IND vs ENG: भारत ने चौथा टेस्ट जीत 3-1 से नाम की सीरीज, WTC फाइनल के लिए किया क्वालिफाई, बनी दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से जीत लिया है। सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया इंग्लैंड की एक पारी और 125 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। जहां अब उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का फायदा भारतीय टीम को हुआ है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग…

प्रधानमंत्री मोदी और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बनेगी फिल्म ‘एक और नरेन’, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे गजेंद्र चौहान

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित एक और फिल्म बनने वाली है। फिल्म का नाम ‘एक और नरेन’ होगा। इस फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी और स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्रों को एक साथ दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेता गजेंद्र चौहान मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल ”महाभारत” में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक मिलन भौमिक हैं। भौमिक के मुताबिक फिल्म ”एक और नरेन” की कहानी में दो किस्से होंगे, एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के…

नक्सली हमले में शहीद जवान के परिजनों को शिवराज सरकार देगी 1 करोड़ रुपये

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद सुरक्षाकर्मी लक्ष्मीकांत द्विवेदी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। द्विवेदी प्रदेश के रीवा जिले के निवासी थे। प्रदेश के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि द्विवेदी छत्तीसगढ़ के जिला रिजर्व गार्ड (GRG) की 22 वीं बटालियल में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात थे और बृहस्पतिवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने द्विवेदी के परिवार…

बड़ी खबर! 1 अप्रैल से अनिवार्य हुआ आगे की दोनों सीट पर एयरबैग, बढ़ेगी यात्रियों की सुरक्षा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाहनों की आगे की दोनों सीटों के लिए एयरबैग को अनिवार्य (Dual Airbags Mandatory) कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि एयरबैग को जरूरी करने के लिए सरकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि वाहनों में आगे ड्राइवर की सीट के साथ बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग को अनिवार्य करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है। ज्ञात हो कि उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा पर समिति…

प्रधानमंत्री मोदी को मिला वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशिप अवॉर्ड, कहा- देश के लोगों को समर्पित है पुरस्कार

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को CERAWeek ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं इस पुरस्कार को अपने देश के लोगों को अर्पित करता हूं। आप किसी भी भाषा में भारतीय साहित्य को पढ़ लीजिए आपको पता चलेगा कि लोगों का प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है’। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं बहुत विनम्रता के साथ सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार को स्वीकार करता…

बंगाल चुनाव : बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी की हिदायत- चुनाव प्रचार को सभ्य बनाए रखें, गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगावी विधानसभा चुनावों में नकारात्मक प्रचार को लेकर पार्टी नेताओं को आगाह किया है। गुरुवार शाम को बीजेपी केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल एक नेता ने कहा कि इस बैठक में पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि चुनाव प्रचार सभ्य तरीके से होना चाहिए और राज्य में जो नैरेटिव भाजपा सेट की है, उसे…

चुनाव आयोग का आदेश- कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर से हटाएं मोदी की तस्वीर, टीएमसी ने की थी शिकायत

नई दिल्ली। TMC ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर का होना आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का पालन करे। चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को उन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से हटा दिया जाए, जहां इस साल चुनाव…

बंगाल विधानसभा चुनाव : 7 को कोलकाता में PM की रैली, 7 लाख लोगों के जुटने की संभावना, किले में तब्दील हो रहा ब्रिगेड परेड ग्राउंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी हाईकमान ने पहले से ही राज्य में बड़े स्तर पर मोर्चा संभाल रखा है। इसी क्रम में 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली करेंगे। इस ग्राउंड को कोलकाता का ग्रीन लंग्स भी कहा जाता है। चुनाव के दृष्टि से बंगाल काफी ज्यादा संवेदनशील है, जिस वजह से सुरक्षा एजंसियों ने पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

दुनियाभर में वैक्सीन लेकर जा रहे विमान, खाली नहीं आ रहे, वे अपने साथ भारत के प्रति भरोसा, आशीर्वाद और आत्मीय स्नेह ला रहे है : पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (Production Linked Incentives Scheme) को लेकर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने मेक इन इंडिया को अलग-अलग स्तरों पर मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमारे सामने दुनियाभर से उदाहरण हैं, जहां देशों ने अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर, देश के विकास को गति दी है। वैक्सीन लेकर जा रहे विमान खाली नहीं आ रहे वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में आज जो विमान…

अनुराग के पक्ष में विधवा विलाप करने वालों को सोशल मीडिया पर तमाचा, कांग्रेसी राज में भी टैक्स चोरी पर पड़े थे छापे

न्यूज़ डेस्क। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ टैक्स चोरी के आरोप में पड़े छापे पर तथाकथित लिबरलों ने विधवा विलाप करना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम नेता हो-हल्ला करने लगे। जबकि छापे में इन कंपनियों के वित्तीय लेनदेन में काफी विसंगति पाई गई है। यह राशि 300 करोड़ रुपये है, जिसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा फिल्म निर्देशकों और शेयरधारकों के बीच प्रोडक्शन हाउस के शेयरों के लेन-देन एवं कर चोरी में भी हेराफेरी होने की…