नई दिल्ली। बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के दूसरे और तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल इस महीने के आखिर तक शुरू हो सकते हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने आज बताया है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGE) ने 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी दी है। मुझे बताया गया है कि अगले 10-12 दिनों में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बीते…
साल: 2021
WHO ने सीरम इंस्टीट्यूट को याद दिलाया COVAX कमिटमेंट, कहा- दुनिया को दे वैक्सीन
न्यूयॉर्क। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पीक पर है। संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा रिकॉर्ड छू रहा है। वहीं इसके प्रभाव से बचने के लिए 18 साल से उपर के लोग वैक्सीन लगवाना चाह रहे हैं लेकिन वैक्सीन की कम उपलब्धता मुश्किल पैदा क रही है। देश में वैक्सीन उपलब्ध कराने के चलते भारतीय वैक्सीन कंपनियां विदेशों में सप्लाई नहीं कर पा रही है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को कोरोना का टीका वैश्विक समुदाय को भी उपलब्ध कराने के…
पीएम मोदी ने किया अधिकारियों से संवाद, बोले जब आपका जिला कोरोना को हराएगा, तब देश कोरोना से जीतेगा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्यों और जिलों के फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ कोविड-19 महामारी से निपटने में उनके अनुभवों के बारे में बातचीत की। वार्ता के दौरान, अधिकारियों ने कोविड की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री को हाल के संक्रमण के मामलों में आए उछाल से निपटने के क्रम में उठाये गये अभिनव कदमों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों…
फिर एक बार राहुल गाँधी करा बैठे अपनी किरकिरी, यूजर्स ने कहा- कंफ्यूज्ड गांधी
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी करा बैठे हैं। ऐसे समय में जब देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर भारत में है। सबसे ज्यादा रिकवरी रेट भारत की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश के भविष्य के लिए वर्तमान मोदी ‘सिस्टम’ को नींद से जगाना ज़रूरी है। आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करना होगा। पीडियाट्रिक स्वास्थ्य सुविधाएँ व वैक्सीन-इलाज के प्रोटोकॉल अभी से तैयार…
कोविड-19 : फैक्ट चेक: धूम्रपान करने वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम? जानें सच्चाई?
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक साबित हुई है। हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो लोग धूम्रपान करते हैं उनको कोरोना संक्रमण होने का खतरा कम होता है। कई रिपोर्टों में विश्व स्वास्थ्य संगठन और एक CSIR सर्वेक्षण का हवाला दिया गया है। उसमें कहा गया है कि धूम्रपान करने वालों और शाकाहारियों को कोरोना वायरस का…
पीएम मोदी के जिस पोस्टर पर 15 लोग हुए गिरफ्तार, अब राहुल-प्रियंका ने कहा-‘हमें भी गिरफ्तार करो मोदी जी’
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल पूछते हुए पोस्टर लगाए गए थे। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब उसी पोस्टर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। पोस्टर पर लिखा गया था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी। इस बैनर को ट्वीट कते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन लिखा- मुझे भी गिरफ्तार करो। वहीं प्रियंका गांधी ने इस बैनर को अपनी प्रोफाइल फोटो बना ली है। आपको बता दें…
कोरोना कर्फ्यू महामारी की चेन तोड़ने में सबसे प्रभावी उपाय : CM शिवराज
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की इस महामारी की चेन को तोड़ने का जनता कर्फ्यू ही सबसे प्रभावी उपाय है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को ग्वालियर में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि इस महामारी के समय सबको मतभेद भुलाकर संक्रमण की चेन को तोड़ने में जुटना होगा। कोरोना को परास्त करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग की इस समीक्षा बैठक में केन्द्रीय कृषि, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह…
वैक्सीन की कमी को लेकर मोदी की आलोचना वाले पोस्टरों पर पुलिस की कार्रवाई
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टरों के सामने आने के लगभग तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला देश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के बजाय दूसरे देशों में कोविड-19 के टीके निर्यात किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना करने वाले काले रंग के पोस्टरों से जुड़ा है। पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों जैसे शाहदरा, रोहिणी, रिठाला,…
WHO, नीति आयोग बाद अब बॉम्बे HC ने Covid से निपटने के ‘यूपी मॉडल’ को सराहा, पूछा- क्या कर रही है महाराष्ट्र सरकार?
लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और नीति आयोग के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और उनके ‘यूपी मॉडल’ की सराहना की है। बॉम्बे हाई कोर्ट मुख्यतः बच्चों को Covid-19 से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उपायों से संतुष्ट नजर आई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा महामारी से लोगों को बचाने और संक्रमण पर अंकुश लगाने की मुहिम को…
केरल, कर्नाटक, गोवा में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘तौकते’ गुजरात की तरफ बढ़ा, 6 लोगों की मौत
बेंगलुरु/पणजी/अहमदाबाद। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘तौकते’ उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ गया। चक्रवात के चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश हुई और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण हुई घटनाओं की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति…
