केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पलटवार, दीदी, जीजाजी… के ‘हम दो-हमारे दो’ को बताया नया मतलब

नई दिल्ली। केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘हम दो, हमारे दो’ की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल का इससे मतलब ‘दीदी, जीजाजी और उनके परिवार’ से रहा होगा। मालूम हो कि बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों के बाद देश का कृषि क्षेत्र दो-चार उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया, ”एक नारा था, हम दो हमारे…

लोकसभा में बोले राहुल गांधी- ‘हम दो, हमारे दो’ के फॉर्म्युले से कॉरपोरेट को मदद कर रहे PM मोदी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह हम दो, हमारे दो की सरकार है। उन्होंने लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”कल प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में विपक्ष के बारे में बोला था कि विपक्ष आंदोलन की बात कर रहा है, लेकिन कृषि कानूनों के कॉन्टैंट और इन्टैंट के बारे में नहीं बोल रहा है, तो मैंने सोचा…

Miss India 2020 : रिक्शा चालक की बेटी हैं मान्या सिंह, घर में धोने पड़े थे बर्तन

मुंबई। तेलंगाना गर्ल मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम किया है, तो वहीं इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह और हरियाणा की मनिका शियोकांड फर्स्ट और सेकेंड रनर अप रहीं। मालूम हो कि ये प्रतियोगिता 10 फरवरी को मुंबई में संपन्न हुईं। आपको जानकर हैरत होगी कि इस प्रतियोगिता में यूपी की मान्या ओमप्रकाश सिंह ने जिस तरह से लोगों के सामने परफार्म किया, उससे कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना और कैसा संघर्ष किया…

राज्यपाल कोश्यारी को सरकारी विमान के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति, बढ़ा महाराष्ट्र सरकार के साथ मनमुटाव

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच के मनमुटाव का एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, राज्यपाल कोश्यारी उत्तराखंड जाना चाहते थे और इसके लिए वह सरकारी विमान का इस्तेमाल करने वाले थे लेकिन महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग ने विमान के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड जाने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सामान्य प्रशासन विभाग से संपर्क साधा लेकिन विभाग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बताया जा रहा है कि राज्यपाल…

Miss India World 2020: तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता मिस इंडिया 2020 का खिताब

मुंबई। भारत को उसकी मिस इंडिया 2020 मिल गई है। इस बार ये खिताब तेलंगाना की 23 वर्षीय मानसा वाराणसी के सिर सजा है। मिस इंडिया द्वारा वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स का ऐलान 10 फरवरी को ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दिया गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह और हरियाणा की मनिका शियोकांड फर्स्ट और सेकेंड रनर अप रहीं। आपको बता दें कि टॉप 5 की लिस्ट में खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड का नाम शामिल था लेकिन इनके बीच…

संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बयान, कहा- लद्दाख में पैंगोंग झील से पीछे हटेंगे चीनी सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन विवाद में एक बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया कि महीनों से जारी भारत चीन सीमा तनाव अब खत्म हो गया है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया है कि भारत-चीन के बीच पैंगोंग झील विवाद पर समझौता हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि भारत और चीन लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर अपनी सेनाएं हटाने के लिए सहमत हो गए है। रक्षामंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष झील के उत्तरी…

देश में थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 19 राज्यों में कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब थमता दिख रहा है। देश के 19 राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना से एक भी कोरोना मरीज की मौत की खबर सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा मौत पश्चिम बंगाल में हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। जिन 19 राज्यों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है उनमें- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय,…

मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी के फैंस के लिए झटके वाली खबर है क्योंकि उनकी चहेती सपना चौधरी और 6 अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में केस दर्ज किया है, हालांकि मामले की पूरी जानकारी पुलिस ने अभी नहीं दी है। ज्ञात हो कि अक्टूबर 2020 में ही सपना एक बेटे की मां बनी हैं, बच्चे के जन्म के बाद ही सपना चौधरी की शादी का खुलासा हुआ था। गौरतलब है कि सपना ने हरियाणवी सिंगर-लेखक और मॉडल वीर…

भारत से वैक्सीन पहुँचने पर भावुक हुए इस देश के PM, प्रधानमंत्री मोदी को कहा- शुक्रिया, मात्र 72 हजार की है आबादी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए भारत में वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो चुका है। दुनिया कोरोना से लड़ सके इसीलिए भारत कई देशों को वैक्सीन दे रहा है। भारत कई देशों को फ्री में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई कर रहा है। ऐसे में भारत की उदारता की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। इसी कड़ी में भारत की वैक्सीन डोमिनिकन गणराज्य पहुँच गई है। वैक्सीन देश में पहुँचने के बाद डोमिनिकन गणराज्य के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने पीएम मोदी और भारत के लोगों को शुक्रिया कहा…

दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा-‘ममता रॉयल टाइगर नहीं बिल्ली जैसी हैं, नहीं डरते’ पार्टी के लोग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चरम सीमा पर है, चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है, ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लोग एक-दूसरे पर छींटाकशी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी खुद को रॉयल बंगाल टाइगर मानती हैं, इसे आप उनका बड़बोलापन ही समझ लीजिए, अरे कभी कोई टाइगर खुद को बाघ कहकर अपना गुणगान करता…