न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से पूरा देश जूझ रहा है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी गयी है। ऐसे में कोरोना ने निपटने के लिए पूरे देश में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया गया है जिसकी असर कई राज्यों में हुआ है लेकिन जरा सी ढील देते ही लोगों ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करना शुरू कर दिय। ताजा तस्वीर पंजाब के लुधियाना से आयी है…
साल: 2021
भारत में करोड़ों देवता, पर नहीं कर पा रहे ऑक्सीजन का उत्पादन… शार्ली हेब्दो मैगजीन का तंज बनाया कार्टून
न्यूज़ डेस्क। फ्रांस की कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो ने भारत में कोरोना के बढ़ते केसों और मौतों को लेकर तंज कसा है। मैगजीन ने यह तंज कसते हुए लिखा है कि भारत में करोड़ों देवी-देवता हैं, लेकिन कोई ऑक्सीजन की कमी पूरी नहीं कर पा रहा। कार्टून में ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ ही बड़ी संख्या में लेटे हुए लोगों को दिखाया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मैगजीन ने लिखा है, ‘भारत में 33 मिलियन देवी-देवता हैं, लेकिन कोई भी ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है।’ दरअसल…
अस्पतालों में कम पड़ने लगे बेड तो कर्नाटक के गृह मंत्री ने अपने घर को बना दिया कोविड केयर सेंटर
न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के भयावह रूप लेने के कारण वहाँ के अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है। ऐसे में सराहनीय कदम उठाते हुए राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के शिगगाँव स्थित अपने घर को ही 50 बेड के कोविड केयर हॉस्पिटल में बदल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई, जो कि गृह मंत्री होने के साथ ही कानून और विधायी मामलों के मंत्री भी हैं, उन्होंने शहर के अस्पतालों में बेड की कमी…
WHO के बाद नीति आयोग ने भी योगी के कोरोना प्रबंधन को सराहा
लखनऊ। कोविड प्रबंधन को लेकर यूपी के योगी मॉडल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बाद नीति आयोग ने भी सराहा। आयोग ने कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में हर जरूरतमंद तक शीघ्र ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन के आपूर्ति की मॉनिटरिंग और रीयल टाइम प्रबंधन का जो सिस्टम विकसित किया, उसकी ट्वीट कर तारीफ की। अब तो केंद्र और कई राज्य भी अपने वहां इस सिस्टम को लागू कर रहे हैं। मालूम हो कि इसी प्रबंधन के बूते बहुत…
सुबह-सुबह कूक्डू-कू बोलने की बजाय मुर्गे ने बोली ऐसी चीज, सुन कर लोग हुये हैरान, Video देंखे
न्यूज़ डेस्क। सुबह होते ही अक्सर कई जगहों पर मुर्गे की कूक्डू-कू सुनाई देती है. कई लोग मुर्गे की कूक्डू-कू से ही उठते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुर्गा कूक्डू-कू बोलने की बजाय कुछ ऐसा बोल रहा है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया।…
PM किसान सम्मान निधि योजना : बिहार के इस जिले में 3000 फर्जी किसानों को सरकार का फरमान-योजना के पैसे लौटा दें, नहीं तो…
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त किसानों के खाते में भेज दी है। वहीं बिहार भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। इस योजना के अंतर्गत भोजपुर जिले के 1 लाख 71 हजार 743 पीएम किसान योजना के लाभार्थियों में से 3000 फर्जी किसानों को चिन्हित किया गया है। ये सभी फर्जी तरीक से पीएम किसान योजना का लाभ लेते हुए योजना के पैसे ले रहे थे। अब ऐसे किसानों को केंद्र सरकार ने योजना…
कोरोना महामारी का दूसरा साल ज्यादा घातक होगा, भारत की स्थिति चिंतित कर रही है: WHO चीफ
संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने शुक्रवार को कहा कि भारत की कोविड-19 स्थिति चिंतित कर रही है, जहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा। WHO) के प्रमुख घेब्रेयियस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत…
वैज्ञानिक बोले, कोरोना के चीन की लैब से निकलने की थ्योरी नहीं कर सकते खारिज
लंदन। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पिछले कई सप्ताह से तबाही मचा रही है। रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि हजारों लोगों की जान जा रही है। भारत ही नहीं, दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी को पुख्ता तौर पर यह नहीं मालूम कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई। हालांकि, दुनिया के टॉप साइंटिस्ट्स के एक ग्रुप का कहना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति किसी लैब से होने वाली थ्योरी को…
Tauktae Cyclone: 16 मई तक तुकाते के ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती’ तूफान में तब्दील होने की संभावना, IMD ने दी चेतावनी, राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। भीषण चक्रवाती तूफान शनिवार को गुजरात तट को पार कर सकता है. इससे पहले मौसम की स्थिति भी ऐसी ही दिख रही है। जो गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार सुबह तक (Tauktae Cyclone news) तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यह…
कोरोना हालात पर बोले पीएम मोदी- ‘प्रधान सेवक होने के नाते अपनों को खोने का आपका दर्द समझता हूं’, हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कोहराम के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता का प्रधान सेवक होने के नाते वो अपनों को खोने के लोगों के दर्द को समझते हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की और इस मौके पर कोरोना वायरस के हालात को लेकर अपना संबोधन जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के इस संकट में बहुत से देशवासियों ने अपनों को खोया है, और…
