अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में और विवादों मे रहते हैं। बिप्लब देब इस बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं लेकिन इस बार मामला अंतरराष्ट्रीय राजनीति की है। त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने अगरतला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यक्रम में कहा है कि बीजेपी सिर्फ देशभर में नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी पार्टी का विस्तार चाहती है। बिप्लब देब ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की…
महीना: फ़रवरी 2021
कोविड- 19 : कभी भी लौट सकता है कोरोना वायरस, इस देश के सबसे बड़े शहर में लगाना पड़ा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने वाले देशों को भी उससे बचाव के उपायों की ओर लौटना पड़ रहा है। इनमें न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल है। यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। शहर में कोरोना के मामले सामने आने के बाद सरकार को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लॉकडाउन के नियम रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कैबिनेट…
बंगाल चुनाव 2021 : बंगाल में परिवर्तन रैली के समापन से पहले मोदी कोलकाता में करेंगे रैली
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने आईएएनएस को बताया कि कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मेनन ने कहा कि कोलकाता में प्रधानमंत्री की रैली के बाद परिवर्तन यात्रा का पांचवां और आखिरी चरण 18 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र…
असम में राहुल ने ललकारा, कहा- सुन लो ‘हम दो हमारे दो, अच्छी तरह सुन लो- CAA कभी लागू नहीं करेंगे’
शिवसागर (असम)। भाजपा और आरएसएस पर असम को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी असम समझौते के हर सिद्धांत की रक्षा करेगी और अगर राज्य में सत्ता में आती है तो कभी भी संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू नहीं करेगी। असम में चुनावी बिगुल फूंकते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बार-बार प्रहार किया और उस पर ‘हम दो, हमारे दो’ की सोच के साथ काम करने का आरोप लगाया। इस नारे का इस्तेमाल हाल ही में उन्होंने…
आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर FASTag अनिवार्य, नहीं तो होगी दोगुनी वसूली, देना होगा जुर्माना
नई दिल्ली। आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए फास्ट टैग जरूरी हो गया है। जिस गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं होगा, उसपर भारी जुर्माना लगेगा। हालांकि टू व्हीलर वाहनों को फास्टैग से छूट दी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते रविवार को स्पष्ट कर दिया था कि इस बार वाहनों पर टोल वसूली के लिए फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं…
लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, 8 मार्च से शुरू होगा दूसरा हिस्सा
नई दिल्ली। लोकसभा का 29 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र का पहला चरण शनिवार को पूरा हो गया और अब आठ मार्च से बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। निचले सदन में आज बजट पर वित्त मंत्री का जवाब होने, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पारित करने एवं शून्यकाल के दौरान सदस्यों के लोक महत्व के मुद्दे उठाने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे बैठक स्थगित कर दी गयी।
हैदराबाद में आई 78 किलो की दुर्लभ ब्लैक मार्लिन मछली, पकड़ने के लिए की गई 10 दिन तक मशक्कत
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 78 किलो की ब्लैक कलर की दुर्लभ मछली लाई गई है। यह मछली प्रोटीन नॉन वेज मार्ट ने विजाग पोर्ट से मंगवाई है। ब्लैक मार्लिन मछली को तेलुगु में कुंबकोनम चापा (Kumb Konam Chapa) के नाम से जाना जाता है। इस दुर्लभ मछली को मछुआरों ने विशाखापत्तनम के तट पर पकड़ा है। वहां से यह हैदराबाद मंगवाई गई है। जिस कंपनी ने इस मछली को यहां हैदराबाद मंगवाया है उसके एक प्रवक्ता ने कहा कि मार्लिन मछली को धरती की सबसे तेज मछली का…
कहीं भी, कभी भी नहीं हो सकता प्रदर्शन करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि प्रदर्शन करने का अधिकार कहीं भी और कभी भी नहीं हो सकता। इसके साथ ही कोर्ट ने पिछले साल पारित अपने आदेश की समीक्षा की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। बीते साल एक फैसले में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा जमाना स्वीकार्य नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कुछ अचानक प्रदर्शन हो सकते हैं लेकिन लंबे समय तक असहमति या प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक…
‘कपड़े उतारे बिना स्तन छूना यौन उत्पीड़न नहीं’, विवादित फैसला देने वालीं जज का कार्यकाल एक साल और बढ़ा
मुंबई। यौन उत्पीड़न के मामलों में दो विवादास्पद फैसले देने वाली बंबई उच्च न्यायालय की न्यायाधीश पुष्पा गणेदीवाला ने अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर और एक साल के कार्यकाल के लिए शनिवार को शपथ ली। न्यायमूर्ति गणेदीवाला का बंबई उच्च न्यायालय में अतिरक्ति न्यायाधीश के तौर पर पिछला कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया था। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम…
मंदसौर की महिला ने हेलीकॉप्टर के लिए बैंक से कर्ज दिलाने की राष्ट्रपति से लगाई गुहार
मंदसौर(एमपी)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक रोचक मामला सामने आया है, यहां एक महिला किसान सरकारी मशीनरी के रवैए से हार मान गई, क्योंकि पड़ोसी ने उसके खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया है और कहीं से मदद नहीं मिल रही है, तो उसने थक हारकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई है कि खेत तक आने-जाने के लिए किसी बैंक से हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए कर्ज दिला दें। मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील का है। यहां के आगर गांव की रहने वाली बसंती बाई की…
