अपनी ही शादी में धुंए के छल्ले बनाती दिखी दुल्हन, वीडियो देखे लोग बोले…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी-ब्याह के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में हमें कमाल की चीजें देखने को मिलती हैं, ऐसी चीजें जो शायद हमें हकीकत में शायद ही देखने को मिले। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में एक दुल्हन मुंह से धुआं निकालते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में दुल्हन को धुएं के छल्ले बनाते हुए साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग दुल्हन के हिम्मत की दाद दे रहे…

विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा में किशोर न्याय संशोधन विधेयक पारित

नई दिल्ली । राज्यसभा ने बुधवार को पेगासस मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी के बीच किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 को पारित कर दिया। विपक्ष ने भी सदन के पटल पर चर्चा में भाग नहीं लिया। विधेयक के पक्ष में बोलते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक है क्योंकि यह बच्चों से संबंधित है।” उन्होंने विपक्ष से भी चर्चा का हिस्सा बनने की अपील की, जिस पर राकांपा की फौजिया खान ने जवाब दिया कि…

मोदी के अंदाज में दिखे बसवराज बोम्मई, मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका मत्था

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बसवराज बोम्मई को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद बसवराज बोम्मई बुधवार को राज्य विधानसभा भी पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर अपना मत्था टेका फिर आगे बढ़े। बता दें कि इससे पहले जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर पहली बार संसद पहुंचे थे तो उन्होंने भी सीढ़ियों पर मत्था टेका था। बोम्मई भी कुछ उसी अंदाज में नजर आए। बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर…

PMC समेत कई अन्य बैंकों के खाताधारकों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार ने DICGC एक्ट को दी मंजूरी- बैंक डूबा तो भी 90 दिनों में…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिये गए। इनमें से एक फैसला बैंक खाता धारकों के लिए भी लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट ने आज डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (2021) यानी DICGC को मंजूरी दे दी। इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई बैंक डूबता है या फिर RBI उसका लाइसेंस रद्द भी करती है तो ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी। यानी इस स्थिति में बैंक ग्राहकों को DICGC अधिनियम के तहत 90 दिन के…

बकरीद की ढील का दिखने लगा असर? केरल में 1 दिन में कोरोना संक्रमण के 22129 मामले, 156 मौतें भी

नई दिल्ली। देश भर में जहाँ कोरोना की दूसरी लहर के बाद बढ़ाई गई सख्तियों ने स्थिति को नियंत्रित किया, वहीं केरल में बकरीद पर दी गई रियायतों ने हालात को बेकाबू कर दिया है। वहाँ केवल एक दिन में 22 हजार से ज्यादा केस आए हैं और एक ही दिन में 156 मौतें भी दर्ज हुई हैं। इन आँकड़ों के साथ ही केरल वह पहला राज्य बन गया है जहाँ पिछले 50 दिन में 20 हजार के ऊपर मामले आए हों। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में पॉजिटिविटी रेट 12.35%…

ममता बनर्जी का बड़ा बयान- मैं एक साधारण कार्यकर्ता, विपक्ष का नेतृत्व कोई और करे, तब भी दिक्कत नहीं

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर अब विपक्षी नेताओं में बेहद मंथन चल रहा है। इस बीच इस समय दिल्ली में मौजूद ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। एक ये भी कि क्या ममता बनर्जी की बजाय कोई और भी विपक्ष का नेतृत्व कर सकता है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि कई विपक्षी नेताओं में भी ये आम राय है कि ममता बनर्जी बीजेपी को अच्छी…

कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा: जब साथ निकले अनगिनत हिरण, वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क। बेहद तेज चाल और आकर्षक खूबसूरती वाले हिरण को देखते ही निगाहें ठहर जाती हैं। वैसे तो हिरण अक्सर झुंड में ही रहते हैं, लेकिन क्या आपने सैकड़ों या फिर हजारों हिरणों को एक साथ देखा है? नहीं देखा है तो इस वीडियो में देख सकते हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। नजारा गुजरात के भावनगर स्थित वेलावदार राष्ट्रीय हिरण अभयारण्य का है। वीडियो में दिख रहा है कि हजारों हिरण एक साथ हरे मैदानों में दौड़ लगा रहे हैं और इस दौरान वह…

तमिलनाडु के मंत्री केएन नेहरू का विवादित बयान, कहा- बिहारियों के पास नहीं होता ज्यादा दिमाग, बिहारी मजदूरों में बढ़ी असुरक्षा

न्यूज़ डेस्क। तमिलनाडु के स्टालिन सरकार में नगरपालिका प्रशासन मंत्री और DMK नेता केएन नेहरू ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। त्रिची के ‘कलाई अरंगम कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित डीएमके के एक ‘रोजगार कैंप’ में उन्होंने कहा है कि बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के समय में बिहारियों ने कई नौकरियां छीन लीं जो तमिलनाडु के लोगों को मिलनी चाहिए। केएन नेहरू ने चौकाने वाले दावा करते हुए कहा, “आप त्रिची…

अपने दामाद पर मेहरबान छत्तीसगढ़ के CM श्री बघेल, 125 करोड़ रुपये में दिवालिया मेडिकल कॉलेज खरीदने का किया ऐलान

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस पार्टी के एक और दामाद इन दिनों खासे चर्चा हैं। ये हैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाम। भूपेश बघेल ने अपने दामाम प्रेम में सारे नियम कानूनों को दरकिनार कर उसके दिवालिया हो चुके विवादित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का फैसला लिया है। विपक्ष ही नहीं सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन सीएम भूपेश बघेल को कोई फर्क नहीं है और उन्होंने कानून बना कर इस मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर…

फर्नीचर तोड़ मंत्री-विधायकों पर चलेगा केस, केरल की लेफ्ट सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

नई दिल्ली। केरल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के सदस्यों और पूर्व विधायकों पर साल 2015 में विधानसभा के अंदर हंगामे के वक्त फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने के मामले में अब केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि इस मामले में राज्य के मौजूदा शिक्षा और श्रम मंत्री वी सिवानकुट्टी और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील के खिलाफ केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राजनेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए यह कहा कि विधायकों को मिले विशेषाधिकार आपराधिक कानूनों से बचने का रास्ता नहीं है और इस तरह…