न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में दो चरण के मतदान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वायरल ऑडियो क्लिप से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भतीजा प्रेम में अंधी हो चुकी है और धृतराष्ट्र बन चकी है। ममता कहने को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, क्योंकि सारे फैसले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी लेते हैं। इसीलिए टीएमसी के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं या जाने वाले हैं।…
दिन: 3 अप्रैल 2021
RTI से बड़ा खुलासा : खुली AAP की पोल, 2015-19 के बीच दिल्ली में कोई भी नया अस्पताल, फ्लाईओवर नहीं बनवाया
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2019 के बीच कई समस्याओं के बावजूद दिल्ली में कोई भी नया अस्पताल और फ्लाईओवर नहीं बनाया है। दिल्ली सरकार के विकास के चौतरफा झूठे दावों का खुलासा आरटीआई (RTI) में हुआ है। सत्ता में आने से पहले ‘आप’ ने दिल्ली की जनता से कई लोक लुभावन वायदे किए थे, जो अब तक धरातल पर नजर नहीं आए। वहीं, सीएम केजरीवाल ने…
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेढ़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं और 10 अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को बताया कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए। इस घटना में लगभग 10 अन्य जवानों के घायल होने की भी…
कोविड-19: इस महीने पीक पर होगा कोरोना वायरस, फौरन लगाया जाए मिनी लॉकडाउन : AIIMS डायरेक्टर गुलेरिया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए वैज्ञानिकों ने मैथेमेटिकल मॉडल स्टडी के आधार पर कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर मिड अप्रैल तक अपने चरम यानी पीक पर होगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि मई के अंत तक कोविड-19 संक्रमण में गिरावट देखी जा सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मणींद्र अग्रवाल सहित अन्य वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद कहा है कि चल रही कोरोना महामारी की लहर मिड अप्रैल में हर दिन…
