‘दम है तो रोक कर दिखाओ’: बॉर्डर पर ‘किसान’ कर रहे पक्का निर्माण, ट्यूबवेल भी लगाया; पुलिस को बैरंग लौटाया

न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे ‘किसानों’ ने अब पक्के निर्माण शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुंडली बॉर्डर पर जमे प्रदर्शनकारियों ने निर्माण शुरू किया है। ट्यूबवेल भी लगाया है। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें चेतावनी दी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार गर्मी बढ़ने की वजह से अस्थायी टेंटों में प्रदर्शनकारियों को परेशानी होने लगी है। लिहाजा उन्होंने अब सड़क पर ही पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है, “कुंडली…

लोकतंत्र में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को चुनाव आयुक्त के रूप में सरकारी पदों पर आसीन व्यक्तियों की नियुक्ति नहीं करनी चाहिए। जस्टिस आर.एफ. नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि किसी सरकारी अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपना संविधान का मखौल उड़ाना है। पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव आयोग (EC) की स्वतंत्रता से समझौता कदापि स्वीकार्य नहीं है, और केवल स्वतंत्र व्यक्ति ही चुनाव आयुक्त होने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि यह…

आजादी का अमृत महोत्सव India@75: भारत कभी अपने स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं भूलेगा- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘पदयात्रा’ को झंडी दिखाई तथा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ India@75 के पूर्वावलोकन कार्यकलापों का उद्घाटन किया। उन्होंने India@75 समारोहों के लिए अन्य विभिन्न सांस्कृतिक और डिजिटल पहलों को भी लांच किया। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना में एक जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। साबरमती आश्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए…

‘महात्मा गांधी महान नेता थे, लेकिन महान पति नहीं’ : कंगना रनौत

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के एक ट्वीट ने अब सोशल मीडिया पर नए विवाद खड़ा कर दिया है। अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रनौत ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है। कंगना के मुताबिक स्कूल में बच्चों को जिनके आदर्शों पर चलने सीख दी जाती है वह महात्मा गांधी अच्छे पिता और पति नहीं थे। कंगना ने कहा कि वो एक महान नेता थे जो एक महान पति नहीं हो सकते, लेकिन दुनिया माफ कर देती है जब बात एक…

ममता बनर्जी को चोट लगने से पहले का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने से पहले का वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी कार के फुटबोर्ड पर खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं। कार के आसपास काफी भीड़ है। इसी दौरान धक्का लगने से उनको चोट लग गई है। वीडियो देखकर कहीं से नहीं लगता कि उनपर हमला किया गया है। अब तो ममता बनर्जी के साथ हुई दुर्घटना का विडियो प्रूफ भी आ गया… pic.twitter.com/xkribNAmqs — दलीप पंचोली🇮🇳(मोदी का परिवार)…

किसान आंदोलन : राकेश टिकैत पर भड़के भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष, कहा- ‘वो बहुत पैसे वाले इंसान..’जहां मन है वहां जाए

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन ना तो किसान और ना ही सरकार कोई भी अपनी बात से टस से मस हो रहा है लेकिन आंदोलन में किसानों की कम होती संख्या पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि किसानों के नेता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि हमारा आंदोलन फीका नहीं पड़ा है, हम 13 तारीख को पश्चिम बंगाल में मीटिंग और नंदीग्राम-कोलकाता में पंचायत करेंगे और वहां के किसानों…

30-40 कुत्तों के साथ रेप कर चुका है 68 साल का अहमद शाह, कहा- मैं खाना देता था, यदि जानवरों को कोई आपत्ति नहीं है तो यह क्राइम नहीं है

न्यूज़ डेस्क। मादा कुत्ते से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 68 वर्षीय अहमद शाह को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वह अब तक 30-40 कुत्तों के साथ रेप कर चुका है। वह अमूमन रात के 3-4 बजे के बीच इस घृणित कृत्य को अंजाम देता था। मुंबई के जुहू गली में रहने वाला अहमद सब्जी विक्रेता है। वह कुत्तों और बिल्लियों को खाने का लालच देकर उनसे रेप करता था। ‘बॉम्बे एनिमल राइट्स’ नामक NGO से जुड़े 45 वर्षीय पशु अधिकार कार्यकर्ता विजय मोहनानी…

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के सामने SP कार्यकर्ताओं ने की गुंडई, सवाल पूछने पर पत्रकार को पीटा, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल, हो रही किरकिरी

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों की दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के तीखे सवालों से अखिलेश बौखला गए और कहने लगे कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? अखिलेश यादव के संयम खोते ही एसपी कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान कई पत्रकार जमीन पर भी गिर गए। हैरानी की बात यह है कि इस…

EVM हैकिंग की फेक न्यूज पर चुनाव आयोग सख्त, दर्ज कराया केस

नई दिल्ली। देश में चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित करने की नीयत से ईवीएम हैकिंग की फेक न्यूज फैलाने वालों पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर ईवीएम हैकिंग से जुड़ीं एक फर्जी खबर वायरल होने पर चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। आयोग ने कहा है कि फर्जी खबरों के मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

दिल्ली में बरसे बादल,मौसम हुआ सुहाना लेकिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम में बदलाव लगातार जारी है, शुक्रवार को दिल्ली-NCR में मेघ बरसे हैं, जिससे तापमान में कमी आई है और मौसम दिलकश हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में बारिश के कारण ओलावृष्टि भी हो सकती है और शाम तक ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। यही नहीं आईएमडी ने ये भी कहा है कि आज उत्तर प्रदेश के खतौली, बरौत, बागपत, शिकारपुर, गुरुमुखेश्वर, सियाना, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, खुर्जा, लोनी-देहात, शामली, खेकरा, अलीगढ़, अमरोहा, दादरी, इंदिरापुरम,…