तालिबान से जान बचाने, मुंबई लोकल की तरह अमेरिकी विमान में भरे अफगानी

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही काबुल एयरपोर्ट पर वहां से भागने वाले लोगों की भीड़ लग गई है। सोमवार को जहां दुनिया ने उड़ते विमान से नीचे गिर रहे लोगों को देखा, तो वहीं अब मंगलवार को एक और तस्वीर आई है जो वहां की भयावह स्थिति बयां करने के लिए काफी है। यह तस्वीर अमेरिकी वायुसेना के सी-17 विमान की है। इस विमान में यात्रियों की जो भीड़ दिखी, वह मुंबई की लोकल ट्रेन से भी ज्यादा है। इस अमेरिकी कार्गो में करीब 640…