देश में काफी मजबूत है आर्थिक विकास की स्थिति, दहाई अंक में दर्ज होगी वृद्धि- नीति आयोग

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। नीति आयोग ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करेगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि हम जल्द ही कोरोना से पहले की स्थिति में पहुंच जाएंगे और जैसे ही हम मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में प्रेवश करेंगे, आर्थिक गतिविधियां और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था दहाई अंक में वृद्धि दर्ज करेगी।…

यूपी में कोरोना मैनेजमेंट के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया के सांसद, कहा- एक बार हमें योगी उधार दे दो

नई दिल्ली। एक वक्त था जब भारत में कोरोना वायरस के मामले अपने चरम पर थे। उत्तर प्रदेश में भी मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। लेकिन वर्तमान में देखें उत्तर प्रदेश कोरोना पर काबू पाने में सफल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगाी आदित्यनाथ लगातार कोरोना मैनेजमेंट को लेकर बैठक करते रहे हैं। उन्होंने टीम 11 और टीम 9 बनाई और सीटी अभियान क्रैश टेस्ट स्ट्रीट के तहत कोरोनावायरस सफलता पाई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के 3टी अभियान ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट, निरीक्षण,…

पद्म पुरस्कार 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्तियों को नामांकित करने के लिए किया आमंत्रित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से अपनी पसंद के उन प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए नामित करने के लिए कहा है जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादतर लोगों को जानकारी नहीं हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा, ““भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अक्सर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या…

PM मोदी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ 13 जुलाई को करेंगे बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि खेलों में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ियों से बातचीत कर नरेंद्र मोदी उनका उत्साहवर्धन करेंगे। पीएमओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने हाल में तोक्यो-2020 में भारतीय खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए की जाने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया था। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 13 जुलाई को आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों से बातचीत…

NASA ने शेयर की इंटर्न की फोटो टेबल पर देवी-देवताओं की मूर्ति देख भड़के हिन्दूफोबिक लिबरल, उड़ेल दी सारी कुढ़न

न्यूज़ डेस्क। इंटर्नशिप और फेलोशिप के जरिये नासा के अनूठे मिशनों और कार्यक्रमों का लाभ उठाकर देश के भविष्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) कार्यबल की क्षमता, विविधता और आकार को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हाई स्कूल से स्नातक स्तर तक इंटर्नशिप उपलब्ध हैं। इंटर्नशिप छात्रों को नासा में एक संरक्षक के मार्गदर्शन में अनुसंधान या अन्य अनुभवात्मक शिक्षा में भाग लेने का सुनहरा अवसर संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। नासा के इंटर्नशिप प्रोग्राम से http://intern.nasa.gov पर…

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। भोपाल SP ने बताया कि हमने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और 200 अन्य के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इन लोगों ने इंडस्ट्रियल एरिया में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। हमने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी व महामारी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पार्क की जमीन…

केरल, बंगाल और अब लखनऊ में आतंकी अरेस्ट… अलकायदा बना भारत के लिए बड़ा खतरा!, आंतकवादियों की गिरफ्तारी के क्या हैं संकेत?

नई दिल्ली। अलकायदा से जुड़े अंसार गजवा तुल हिंद के आतंकी भारत के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। हालांकि, अब तक सुरक्षा एजेंसियों की सजगता से आतंकियों का कोई बड़ा प्लान सफल नहीं हो पाया है। लेकिन सुरक्षा जानकार मानते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इनका फैलना खतरनाक संकेत है। सितंबर 2020 में NIA ने केरल और बंगाल से नौ अलकायदा आतंकियों के पकड़ने का दावा किया था। इनके हैंडलर भी पाकिस्तान में बताए गए थे। जानकार मानते हैं कि बड़ी चुनौती इनके विदेशी आकाओं तक पहुंचकर…

एक बच्चा हो तो राहत, 2 से अधिक पर आफत…UP में जनसंख्या नियंत्रण पर योगी सरकार का ऐसा है नया फॉर्मूला

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर योगी सरकार ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है, जिसके तहत जिनके पास दो से अधिक बच्चे होंगे, वे न तो सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे और न ही कभी चुनाव लड़ पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्य विधि आयोग ने सिफारिश की है कि एक बच्चे की नीति अपनाने वाले माता पिता को कई तरह की सुविधाएं दी जाएं, वहीं दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरियों से वंचित रखा जाए। इतना ही नहीं, उन्हें स्थानीय निकाय…

लुका-छिपी खेल रहे हैं ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी: कर्नाटक HC में यूपी पुलिस

बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। यूपी पुलिस की ओर से कोर्ट में कहा गया कि माहेश्वरी को नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उनको पुलिस के सामने पेश होकर सवालों के जवाब देने चाहिएं लेकिन वो ऐसा नहीं करके लुका-छिपी खेल रहे हैं। यूपी पुलिस के वकील ने अदालत से कहा कि मनीष माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के प्रमुख हैं, उन्हें सहयोग करते हुए हमारे…

कोविड-19: डेल्टा के बाद कोरोना के कप्पा वेरिएंट का खतरा, नीति आयोग ने इसको लेकर दी ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बाद अब कप्पा वेरिएंट को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट कप्पा के दो मामले सामने आए हैं। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद लोगों को चिंता और भी बढ़ गई है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (09 जुलाई) को कहा है कि कप्पा वेरिएंट भारत में कोई नया वेरिएंट नहीं है। देश में पहले भी इसके मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक…