हेल्थ डेस्क। शहद के फायदों के बारे में आयुर्वेद में बताया गया है। हजारों सालों से ये भारतीय भोजन का हिस्सा रहा है। शहद का स्वाद ही ऐसा होता है कि हर उम्र के लोग इसे खाना पसंद करते हैं। पर आजकल लोगों की मजबूरी ये है कि वे शहद बाजार से ही खरीद पाते हैं। और इसे खरीदते हुए हजार बार उनके मन में यही सवाल आता है कि जो शहद वो घर ला रहे हैं, वो असली है या नकली। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि शहद शरीर के…
महीना: जुलाई 2021
मोदी सरकार ने बनाया एक नया सहकारिता मंत्रालय, सहकार से समृद्धि के मंत्र को करेगा साकार
न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने ‘सहकार से समृद्धि’ के स्वप्न को साकार करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक अलग ‘सहकारिता मंत्रालय’ का गठन किया है। यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान करेगा। यह सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले एक सच्चे जनभागीदारी आधारित आंदोलन को मजबूत बनाने में भी सहायता प्रदान करेगा। देश में सहकारिता आधारित आर्थिक विकास मॉडल बहुत प्रासंगिक है जहां प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी की भावना के साथ…
प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी की डॉक्टर की इच्छा, ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हुआ पीएम का ट्वीट
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी 130 करोड़ की आबादी की आकांक्षा पूरा करने के लिए निरंतर अथक प्रयास कर रहे हैं। उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि किसी न किसी रूप में देशवासियों से जुड़कर उनके साथ खुशी शेयर कर सके। सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रधानमंत्री मोदी काफी व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर अपने चाहने वालों की इच्छा पूरी करते रहते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला मंगलवार 6 जुलाई, 2021 को देखने को मिला,जब ट्विटर पर एक यूजर ने इच्छा जतायी कि प्रधानमंत्री मोदी उसे जन्मदिन की बधाई दें।…
नहीं रहे अभिनेता दिलीप कुमार, 98 की उम्र में बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ ने ली अंतिम साँस
मुंबई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 98 की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बुधवार (जुलाई 7, 2021) को सुबह साढ़े 7 बजे अंतिम साँस ली। मुंबई के ही खार हिंदुजा अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनके इलाज कर रहे अस्पताल के डॉक्टर पार्कर ने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। पिछले 1 महीने में उन्हें 2 बार अस्पताल…
किचन टिप्स : सेहत बिगाड़ सकता है नकली पनीर का सेवन, ऐसे करें असली-नकली पनीर की पहचान
हेल्थ डेस्क। अगर आप भी पनीर खाने के शौकीन हैं लेकिन पनीर खरीदते समय असली और नकली पनीर में फर्क नहीं पहचान पाते तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आमतौर पर पनीर को देखकर इसके असली या नकली होने का अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता। इसके असली या मिलावटी होने का पता इसके स्वाद से चलता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक बताने जा रहे हैं जो पनीर खरीदते समय असली और मिलावटी पनीर को पहचानने में आपकी मदद करेंगे।…
पार्टी कलह पर काबू पाने में विफल राहुल-सोनिया : पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के बाद अब हरियाणा में हुड्डा-शैलजा की लड़ाई खुलकर आई सामने
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पार्टी को सही नेतृत्व देने में विफल रहे हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन अब तक सा सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हैसियत एक विपक्षी दल के लायक भी नहीं रही है। कई राज्यों में पार्टी का सफाया हो गया है। खुद को राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली कांग्रेस कई राज्यों में क्षेत्रीय दल के भरोसे वैतरणी पार करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के अक्षम नेतृत्व के कारण राज्यों में…
JEE Main 2021 Exam : JEE Main की तीसरे चरण की परीक्षा 20-25 जुलाई और चौथे चरण की 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच, यहां देखें डिटेल
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण स्थगित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेंस (JEE Main) के तीसरे और चौथे चरण के तारीखों का ऐलान हो गया है। JEE Main के तीसरे चरण की परीक्षा 20 और 25 जुलाई को होगी। वहीं, चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान होगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। IIT, NIT, जैसी संस्थाओं में दाखिले के लिए अप्रैल और मई में होने वाली JEE Main की तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा कोरोना महामारी के कारण…
कोरोना प्रोटोकॉल माने बिना पर्यटन कर रहे हैं लोग, फिर लागू की जा सकती हैं बंदिशें: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और पाबंदियां कम होने के बाद लोग पर्यटन पर निकल पड़े हैं। यही नहीं मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशनों से ऐसी भी तस्वीरें आई हैं, जिनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे जरूरी नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यदि लोग नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों में दी गई ढील वापस ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल…
सांसद रवि किशन का ओवैसी को चैलेंज, कहा-‘छू के दिखाओ महाराज जी को, उनके तेज से नष्ट हो जाओगे
न्यूज़ डेस्क। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के चैलेंज पर गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन ने बड़ा पलटवार किया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोधी उनके तेज से ही नष्ट हो जाएंगे। असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक रैली में कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। .@myogiadityanath को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे, इंशा'अल्लाह। – बैरिस्टर @asadowaisi pic.twitter.com/3emULMIhM7 — AIMIM (@aimim_national) July 2, 2021 असदुद्दीन ओवैसी के इसी बयान…
बंगाल विधानसभा में छाया गेरुआ रंग, भाजपा विधायकों ने पहनी एक जैसी पोशाक
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 17वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में एक दमदार नजारा देखने को मिला। आपको बता दें कि भाजपा के विधायक भगवा रंग में रंगी हुई पोशाक पहनकर विधानसभा पहुंचे। पिछले विधानसभा चुनाव में 3 सीट जीतने वाली भाजपा ने इस बार 75 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी के साथ ही उन्होंने मजबूती से विपक्ष का रोल अदा करना शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के ज्यादातर विधायकों ने सफेद रंग का कुर्ता, पायजामा, गेरुआ रंग की तौलियां और माथे पर केसरिया रंग का…
