दीपावली 2021 : दिवाली के दिन अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बरसाएंगी कृपा

धर्म डेस्क। ​हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है और इस दिन हर जगह दीपक जलाकर रोशनी की जाती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन यदि मां लक्ष्मी को पूजन विधि-विधान से किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो दिवाली के दिन कुछ वास्तु टिप्स जरूर अपनाएं। जिससे…

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार से जुड़ी ₹1000 करोड़ की संपत्ति जब्त : गोवा का रिसॉर्ट, दिल्ली का फ्लैट, सतारा का चीनी मिल, मुंबई का टॉवर, 27 जगह जमीन

मुंबई। आयकर (IT) विभाग ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। उनसे जुड़ी 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। उनसे जुड़ी ये संपत्तियाँ महाराष्ट्र, गोवा और दिल्ली में मौजूद हैं। मंगलवार (2 नवंबर, 2021) को ये जानकारी दी गई। अजीत पवार से जुड़ी जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है, उनमें उनकी एक कोऑपरेटिव चीनी मिल भी शामिल है। पिछले महीने चलाए गए एक गहन तलाशी अभियान में अजीत पवार की 184 करोड़ रुपए की अवैध कमाई…

दीपोत्सव 2021 : अयोध्या में 12 लाख दीये जलाएगी योगी सरकार, बनेगा नया कीर्तिमान

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आगामी 3 नवंबर को होने वाले पांचवे दीपोत्सव के मुख्य आयोजन को पहले से अधिक भव्य और अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार योगी सरकार दीपोत्सव के दौरान अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाएगी। इस आयोजन को देखने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में होगी। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। सोमवार से 5 दिवसीय दीपोत्सव 2021 के आयोजन…

‘पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं’ : सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता HC के आदेश को रद्द किया, कहा – सभी पक्षों को नहीं सुना गया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को किनारे रख दिया है, जिसमें पश्चिम बंगाल में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई थी। दीवाली से पहले बड़ा फैसला। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वो इस बात को लेकर सुनिश्चित है कि कलकत्ता उच्च-न्यायालय को इतना बड़ा आदेश सुनाने से पहले सभी पक्षों को बुला कर उनकी बात सुननी चाहिए थी। सुप्रीम कोर्ट ने ‘ग्रीन क्रैकर्स’ की अनुमति दे रखी है, ऐसे में उसका कहना है कि कलकत्ता हाईकोर्ट को पहले प्रशासन को बुला कर इसे…

दीपावली 2021 : पांच दिनी दीपोत्सव का प्रारंभ 2 नवंबर से, जानिए विस्तार से

नई दिल्ली। कार्तिक माह त्योहारों-पर्वो वाला माह होता है। इसमें धन त्रयोदशी से यम द्वितीया तक पांच दिनी दीपोत्सव मनाया जाता है जिसका प्रारंभ 2 नवंबर 2021 मंगलवार से हो रहा है। पहले दिन 2 नवंबर को धन त्रयोदशी, इसी दिन सायंकाल में यम के लिए दीपदान होगा, 3 नवंबर को नरकहरा या रूप चतुर्दशी मनाई जाएगी। चूंकिचतुर्दशी तिथि 2 और 3 नवंबर के किसी भी सूर्योदय को स्पर्श नहीं कर रही है इसलिए चतुर्दशी का क्षय माना जाएगा। इस कारण चतुर्दशी को किया जाने वाला अभ्यंग स्नान 4 नवंबर…