दिल्ली HC ने खारिज की सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली की उच्च न्यायालय ने सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि सेंट्रल विस्टा निर्माण बड़ी सार्वजनिक हित की योजना है। इसे रोका नहीं जा सकता है। वहीं अदालत ने याचिकाकर्ता की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रोजेक्ट को रोकने के लिए जबरन याचिका दाखिल की गई है। इसके साथ की अदालत ने याचिकाकर्ता पर 1 लाख रुपए का भारी जुर्माना भी लगाया है। इस याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति…

राज्य द्वारा संचालित बैंक कोविड के इलाज के लिए देंगे 5 लाख रुपये तक का ऋण

नई दिल्ली। लोग कोविड-19 का इलाज भली-भांति करा सके इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) द्वारा 5 लाख रुपये तक का असुरक्षित व्यक्तिगत ऋण प्रदान किया जाएगा। कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर यह फैसला लिया गया और इसकी घोषणा भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय बैंक संघ (IBA ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि पीएसबी वेतनभोगी, गैर-वेतनभोगी और पेंशनभोगियों को कोविड के इलाज के लिए 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का असुरक्षित…

छत्तीसगढ़: कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख रुपए देगी सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने COVID-19 से मरने वाले मीडियाकर्मियों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। रविवार को जारी राज्य सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ मीडिया प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमावली के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “राज्य सरकार उन मीडिया कर्मियों के इलाज में होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति भी करेगी जिन्हें COVID-19 के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। COVID-19 से पीड़ित मीडिया कर्मियों के परिवारों के बारे में जानकारी जनसंपर्क निदेशालय…

कोविड-19 टीकाकरण: देश में तेज होगा कोरोना वैक्सीनेशन, जून में टीके की 12 करोड़ खुराक होंगी उपलब्ध, नहीं होगी कोई कमी

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जून के महीने में करीब 12 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। इससे पहले मई के महीने में टीके की 7.94 करोड़ खुराक उपलब्ध थीं। मंत्रालय ने एक वक्तव्य मेंकहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की खुराकों का आवंटन वहां होने वाली खपत, उसकी जनसंख्या और टीके की बर्बादी के आधार पर किया जाता है। वक्तव्य के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बात की स्पष्ट तौर पर जानकारी दे…

राजस्थान के 8 जिलों में डस्टबिन में मिले कोरोना के टीके, राज्य में 11.50 लाख डोज बर्बाद: रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क। राजस्थान में वैक्सीन की बर्बादी को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। जहाँ एक तरफ राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस की सरकार कह रही है कि केंद्र सरकार राज्य की ज़रूरत के हिसाब से एक चौथाई कोरोना वैक्सीन भी नहीं दे रही है और टीके की किल्लत के कारण कई सेंटर्स बंद करने पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आँकड़ों से राज्य की शासन-व्यवस्था की पोल खुल रही है। केंद्र सरकार रोज इसका हिसाब देती है कि प्रतिदिन कितने राज्यों…

राहत के बीच एक और आफत: वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला कोरोना का नया वेरिएंट, सबसे ज्यादा है घातक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से राहत मिलना शुरू हुआ ही था कि एक और आफत ने दस्तक दे ही है। वियतनाम में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का एक और खतरनाक वेरिएंट मिला है। वियतनाम में कोरोना के भारत और ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के संयुक्त रूप का पता चला है। चिंता की बात यह है कि यह अन्य वेरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लोंग ने यह जानकारी दी है। इस वेरिएंट को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन…

बूचड़खानों (कानूनी) में गायों के कटने से दिक्कत नहीं, आपके दूध और पनीर से है: PETA का नया पशु ‘प्रेम’

न्यूज़ डेस्क। हिपोक्रेसी का पर्याय बन चुकी संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) एक बार फिर से विवादों में है। इस बार इस संस्था ने AMUL से पंगा लिया और उम्मीद के मुताबिक मुँह की खानी पड़ी। PETA ने अमूल को पत्र लिख कर vegan Milk के उत्पादन के लिए कहा था, लेकिन अमूल ने ऐसा जवाब दिया है कि PETA की बोलती ही बंद हो गई। We do support cow slaughter bans. However, for them to have a practical effect, we must appreciate that the beef…

‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले, PM मोदी- तूफान हो या कोरोना देश मजबूती से लड़ रहा है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 77वें संस्करण के दौरान राष्ट्र को संबोधित किया। मन की बात पर पीएम मोदी ने कहा, देश पूरी ताकत के साथ कोरोना से लड़ रहा है, पिछले 100 वर्षों में ये सबसे बड़ी महामारी है। इसी महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर मुकाबला किया है।इस दौरान चक्रवात अम्फान, निसर्ग, अनेक राज्यों में बाढ़ आई, अनेक भूकंप आए, भूस्खलन हुए। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, देश ने पिछले 10 दिन में दो बड़े चक्रवात ताऊते…

तीन रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही आपकी WhatsApp चैट? जानिए इस वायरल मैसेज का सच

न्यूज़ डेस्क। एक व्हाट्सएप मैसेज इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूजर्स के व्हाट्सएप पर सरकार का नियंत्रण हो सकता है। मैसेज में लिखा है – “दो ब्लू टिक और एक रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर सकती है, जबकि तीन रेड टिक का मतलब होगा कि सरकार ने आपके खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू कर दी है।” आइए जानते हैं क्या है इस मैसेज की सच्चाई दरअसल भारत सरकार ने नए आईटी नियम प्रभाव में आ गए हैं। जिसके…

चीन का हवाला देकर भारत के टीकाकरण अभियान को नीचा दिखाने वालों देख लो ये तस्वीर

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। भारत में भी टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 26 मई को खुराक की संख्या 20 करोड़ के पार होने के साथ टीकाकरण अभियान ने एक नया मुकाम हासिल किया। भारत 130 दिन में 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया। लेकिन देश में मौजूद कुछ तबका ऐसा है, जो मोदी सरकार के अंध विरोध के चक्कर में देश को नीचा दिखाने की कोशिश…