CAA के लिए नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने माँगा 6 महीने का समय, 9 जनवरी, 2022 तक तय होंगे नियम

नई दिल्ली। देश में नागरिक (संशोधन) अधिनियम (CAA)-2019 के नियम बनाने के लिए मंगलवार 26 जुलाई 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह महीने के समय की माँग की। इस मामले में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया कि गृह मंत्रालय ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में अधीनस्थ कानूनों पर समितियों को 9 जनवरी, 2022 तक के लिए नियम बनाने के लिए कहा था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति के बाद सीएए को लेकर 12…

कोरोना महामारी के दौरान भारत के खाद्य सुरक्षा ‘कदमों’ को UN ने की तारीफ, कहा- दुनिया को भारत से सीखना चाहिए

न्यूज़ डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए मोदी सरकार ने गरीबों को राहत देने के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू किया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने का बड़ा ऐलान किया। इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को नवंबर, 2021 तक 5 किलो अनाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इतनी बड़ी आबादी को खाद्य सुरक्षा मुहैया करने…

हड़प्पा काल के धोलावीरा शहर को विश्व धरोहर सूची में मिला स्थान, बतौर CM नरेंद्र मोदी ने तैयार करवाया था इन्फ्रास्ट्रक्चर

नई दिल्ली। गुजरात में हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के वारंगल में पालमपेट स्थित रामप्पा मंदिर के बाद इस महीने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया भारत का यह दूसरा स्थल है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट किया, ‘‘धोलावीरा : भारत में, हड़प्पाकालीन शहर को विश्व धरोहर सूची में अभी-अभी शामिल किया गया। बधाई हो!’’ यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44…

ममता सरकार का दावा- बंगाल में कोविड से अनाथ हुए सिर्फ 24 बच्चे, SC भी हैरान, लगाईं सरकार को फटकारा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NCPCR पोर्टल पर मार्च-2020 से कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों का पूरा डाटा अपलोड नहीं करने पर पश्चिम बंगाल सरकार की खिंचाई की है। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के आंकड़े विश्वसनीय नहीं है। अदालत ने बंगाल सरकार से पूछा कि क्या आपके राज्य में सिर्फ 24 बच्चे ही अनाथ हुए हैं। इस पर राज्य सरकार के वकील ने कहा कि केंद्र सरकार का बयान गलत है। न्यायमूर्ति नागेश्वर राव ने कहा, ‘यह क्या बात हुई, आप…

छ.ग. विधानसभा से मंत्री का ही वॉकआउट : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की लड़ाई में नया मोड़, MLA ने कहा था- मेरी हत्या करा बनना चाहते हैं CM

रायपुर। पंजाब और राजस्थान के बाद कांग्रेस का कलह अब छत्तीसगढ़ पहुँच गया है, जहाँ वो बड़े बहुमत के साथ सत्ता में है। हाल ही में पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री उम्मीदवार का दावेदार बन कर उभरे। कुछ यही हाल नवंबर 2019 में था, जब राजस्थान में सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ में TS सिंह देव और मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को किनारे किया गया था। लेकिन, अब छत्तीसगढ़ में कलह बढ़ता जा रहा है। ताज़ा खबर ये है कि अपनी ही सरकार के रवैये से आहत होकर छत्तीसगढ़ के…

दिल्ली को वेनिस बनाने के लिए लोग कह रहे हैं थैंक्यू केजरीवाल, देखिए यूजर्स किस तरह ले रहे हैं मजे…

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में करीब एक सप्ताह बाद हुई बारिश से ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के तमाम इलाके में सड़क पर पानी भर जाने से ट्रैफिक काफी धीमा रहा। कई जगह घुटने तक पानी भर गया है। कई जगह गाड़ियां पानी में डूबी नजर आई। दिल्ली की बसों में बैठकर डल झील जैसा आनंद लिया क्या – केजरीवाल pic.twitter.com/UgeUy7plcg — Mohit Babu 🇮🇳 (Modi Ka Parivar) (@Mohit_ksr) July 27, 2021 Think about how…

दामाद की फैमिली के फायदे को कानून बना रहे बघेल, सिंधिया ने कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की ओर से एक निजी मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित कानून को लेकर विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी की शादी जिस परिवार में हुई है, उसके द्वारा इस कॉलेज का संचालन होता है और बीते कुछ सालों में यह आर्थिक संकट में घिर गया है। ऐसे में सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून को हितों के टकराव और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। विपक्ष ने इस पर तीखा हमला बोला है। यहां तक कि केंद्रीय…

असम पुलिस के 6 जवानों की मौत पर जश्न, सीएम हिमंता ने वीडियो ट्वीट कर कहा-भयावह, दुखद

गुवाहाटी। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई सोमवार को हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है और केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है। सोमवार…