न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कमी आ रही है। रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में कमी आने और अनलॉक की शुरुआत के बाद से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन की कई तस्वीरें सामने आने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि सैलानियों के मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर…
महीना: जुलाई 2021
देश में एक समान नागरिक संहिता की जरूरत, केंद्र ले जरूरी एक्शन : दिल्ली हाई कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में एक समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने कहा कि देश में एक ऐसी संहिता की जरूरत है जो ‘सभी के लिए समान’ हो। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार ने इस मामले में जरूरी कदम उठाने को कहा है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आधुनिक भारतीय समाज धर्म, समुदाय और जाति की ‘पारंपरिक बाधाओं’ को दूर करते हुए धीरे-धीरे “एकजातीय” होता जा रहा है। इस बदलते हुए स्वरूप को देखते हुए देश…
देवदूत की तरह माँ भारती के लिए परिश्रम कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि वे पूरी निष्ठा और परिश्रम की पराकाष्ठा से गरीबों, गांववासियों, दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए पूरे समर्पण से काम करेंगे। बीते सात साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने यह सब करके दिखाया भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। आज तक आराम नहीं किया है। इतना ही नहीं वे रोज सोलह से अट्ठारह घंटे तक काम करते…
रातों रात जड़ से खत्म हो जाएंगे पिंपल, जानिए आसान और असरदार घरेलू उपाय!
हेल्थ डेस्क। खूबसूरत चेहरे को पिंपल्स दाग-धब्बों से भर देते हैं। इनसे छुटकारा दिलवाने के लिए बाजारों में कई तरह के मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिसे अधिक्तर लोग उपयोग करते भी हैं। हालांकि, कई बार पिंपल्स को दूर करने के लिए हम ऐसे तरीकों को ढूंढते हैं जिससे पिंपल्स जल्दी दूर हो सके। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे रातोंरात पिंपल्स छूमंतर हो जाएं तो? जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर केवल एक रात में पिंपल्स से…
कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई, देश में 53 प्रतिशत से ज्यादा मामले महाराष्ट्र-केरल से आ रहे है: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोना के नए केसों की रफ्तार प्रतिदिन 50 हजार से कम बनी हुई है, लेकिन अब भी खतरा टला नहीं है। कुछ इलाकों में अब भी कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अकेले महाराष्ट्र और केरल में ही देश के आधे से ज्यादा केस मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल के 14 और महाराष्ट्र के 15 जिले चिंता की वजह बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की…
हिमाचल: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना और 8 दिनों की जेल भी !
शिमला । हिमाचल प्रदेश में कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद राज्य में लाखों पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण ना बढ़ जाए मनाली प्रशासन जगह-जगह लोगों को कोविड के प्रति जागरूक कर रहा है और कई जगहों पर होर्डिंग के द्वारा भी जागरूकता फैलाई जा रही है। कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पर्यटकों के लिए कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया है। जो मास्क नहीं पहनेगा उसे 5,000 रुपए का जुर्माना देना होगा और 8 दिनों की जेल भी हो सकती है।…
कोविड वैक्सीनेशन : ‘दिसंबर तक लग सकती है देश की पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन’, एक्सपर्ट पैनल के प्रमुख ने जताया भरोसा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी टीकाकरण अभियान के बीच एक्सपर्ट पैनल के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने आश्वस्त किया है कि दिसंबर तक देश की पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन दी जा सकती है। एनके अरोड़ा ने कहा, ‘आने वाले महीनों में वैक्सीन की सप्लाई में काफी तेजी आने की उम्मीद है और इसी आधार पर मेरा आंकलन है कि दिसंबर तक सरकार टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि राज्य सरकारों को भी…
राशन चोरी कर खुले बाजार में बेचते पकड़े गए आप कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर हो रही है केजरीवाल सरकार की थू-थू
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आप आदमी पार्टी के कार्यकर्तागरीबों के लिए मिले राशन को चुरा कर खुले बाजार में बेच रहे हैं। इसके लेकर बीजेपी ने 7 जुलाई को आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी इसको लेकर ट्वीट किया कि गरीबों का राशन चोरी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रंगे हाथों पकड़े गए। आधा राशन बेच दिया और पकड़े जाने पर आधा राशन वापस स्कूल में पहुंचाया। गरीबों का राशन चोरी…
ट्विटर विवाद : दिल्ली HC ने झटका देते हुए सरकार को दी कार्रवाई की छूट, नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी चेताया
न्यूज़ डेस्क। ट्विटर इंडिया कि मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, मोदी सरकार के निर्देशों की अवहेलना करना माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को महंगा पड़ रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने नए आईटी कानूनों को नहीं मानने पर केंद्र सरकार को ट्वीटर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की छूट दे दी है। दरअसल सुनवाई के दौरान ट्विटर इंडिया ने शिकायत अधिकारी की नियुक्ति को लेकर हाई कोर्ट से 8 हफ्तों का समय मांगा है। ट्विटर ने कोर्ट को बताया है कि उसके द्वारा 6 जुलाई, 2021 को थर्ड पार्टी…
महाराष्ट्र: वादाखिलाफी और अपमान से दुखी महाराष्ट्र के 281 डॉक्टरों ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मांगी खुदकुशी की अनुमति
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। ऐसी स्थिति में लोगों की जान बचाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी यहां के डॉक्टरों पर है। लेकिन यहां के आयुर्वेदिक डॉक्टर दोहरी मार झेलने को मजबूर है। एक तरफ डॉक्टरों को जहां संवेदनशील इलाकों में जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है, वहीं राज्य सरकार की वादाखिलाफी और अपमान का भी सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान 281 आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर खुदखुशी करने की अनुमाति मांगी…
