नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस कम हो रहे हैं और मौत के आंकड़े भी कम हुए हैं। लेकिन अब कोरोना के साथ-साथ एक और जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। दरअसल, म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस से मौत के मामले कई राज्यों में बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंग्स लोगों की आंखों की रौशनी भी छीन रहा है। कई राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं। इन सब के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत ब्लैक फंगसको महामारी…
साल: 2021
यूँ ही नहीं कोई ‘मेट्रो मैन’ बन जाता, चुनाव हारे पर वादा नहीं भूले ई श्रीधरन, दलितों के घर आई रोशनी
न्यूज़ डेस्क। दुनिया ई श्रीधरन को ‘मेट्रो मैन’ के नाम से जानती है। इस बार वे केरल की पलक्कड विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी थे। विधानसभा चुनावों में वे करीबी मुकाबले में हार गए। लेकिन, वे अपना वादा नहीं भूले। चुनाव के बाद भी वे इस क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्हें कॉन्ग्रेस के शफ़ी परम्बिल ने लगभग 4,000 वोटों से हराया था। 88 वर्षीय ई श्रीधरन ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पलक्कड नगर पालिका की मदुरावीरन कॉलोनी के निवासियों से वादा किया…
ब्लैक फंगस के बाद अब व्हाइट फंगस का आतंक, निजी पार्ट्स को बनाता है निशाना, ब्लैक फंगस से कई गुना ज्यादा खतरनाक – जानिए लक्षण और इलाज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से देश उबरने की दिशा में बढ़ ही रहा था कि अब मरीजों में नई तरह की बीमारी ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में कोविड मरीजों के अंदर ब्लैक फंगस के मामले सामने आने के बाद अब बिहार से व्हाइट फंगस के चार हैरान करने वाले केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि ब्लैक फंगस की तुलना में व्हाइट फंगस को ज्यादा खतरनाक माना जाता है। व्हाइट फंगस से संक्रमित मरीजों में एक पटना के मशहूर डॉक्टर हैं। फिलहाल सभी…
कोविड-19 होम टेस्ट किट: अब खुद करिए कोरोना की जांच, केमिस्ट शॉप में होगी होम टेस्टिंग किट की बिक्री; जानिए कितनी है कीमत, घर बैठे कैसे करें COVISELF का इस्तेमाल, जानें इस Video में
नई दिल्ली। अब कोरोना की रेंडम जांच के लिए आपको ना तो स्वास्थ्य केंद्रों में जाने की आवश्यकता होगी और ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए किसी को घर बुलाने की जरूरत है। आप खुद ही आसानी से कोरोना की जांच कर पाएंगे। घर में कोविड जांच के लिए पहले टेस्टिंग किट कोविसेल्फ (CoviSelf) अगले सप्ताह के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी। पुणे के माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर सुजीत जैन ने एजेंसी को यह जानकारी दी है। यह पहली होम टेस्टिंग किट है जिसे देश में इस्तेमाल…
कोविड-19 : पीएम मोदी के कोरोना को रोकने के सुझाए उपायों को वैज्ञानिकों ने भी बताया कारगर
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना के देश में दस्तक देने के तुरंत बाद उससे पार पाने के लिए जो-जो उपाय सुझाए थे वे आज भी कारगर साबित हुए है। केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के महकमे ने इस संदर्भ में अपनी सलाह जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सुझाए सुझावों पर मुहर लगा दी है। ध्यान रहे पीएम मोदी ने शुरू में ही कोरोना संक्रमण को कम करने और उसके प्रभाव को खत्म करने के लिए मास्क और एक दूसरे से दो गज की दूरी…
‘नहीं माना हमास तो गाजा को जीत सकता है इजरायल’: नेतन्याहू, ठुकराई ‘संघर्ष विराम की अमेरिकी अपील
न्यूज़ डेस्क। इजरायल-फिलिस्तीन के बीच संघर्ष-विराम को लेकर बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (19 मई) को इस संघर्ष के और तेज होने और गाजा को जीतने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि इजरायल शुरू में फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास के रॉकेट हमलों को रोकने की नीति पर काम कर रहा था, लेकिन अब इन हमलों के तेज होने और यहाँ तक कि फिलिस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा पट्टी इलाके को जीतने की संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता।…
कोविड-19: तेजी से टीकाकरण नहीं किया गया, तो तीसरी लहर के बुरे परिणाम की आशंका है: वैज्ञानिक
नई दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण संबंधी अनुमान जताने के लिए गणित का इस्तेमाल करने वाले सूत्र मॉडल से जुड़े वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने कहा कि यदि देश में टीकाकरण अभियान तेज नहीं किया गया और कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया गया, तो आगामी छह से आठ महीने में कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका है। विद्यासागर ने इसके साथ ही कहा कि सूत्र मॉडल में किसी तीसरी लहर की संभावना नहीं जताई गई हैं और इस पर काम किया जा रहा है। IIT हैदराबाद…
अरविंद केजरीवाल के बयान से खफा सिंगापुर का बड़ा एक्शन, लागू किया फेक न्यूज कानून, जानें क्या होगा असर
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ‘सिंगापुर वेरिएंट’ बताने पर अरविंद केजरीवाल के बयान से ऐसा बवाल मचा कि भारत सरकार को सिंगापुर के सामने सफाई देनी पड़ी। अरविंद केजरीवाल के बयान पर विवाद के बाद भारत सरकार की सफाई से सिंगापुर ने बुधवार को संतोष तो जाहिर किया, मगर उसने गलत सूचना के प्रसार को रोकने लिए बड़ा कदम उठाया है। सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ में एंटी मिसइनफॉर्ममेशन कानून यानी प्रोटेक्शन फ्रॉम ऑनलाइन फॉल्सहुड एंड मैनिपुलेशन कानून (Protection from Online Falsehoods & Manipulation- POFMA)…
केंद्र सरकार ने 140 प्रतिशत खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी DAP की बोरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों के हित में खाद सब्सिडी बढ़ाने का बड़ा फैसला किया। सरकार ने DAP पर 140 प्रतिशत सब्सिडी बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि अब किसानों को डीएपी का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब 1200 रुपये में मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से किसानों को डीएपी पर 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर अब 1200 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी। किसानों को डीएपी का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब 1200 रुपये में मिलेगा। सरकार इस सब्सिडी के…
अमेरिकी सांसद ने की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील, भारत को जल्दी भेजी जाए 6 करोड़ वैक्सीन डोज
वाशिंगटन। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दुनिया भर के कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका इस महामारी के संकट में भारत की हर तरह से मदद कर रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन सीनियर और डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत की मदद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील की है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा है कि भारत को कोरोना वैक्सीन…
