नई दिल्ली। भारत में भले ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। लेकिन दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने साफ-साफ इस बात की चेतावनी दी है कि अगर लॉकडाउन में छूट मिलने पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया गया, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया तो कोरोना की तीसरी लहर 6-8 हफ्तों में आ जाएगी। ऐसे में अगर अब भी आप में से कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं या फिर मास्क पहनने में लापरवाही कर रहे हैं…
दिन: 21 जून 2021
चीन को जोरदार झटका: नोएडा में सैमसंग का कारखाना तैयार, यूपी में 1500 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार
न्यूज़ डेस्क। दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में डिस्प्ले (Display) का कारखाना तैयार कर लिया है। साल 2020 में इस कारखाने को चीन से हटाकर यूपी में लाया गया था। सैमसंग (Samsung) के साउथ-वेस्ट एशिया प्रेसिडेंट एवं सीईओ केन कांग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार (20 जून 2021) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। #UPCM श्री @myogiadityanath जी से आज सैमसंग (इंडिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के CEO व MD श्री केन कैंग जी के नेतृत्व में आए…
ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है #अजमेर_फंडिंग_सार्वजनिक_करो
न्यूज़ डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #अजमेर_फंडिंग_सार्वजनिक_करो टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर अजमेर शरीफ दरगाह की फंडिंग को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदे पर सवाल उठाने के बाद यह हैशटैग टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर गतिविधि आम है, सार्वजनिक है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब मंदिरों का धन सार्वजनिक हो सकता है तो मस्जिदों और मजारों का क्यों नहीं?…
फिर विवादों में ट्विटर, अब कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन PFI को दिया ‘ब्लू टिक’
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने फिर विवादित कदम उठाया है। ट्विटर ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ट्विटर हैंडल को सत्यापित करते हुए ब्लू टिक दे दिया है। भारतीय कानूनों की लड़ाई में फंसी ट्विटर इंक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस को बढ़ाते हुए कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की कर्नाटक इकाई के ट्विटर हैंडल को ‘सत्यापित’ कर दिया। यानि 16 हजार से अधिक फॉलोवर वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की कर्नाटक इकाई के हैंडल को अब ट्विटर…
बंगाल में बीजेपी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा मैती पर फिर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बयान बदलने का बनाया दबाव
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे महिला बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें ना तो लोकतंत्र की मर्यादा का ख्याल और ना ही सुप्रीम कोर्ट और संविधान का डर है। हाल ही में बेखौफ टीएमसी के गुंडों ने पूर्वी मिदनापुर के पताशपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा मैती पर निर्मम तरीके से हमला किया था। मैती गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर…
कोरोना महामारी के चलते लगातार दूसरी बार रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन होगी आरती
न्यूज़ डेस्क। देश में मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण, जम्मू और कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया। शाइन बोर्ड ने कहा कि पवित्र गुफा पर सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह किए जाएंगे। इस फैसले की घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड के साथ चर्चा के बाद की। हालाँकि, भक्तों के लिए “आरती” की सुविधा ऑनलाइन दी जाएगी। गौरतलब है कि ये लगातार दूसरा साल है जब कोरोना महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा को रद्द करना पड़ा है।…
यूपी में फादर्स डे के ही दिन बेटों ने पिता को पीट पीटकर मार डाला
कौशांबी(यूपी)। यूपी के कौशांबी में गांधी मोहल्ले में रहने वाले 61 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की उसके बेटों ने कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बैजनाथ के रूप में हुई है, जो मंझनपुर के रहने वाले थे। कौशांबी पुलिस ने कहा कि वे परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं कि सबसे छोटे बेटे नरेंद्र ने अपने दो बड़े भाइयों सुरेंद्र और वीरेंद्र और उनकी पत्नियों पर संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता बैजनाथ की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत के…
‘ॐ से योग की शक्ति बढ़ेगी नहीं, अल्लाह कहने से घटेगी नहीं’, कांग्रेस नेता सिंघवी बने विद्वान’, भूले विज्ञान
न्यूज़ डेस्क। पूरे विश्व में सोमवार (जून 21, 2021) को 7वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही नतीजा है कि सितंबर 2014 में उन्होंने UNGA को सम्बोधित करते हुए इसका जिक्र किया और उसी साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र ने 177 देशों के समर्थन से 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया गया। लेकिन, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी इन सबके दौरान ‘ॐ’ को बदनाम करने में लगे हैं। आयुष मंत्रालय ने 2015 में प्रथम…
योग वह अमूल्य उपहार जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भारत की इस प्राचीन विधा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है और तबसे यह पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को…
शादी कराते वक्त पंडित ने लिया ब्रेक तो ये क्या करने लगे दूल्हा- दुल्हन, देखें वीडियो
न्यूज़ डेस्क। शादी जैसे कार्यक्रमों में कपल्स का अधिकतर समय मेहमानों से मुलाकात करने और बधाइयां लेने में निकल जाता है। हालांकि कई बार दूल्हा दुल्हन के जबरदस्त डांस वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कपल को मंडप में शादी के बीच खेलते देखा है। दरअसल इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी करा रहे पंडित ने थोड़ी देर के लिए मंत्र उच्चारण रोका हुआ और इस दौरान दूल्हा दूल्हन जो कर रहे हैं वह मजेदार है। दरअसल दोनों बाटल फिल्प…
