शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, सेंसेक्स ने पहली बार 60 हजार का आंकड़ा छुआ, निफ्टी 17,900 के पार, रियल्टी शेयरों में उछाल

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शिखर पर है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स की ओपनिंग ऐतिहासिक बढ़त के साथ हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स ने 60 हजार के रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया है। सेंसेक्स ने करीब 9 माह के भीतर 10 हजार अंकों की मजबूती हासिल की है। इससे पहले जनवरी महीने में सेंसेक्स ने 50 हजार अंक को पार कर लिया था। अगर निफ्टी की बात करें तो ये भी रिकॉर्ड बना रहा है और किसी भी वक्त 18 हजार अंक के जादूई स्तर…

कोरोना काल में वरदान साबित हुई मोदी सरकार की ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने वाली योजनाएं

नई दिल्ली। 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए पिछले 7 सालों से मोदी सरकार अथक प्रयास कर रही है। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं आज गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आइए जानते हैं, मोदी सरकार किस तरह ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है… कोरोना काल में वरदान ई-संजीवनी सेवा मोदी राज…

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ के पूरे हुए तीन साल, गरीबों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, 2.19 करोड़ लोग हुए लाभान्वित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। इसी क्रम में मोदी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना’ (पीएम-जेवाई) की शुरुआत की थी, जिसने आज (23 सितंबर, 2021) तीन साल पूरा कर लिया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि यह योजना पिछले तीन सालों से गरीबों के इलाज में अहम भूमिका निभा रही हैं। दवाओं की लागत, उपचार सहित विभिन्न प्रकार के खर्च की…

भारत ने जो किया, कोई अन्य देश नहीं कर सकता; SC ने की केंद्र की तारीफ, कहा- आज हम बहुत खुश

नई दिल्ली। कोविड से निपटने के लिए भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सुप्रीम कोर्ट ने आज खूब सराहना की है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत ने जो किया, वह कोई भी दूसरा देश नहीं कर पाया। बहरहाल सर्वोच्च अदालत ने कोविड-19 से जुड़ी मौतों पर 50,000 रुपये के प्रस्तावित मुआवजे से संबंधित अपना आदेश आज सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की खंडपीठ ओर से महामारी के नियंत्रण को…

कोरोना पॉजिटिव होने के 30 दिन के भीतर सुसाइड करने वालों के परिजन भी 50 हजार रु के हकदार, केंद्र ने SC को बताया

नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के 30 दिन के अंदर आत्महत्या करने वाले लोगों के परिजन दिशानिर्देशों के मुताबिक 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पाने के हकदार होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 जांच होने या संकमण की पुष्टि होने 30 दिनों के अंदर होने वाली मौत महामारी से हुई मृत्यु मानी जाएगी, चाहे क्यों ना मौत अस्पताल के बाहर हुई हो। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को केंद्र…

‘साड़ी स्मार्ट ड्रेस नहीं’- दिल्ली के अकीला रेस्टोरेंट ने महिला को रोका, 16 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को साड़ी के साथ रेस्तरां में जाने की अनुमति नहीं मिली। वायरल वीडियो में रेस्तरां के कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला मौजूद हैं। इस दौरान कर्मचारी महिला ने दूसरी महिला को कहा कि हम स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं, लेकिन साड़ी पहनकर भीतर जाने की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 16 सेकंड का है। इसमें महिला ने रेस्तरां कर्मचारी से कहती हुई दिखाई दे…

SC में केंद्र का हलफनामा- कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

नई दिल्ली। कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को सरकार 50 हजार रुपये का मुआवजा देगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत हलफनामा दाखिल किया है। सर्वोच्च न्यायालय में केद्र सरकार ने बताया कि कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि राज्य आपदा मोचन…

IT सर्वे में बड़ा आरोप, सोनू सूद ने बेहिसाब पैसे जमा कर, अब तक की 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी, मिले फर्जी लेनदेन के सबूत

न्यूज़ डेस्क। फिल्म अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोनू सूद और उनसे जुड़े परिसरों पर पिछले तीन दिनों की छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने शनिवार (18 सितंबर, 2021) को कहा कि सोनू सूद के खिलाफ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग का कहना है कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे। आयकर विभाग ने मुंबई में सोनू…

GST काउंसिल की बैठक में फैसला, कोरोना दवाओं पर छूट की अवधि बढ़ाई गई, पेट्रोल-डीजल पर अभी फैसला नहीं

लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। ज्ञात हो कि सरकार ने कोरोना से संबंधित दवाओं पर जीएसटी दरों में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से संबंधित दवाओं पर जीएसटी दरों में छूट दी गई थी जो 30 सितंबर तक लागू थी। अब इस छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाया गया है। जीएसटी दरों में…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को Youtube से हर महीने मिलते हैं 4 लाख रुपये, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हर महीने यूट्यूब से रॉयल्टी के रूप में चार लाख रुपये मिलते हैं। इसका कारण महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यान से जुड़े वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ी है। भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और परामर्शदाताओं को रेटिंग देनी शुरू की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-महामारी के दौरान…