भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक शख्स ने अपने गांव को मिनी पाकिस्तान बता दिया। पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी भोपाल से करीब 500 किलोमीटर दूर रीवा जिले के अरमेती गांव के रहने वाले अबरार खान को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। रीवा के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि 32 साल के अबरार खान ने अपने गांव की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर डाली और लिखा कि ‘अमेरती – एक मिनी पाकिस्तान’ पुलिस अधीक्षक ने…
महीना: जुलाई 2021
डॉक्टर्स डे: पीएम मोदी ने कोरोना संकट के दौरान चिकित्सकों के योगदान की प्रशंसा की, कहा- ‘देवदूत’ बनकर लोगों की जान बचाई
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को चिकित्सक समुदाय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज जब देश कोरोना से इतनी बड़ी जंग लड़ रहा है तो डॉक्टर्स ने दिन-रात मेहनत करके लाखों लोगों का जीवन बचाया है। यह पुण्य कार्य करते हुए कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में जितनी चुनौतियां आईं, हमारे…
कानूनों को रद्द करने के अलावा सरकार किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार: कृषि मंत्री
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन पिछले 6 महीने लगातार जारी है। किसान लगातार कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान लगातार डटे हुए हैं। इन सबके बीच केंद्रीय कृषि मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कानूनों को खत्म करने के अलावा सरकार किसानों की सभी मांग पर बात करने को तैयार है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने…
जम्मू-कश्मीर: 149 साल पुरानी ‘दरबार मूव’ प्रथा का अंत, 200 करोड़ रुपये की बचत से होगा वंचितों का कल्याण
न्यूज़ डेस्क। मोदी राज में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद एक और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने 149 साल पुरानी ‘दरबार मूव’ की प्रथा को खत्म कर दिया है। साथ ही कर्मचारियों को दिए जाने वाले आवास आवंटन को भी रद्द कर दिया है। अफसरों को अगले 3 हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का आदेश दिया गया है। इसके तहत 10 हजार कर्मचारियों को सरकार की तरफ से मिले जम्मू या कश्मीर में से किसी एक घर को खाली करना होगा। ये कर्मचारी अब एक…
छत्तीसगढ़ में तालिबानी शासन, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी के नेता को ही बांधकर पीटा, देखिए वीडियो
न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस का शासन है। राज्य की बेघल सरकार पूरी तरह अपराधियों और नक्सलियों के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है। इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि अपराधी ही पुलिस और न्यायालय दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाले और गवाहों को ही तालिबानी सजा दे रहे हैं। बालोद के कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य राजेश साहू और उनके समर्थकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कांग्रेस के नेता छक्कन…
‘डिजिटल इंडिया’ के 6 वर्ष पूरे : पीएम मोदी ने कहा- युवाओं के सामर्थ्य से इस Decade को भारत का Techade बनाएंगे
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम लॉन्च किए जाने के 6 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का अर्थ है सभी के लिए अवसर, सभी के लिए सुविधा, सभी की भागीदारी। डिजिटल इंडिया का अर्थ सरकार की प्रणाली तक हर किसी की पहुंच है। डिजिटल इंडिया का अर्थ पारदर्शी, भेदभाव रहित व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर हमला है। डिजिटल इंडिया का अर्थ समय, श्रम और धन की बचत…
केजरीवाल के ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ पोस्टर पर बीजेपी का पलटवार, जोड़ा ‘जो दिल्ली को मोदीजी मुफ्त दे रहे हैं’
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की कमी के बाद वैक्सीन की कमी का रोना रोने वाली केजरीवाल सरकार वैक्सीन पर क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार हर पेपर और सोशल मीडिया के साथ हर गली-मोहल्ले में पोस्टर लगाकर पूछ रही है कि ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ केजरीवाल सरकार के इस पोस्टर पर सिर्फ एक लाइन जोड़कर बीजेपी ने इसे दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली बीजेपी के नेता राजीव बब्बर…
IPS अधिकारी जीपी सिंह के 10 से अधिक ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को अपने ही पूर्व चीफ और वरिष्ठ IPS अधिकारी जीपी सिंह से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, एसीबी ने सुबह 6 बजे छापेमारी की और जीपी सिंह के रायपुर स्थित घर के साथ ही 11 ठिकानों को खंगाला। एसीबी निदेशक आरिफ शेख ने कहा, ‘सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत थी। वह मौजूदा समय में स्टेट पुलिस एकेडमी के डायरेक्टर हैं। हमने शुरुआती जांच की और भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत FIR दर्ज कर छापेमारी…
