प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल विजय का बिग्रेड प्लान, लोकसभा में TMC हाफ, इस बार साफ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में ये कहावत मशहूर है कि जिसका बिग्रेड परेड उसका बंगाल। करीब 1 हजार एकड़ का दायरा और तीन किलोमीटर की लंबाई। कोलकाता का दिल माने जाने वाला ब्रिगेड परेड ग्राउंड जिसे यहां के लोग मैदान कहकर पुकारते हैं। चाहे वो पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हो या इंदिरा गांधी सभी ने कोलकाता के इस बिग्रेड परेड मैदान से हुंकार भरी है।ममता बनर्जी चाहती हैं कि बंगाल के चुनाव में महंगाई मुद्दा बने। इसीलिए एलपीजी सिलेंडर की महंगाई को थीम बनाकर उन्होंने सिलीगुड़ी…

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होगा

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से आरंभ होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच यह चरण महीने भर चलेगा। सत्र के दूसरे चरण में सरकार का ध्यान मुख्य रूप से वित्त विधेयक और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनेक अनुपूरक मांगों को पारित कराने पर होगा। इन अनिवार्य एजेंडा के अलावा, सरकार ने इस सत्र में कई विधेयकों को भी पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इस सत्र का समापन…

जश्न-ए-आजादी की 75वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए, PM की अध्यक्षता में सोनिया-ममता समेत 259 लोगों की बनी समिति

नई दिल्ली। जश्न-ए-आजादी की 75वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अभी से कमर कस ली है। देश के चुनिंदा उच्च स्तरीय लोगों की समिति बनाई गई है जो अगले साल 15 अगस्त के कार्यक्रम में चार चांद लगाने और उसे भव्य बनाने का दिशा-निर्देश देंगे। आज से ठीक छह दिन बाद यानी 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी नमक सत्याग्रह के 91वें साल पूरा होने पर ऐतिहासिक डांडी मार्च भी निकालेंगे। जिसकी रूप-रेखा 8 मार्च की मीटिंग में बनाई जाएगी। अगले साल यानी 2022 में भारत आजादी…

अगर शादी करने का वादा शुरू से झूठा हो तो रेप माना जाएगा, वरना… : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि यदि महिला से शादी करने का किया गया वादा शुरू से झूठा है तो उसे रेप माना जा सकता है, अन्यथा ये रेप नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए रेप के एक अरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट निरस्त करने का आदेश दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने यह आदेश आरोपी सोनू की विशेष अनुमति याचिका पर दिया। सोनू ने याचिका में FIR…

वर्चुअल सुनवाई के दौरान कैमरा बंद करना भूले वकील साहब, लंच करते देख तुषार मेहता बोले- थोड़ा इधर भी भेजो

पटना। कोरोना महामारी के चलते अभी भी लोग जूम कॉल के जरिए अपनी मीटिंग या अन्य काम निपटा रहे हैं। लेकिन इस दौरान जूम मीटिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कई मजेदार घटनाएं भी घटीं। जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई। एक ऐसा ही और वाकया सामने आया है। अभी कोर्ट की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही हैं। कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई चल रही थी। इस दौरान इसमें शामिल एक वकील अपना लंच का आंनद लेने लगे। वह भूल गए कि, उनका कैमरा ऑन है। अब ये…

राम मंदिर के लिए मिले 2500 करोड़ रुपए, घर-घर चंदा लेना बंद, अब केवल इस तरह दे सकते हैं दान

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में घर-घर जाकर चंदा अभियान चलाया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं। अब ट्रस्ट ने डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का फैसला किया है। ट्रस्ट के मुताबिक, अब जो लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो ट्रस्ट की वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन दान कर सकते हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा…

प्रधानमंत्री मोदी के टीका लगाने के बाद एक दिन में टीकाकरण के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड्स, 5 मार्च को 15 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

न्यूज़ डेस्क। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी खुद सुबह-सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे और दूसरे चरण का पहला कोरोना का टीका लगवाया। प्रधानमंत्री मोदी के टीका लगवाने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह और भरोसा देखा जा रहा है। पिछले 5 दिन में टीका लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 5 मार्च को 14.94 लाख लोगों ने टीके लगवाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 7 बजे तक के डेटा के मुताबिक,…

छात्रा के सवालों का जवाब नहीं दे पाए राकेश टिकैत, फिर बंद कराया गया माइक, युवती को धमकाया, किसी ने नाम पूछा तो किसी ने छीन ली माइक: देखें वीडियो

जींद (हरियाणा)। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत घूम-घूमकर किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे हैं और सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के झज्जर में ढांसा बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन में एक छात्रा ने किसान नेता राकेश टिकैत से कुछ सवाल पूछे लेकिन छात्रा को सवालों के जवाब नहीं मिले। जिस पर छात्रा ने कहा कि देश का युवा तो सवाल पूछेगा। https://twitter.com/manishBJPUP/status/1368031635204018177?s=20 छात्रा ने कहा…

किसान आंदोलन के 100 दिन : किसान और कामगार हुए बर्बाद, सब्जी की फसल खेत में बर्बाद ,लाखों का नुकसान , फैक्ट्रियों में लगे ताले

न्यूज़ डेस्क। कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर 100 दिन से चल रहे आंदोलन के कारण किसान, कामगार और उद्योग बर्बादी के कागार पहुंच गए हैं। किसानों की भलाई के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब उन्हीं के लिए मुसीबत बन गया है। किसानों को अपनी सब्जी की फसल खेत में ही तबाह करनी पड़ रही है। क्योंकि इसे बेच नहीं पा रहे है। किसान संगठनों की हठधर्मिता का खामियाजा गरीब किसानों को उठाना पड़ रहा है। बॉर्डर बंद होने से उनकी फसल मंडियों में नहीं पहुंच रही है।…

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व रेल मंत्री और ममता के करीबी दिनेश त्रिवेदी, कहा- बीजेपी जनता के परिवार जैसी, यहां जनता की सेवा के लिए काम होता है

न्यूज़ डेस्क। पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल हो गए। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बीजेपी में स्वागत किया। इस दौरान रेलमंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। दिनेश त्रिवेदी ने बीजेपी में शामिल होने को स्वर्णिम पल बताते हुए कहा कि बीजेपी जनता के परिवार जैसी है। यहां पार्टी की सेवा के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए काम होता है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वहां एक परिवार की सेवा…