भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल…
#कोविड-19: शिवराज सिंह सरकार ने मध्य प्रदेश में कोरोना योद्धा कल्याण योजना की शुरुआत की
न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी के विकराल होते रूप के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने एक बेहतर पहल की है। उन्होंने कोरोना को शिकस्त देने में जुटे कोरोना योद्धाओं के कल्याण के लिए एक योजना की शुरुआत की है। शिवराज सिंह की सरकार ने कोरोना योद्धा योजना के नाम से एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कोरोना के खिलाफ ड्यूटी करने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार के सदस्यों की सारी जिम्मेदारी अब सरकार उठाएगी। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के…
कोविड-19: महामारी की दूसरी लहर राष्ट्रीय संकट, इंटरनेट पर मदद मांग रहे लोगों पर कोई रोक नहीं लगाई जाए: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 की दूसरी लहर को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ करार देते हुए शुक्रवार को अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि इंटरनेट पर मदद की गुहार लगा रहे नागरिकों को यह सोचकर चुप नहीं कराया जा सकता कि वे गलत शिकायत कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर लोगों से मदद के आह्वान सहित सूचना के स्वतंत्र प्रवाह को रोकने के किसी भी प्रयास को न्यायालय की अवमानना माना जाएगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रविंद्र…
मशहूर न्यूज एंकर, जाने-माने TV पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, कोरोना वायरस से थे पीड़ित
नई दिल्ली। जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई है। वह कुछ दिनों पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए थे। ज्ञात हो कि पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके…
परीक्षा पे चर्चा: परीक्षा में असफल होना जिंदगी में असफल होना नहीं है: पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया। इस चर्चा के दौरान उन्होंने ऑनलाइन बच्चों के सवालों के जवाब दिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने बच्चों के साथ एग्जाम के दौरान की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि कठिन सवालों का जवाब देने के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सुबह के समय का महत्व भी बताया। परीक्षा के उलट पढ़ाई में कठिन से करें शुरुआत पीएम मोदी ने…
कोविड-19 : देश में कोरोना वैक्सीन की कमी पर रार, विदेश भेजने पर रोक से मोदी सरकार ने किया इनकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की शिकायत के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टीकों के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगची ने गुरुवार को कहा कि हमारी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति जारी रहेगी। टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को सवाल किया कि राज्य को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 के कम टीके क्यों दिए जा…
अनिल देशमुख को झटका, CBI जांच रोकने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी गई थी। याचिका खारिज होने के पहले दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इसमें स्वतंत्र जांच की जरूरत बताई । सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस एसके कौल ने कहा “आरोप गंभीर हैं। गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर इसमें…
बीजापुर हमला: नक्सलियों के चंगुल से आजाद हुए CRPF जवान राकेश्वर सिंह मनहास, 3 अप्रैल को किया था अगवा
रायपुर। नक्सलियों ने CRPF की कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छोड़ दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने राकेश्वर सिंह मनहास को छोड़ दिया है। जिन्हें 3 अप्रैल को बीजापुर मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। उल्लेखनीय है कि बीजापुर एनकाउंटर के बाद से सीआरपीएफ की 210 कोबरा बटालियन के राकेश्वर सिंह मनहास लापता थे। जिसके बाद नक्सलियों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने एक जवान को बंदी बनाया है। बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों…
कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए WHO प्रमुख ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना
न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने प्रधानमंत्री मोदी के विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिए गए संदेश की सराहना की जिसमें उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतने को कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत करने और खुद को फिट रखने की अपील की थी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कोरोना प्रसार को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए…
