न्यूज़ डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी पक्षकार साकेत गोखले को कड़ी फटकार लगाई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने गोखले को संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी के खिलाफ सभी ट्वीट 24 घंटे में डिलीट करने को कहा है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि साकेत गोखले न सिर्फ इस मामले के सारे ट्वीट डिलीट करें बल्कि लक्ष्मी पुरी के खिलाफ कोई नया ट्वीट भी नही करेंगे। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगर ये ट्वीट डिलीट नहीं किए जाते हैं तो ट्विटर इन…
दिन: 13 जुलाई 2021
ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से बोले PM मोदी, पूरा भारत है आपके साथ, आशाओं – अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा भारत खिलाड़ियों के साथ है और अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि जापान में जमकर खेलें सभी खिलाड़ी। टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना ने बहुत कुछ बदल दिया, ओलंपिक का साल बदल…
पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की कोविड की समीक्षा, हिल स्टेशनों में उमड़ी भीड़ पर जताई चिंता
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना बहरूपिया है इसके हर वैरिएंट पर नजर रखनी होगी। बैठक में असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पीएम मोदी ने कहा, ”कोरोना बहरूपिया है, हमें कोरोना वायरस के हर वैरिएंट पर भी नजर रखनी होगी। म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में…
कोविड-19 : देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है, संभावित तीसरी लहर को दे सकती है आमंत्रण : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार (covid-appropriate behavior) का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है जो इसे काबू में करने के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फेर सकता है। देश में महामारी की स्थिति पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोग तीसरी लहर के बारे में ‘‘मौसम अद्यतन’’ के रूप में बात करते हैं, लेकिन यह समझने में विफल रहते हैं कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन या इसकी…
दुनिया का पहला स्मार्ट वैदिक शहर बनेगी अयोध्या, ‘रामायण आध्यात्मिक वन’ के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन का होगा विकास
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी राममंदिर के निर्माण और रामनगरी अयोध्या के विकास के प्रति बेहद गंभीर है। इसलिए वो समय-समय पर वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। जून महीने के आखिरी हफ्ते में प्रधानमंत्री मोदी के सामने अयोध्या के विकास को लेकर एक भव्य योजना पेश की गई थी। इसमें AMRUT और SMART शहर के आधुनिक पहलुओं और ऐतिहासिक मिश्रण के साथ अयोध्या की महिमा को दोबारा स्थापित करने की कल्पना की गई है। इसमें अतीत की भव्यता, वर्तमान की…
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता उमा ने कुत्तों से की उत्तराखंड के लोगों की तुलना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग थू-थू कर रहे हैं।
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी नेता का एक बेहद आपत्तिजनक बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन राज्य के लोगों के प्रति पार्टी नेताओं का कितना सम्मान है ये आप आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया के बयान से देख सकते हैं। उमा सिसोदिया ने उत्तराखंड के लोगों की तुलना सड़क के कुत्तों से की है। एक चर्चा के दौरान कहा कि ‘आपने देखा होगा कि खाने-पीने की दुकानें होती हैं उनके…
