पीएम मोदी ने काशीवासियों को दी 1580 करोड़ रुपये की सौगात, कहा- आज सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है

न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में करीब आठ महीने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार यानि 15 जुलाई, 2021 को अपने 27वें दौरे पर बनारस पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पिछले सात सालों में 26 बार अपने संसदीय क्षेत्र आ चुके हैं। हर दौरे के दौरान उन्होंने बनारस को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी दी। इस दौरे में भी उन्होंने बीएचयू में बटन दबाकर 1583 करोड़ रुपये की 284 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सड़क, जल परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि से जुड़ी विकास परियोजनाएं शामिल हैं।…

राज्यसभा में नेता सदन होंगे पीयूष गोयल, थावरचंद गहलोत की लेंगे जगह

नई दिल्ली। भाजपा की ओर से पीयूष गोयल को राज्यसभा का नेता सदन बनाया गया है। पीयूष गोयल थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे। थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। आपको बता दें कि राज्यसभा में नेता के लिए भूपेंद्र यादव, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम आगे चल रहा था। राज्यसभा में पीयूष गोयल की सीट पीएम मोदी के साथ होगी। पीयूष गोयल 2010 से राज्यसभा के सदस्य हैं। राज्यसभा में अब तक सरकार के लिए आंकड़ों को जुटाने का…

अब रात में भी कर सकेंगे ताज का दीदार, सशर्त फोटोग्राफी पर भी नहीं होगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। ताजमहल रात में बंद है तो कोई बात नहीं। ताज के पीछे मेहताब बाग के पास स्थित व्यू प्वांइट से रोज रात में ताज का दीदार किया जा सकेगा। यहां सैलानियों की सुरक्षा के लिए हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। फोटोग्राफी के लिए छूट होगी, लेकिन ट्राईपॉड पर रखकर फोटोग्राफी प्रतिबंधित होगी। ये निर्णय बुधवार को विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए। बैठक में तय किया गया कि अभी तक सैलानी रात में ताज…

देश में पहली बार 13 भाषाओं में आयोजित होंगी NEET UG 2021 परीक्षा, ऐतिहासिक पहल के तहत कुवैत में खोला गया परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। पीएम मोदी अलग तरीके से सोचते हैं और अलग तरीके से उसे साकार भी करते हैं। लीक से हटकर कार्य करने का साहस ही देश के पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों से उन्हें अलग और खास बनाता है। इसकी झलक भी उनके शासन प्रणाली और सरकार के फैसलों में दिखाई देती है। मोदी सरकार ने क्रांतिकारी फैसला लेते हुए स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब भारत में पहली बार नीट (यूजी)…

पीएम मोदी का देश और जनता के प्रति उनका समर्पण देखकर लोग हुए उनके मुरीद, किसी ने बनाया मंदिर-टैटू तो किसी ने गुल्लक की अद्भुत मूर्तियां, देखकर दंग रह गए लोग

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी हर पल देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। देश और जनता के प्रति उनका समर्पण देखकर लोग उनका मुरीद हुए बिना नहीं रहते हैं। यही वजह है कि वो लोगों के दिल में बसते हैं। देश के आमलोग प्रधानमंत्री मोदी से खुद का जुड़ाव महसूस करते हैं और इसे अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित करते हैं। बिहार के मुजफ़्फ़रपुर के रहने वाले एक कारिगर ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित करने के लिए उनकी गुल्लक की मूर्तियां बनाई हैं, जो अपने आप में…

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में मंहगाई भत्ते पर डेढ़ साल से लगी रोक हटा दी है और महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। कोरोना काल में बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार के इस फैसले से करीब 48.34 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65.26 लाख पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया…

प्रधानमंत्री मोदी कल काशी में करेंगे 1500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार, 15 जुलाई को वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि कल 15 जुलाई को मैं काशी में 1500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए रहूंगा। ये कार्य काशी और पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाएंगे। Tomorrow, 15th July, I will be in Kashi to inaugurate a wide range of development works worth over Rs. 1500 crore. These…

PPF Account: जानिए- करोड़पति बनने के लिए हर माह पीपीएफ खाते में जमा करें कितनी रकम?

न्यूज़ डेस्क। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) सरकार द्वारा चलाई जा रही एक तरह से स्माल सेविंग स्कीम है जिसको लेकर निवेशकों को कोई जोखिम नहीं रहता है। लंबे समय तक निवेश करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। रिटायरमेंट के समय इसका बड़ा फायदा मिलता है। इसमें बहुत ज्यादा फायदा तो नहीं मिल पाता है लेकिन इससे मिलने वाली आया टैक्स फ्री होती है। साथ ही 80 सी के तहत इस पर टैक्स छूट भी ली जा सकती है। आयकर की धारा के तहत इस पर मिलने वाला ब्याज…

14 साल की कराटे गर्ल पंखे से लटकी मिली, सन्नी खान के ‘लव जिहाद’ से सोशल मीडिया में उबाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक 14 वर्षीय कराटे खिलाड़ी की आत्महत्या सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले सोमवार (5 जुलाई, 2021) को हुई ये घटना हावड़ा की है। राष्ट्रीय स्तर पर कई कराटे टूर्नामेंट में भाग ले चुकी पामेला अधिकारी की लाश उसके ही घर से मिली। नाबालिग ने कमरे में सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या की। पामेला अधिकारी कक्षा 8 की छात्रा थी। वो इंस्टाग्राम पर खासी सक्रिय थी। पुलिस का कहना है कि एक युवक उसे कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।…

द्वारकाधीश मंदिर पर वज्रपात, 52 गज की ध्वजा में समाहित हो गई बिजली, कोई नुकसान नहीं, देखें Video

न्यूज़ डेस्क। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर पर मंगलवार (13 जुलाई 2021) को बिजली आकाशीय बिजली गिरी। घटना दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास हुई। इससे केवल मंदिर के शिखर पर लगी 52 गज की ध्वजा को नुकसान हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक,बिजली गिरने से मंदिर की दीवारें काली पड़ गई हैं। लेकिन अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। द्वारकाधीश धाम के चारों ओर घनी बस्ती है। ऐसे में अगर आकाशीय बिजली रिहायशी इलाके में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।…