कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के डीएम से बात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, CM भी रहेंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश के 100 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आगामी 18 और 20 मई को संवाद करेंगे। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नौ राज्यों के 46 जिलाधिकारी पहली बैठक में शामिल होंगे वहीं 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारी दूसरी बैठक में शिरकत करेंगे। कोविड-19 की स्थिति पर यह प्रधानमंत्री की पहली बैठक होगी जिसमें जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की…

12 विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को लिखा खत, मुफ्त वैक्सीनेशन और सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच 12 विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। विपक्षी दलों द्वारा लिखे खत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन के साथ-साथ सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की गई है। बारह विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नि:शुल्क व्यापक कोविड रोधी टीकाकरण करने, सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की। Leaders of 12 oppn parties write to PM demanding free mass vaccination against coronavirus, suspension of central…

कोरोना संकट के बीच दक्षिण भारत में भयानक चक्रवाती तूफान की चेतावनी, 16 मई को अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पूर्व-मध्य अरब सागर में आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान के आने की संभावना है। यदि इस तरह का चक्रवाती तूफान वास्तव में आकार लेता है, तो यह 2021 का पहला चक्रवाती तूफान होगा और इसका नाम म्यांमार द्वारा टुकटै दिया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि भारत के पश्चिमी तट पर 16 मई तक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। वास्तव में लक्षद्वीप के निचले इलाकों में 15-16 मई तक बाढ़ आ सकती है। आईएमडी के अनुसार, 14 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व…

केजरीवाल सरकार की मुफ्त राशन की घोषणा निकली झूठी, लोग कर रहे हैं थू-थू, सोशल मीडिया पर लोग जमकर लगा रहे क्लास

न्यूज़ डेस्क। कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 मई को दिल्ली के सभी 72 लाख राशन कार्डधारियों को मई-जून का राशन फ्री दिए जाने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने मुफ्त में राशन दिया जाएगा। लेकिन न्यूज चैनल पर की गई केजरीवाल की मुफ्त राशन की यह घोषणा झूठी निकली। एक हफ्ते के अंदर ही सोमवार, 10 मई को दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मई का राशन…

कोविड-19 : देश में 2 से 18 साल वालों को भी जल्द मिलेगी वैक्सीन, भारत बायोटेक शुरू कर सकता है सेकेंड-थर्ड फेज का ट्रायल

नई दिल्ली। भारत में कोरोना कहर के बीच ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे टारगेट होंगे। यह चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि बच्चों के लिए देश में अबतक एक भी वैक्सीन नहीं है। मगर चिंता के बीच राहत की खबर यह भी है कि भारत में जल्दी ही बच्चों के लिए वैक्सीन मिल जाएगी, क्योंकि इसके ट्रायल की सिफारिश कर दी गई है। एक विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को 2-18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे…

G-7 समिट में हिस्सा लेने ब्रिटेन नहीं जाएंगे पीएम मोदी, कोरोना के चलते रद्दा किया दौरा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून महीने में ब्रिटेन में होने वाली G-7 समिट में शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। पीएम मोदी को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस साल 11-13 जून के बीच कॉर्नवेल में होने वाली जी-7 समिट में विशेष तौर पर निमंत्रित किया था। सरकार ने पीएम मोदी का यह दौरा रद्द किए जाने की मंगलवार को जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, ”ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा पीएम मोदी को जी-7 के…

वॉशिंगटन हवाई अड्डे पर कस्‍टम जांच में भारतीय यात्री के बैग से मिले गाय के गोबर के उपले, जानें क्यों है ये प्रतिबंधित

वॉशिगंटन। वॉशिंटन हवाई अड्डे पर कस्‍टम विभाग के अधिकारियों को भारतीय यात्री के बैग से गाय के गोबर के दो उपले मिले। वाशिंगटन डीसी के उपनगर के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत के एक यात्री के बचे हुए सामान में गोबर का उपला पाया गया। अमेरिका में उपला निषिद्ध हैं क्योंकि उन्हें फुट एंड माउथ डिजीज का वाहक के रूप में अत्यधिक संक्रामक माना जाता है। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने सोमवार को बताया कि उपलो को नष्‍ट कर दिया गया है। सीबीपी के कृषि विशेषज्ञों…

अंबानी केस में सचिन वाझे पर गिरी बड़ी गाज, निलंबन के बाद अब पुलिस सेवा से भी बर्खास्त

मुंबई। मुकेश अंबानी के घर विस्फोटक कार मिलने और कारोबारी मनसूख हिरेन की मौत के मामले में आरोपी सचिन वाझे पर बड़ा एक्शन हुआ है। मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाझे को पहले निलंबित किया गया और अब पुलिस की सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने बताया कि सचिन वाझे को पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि सचिन वाझे 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। अंबानी सुरक्षा चूक मामले की जांच के दौरान NIA अपराध खुफिया…

कोरोना मरीजों के लिए दान किया प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ का पूरा सेट, कीमत करीब 6 करोड़

मनोरंजन डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स, बेड्स और दवाइयों की किल्लत देखी जा रही है। इस मुश्किल घड़ी में कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं और अपने-अपने स्तर पर मरीजों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। अब प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ के मेकर्स ने मदद का एलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने हैदराबाद में बने फिल्म के सेट की पूरी प्रॉपर्टी को एक निजी अस्पताल को दान कर दिया है। इसकी कीमत 6…

बंगाल में BJP के सभी 77 MLA को केंद्र सरकार की ओर से X-कैटेगरी की सुरक्षा, हार गए प्रत्याशियों को भी महीने भर सिक्यॉरिटी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही हिंसा जारी है। राज्य से भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा की खबरें आ रही हैं। हाल ही में बंगाल के दौरे पर गए केन्द्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन पर भी हमला किया गया। अब मीडिया खबरों के अनुसार राज्य में हिंसा की स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के सभी भाजपा विधायकों को केन्द्रीय सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। मीडिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सभी 77 भाजपा विधायकों…