चित्तूर। एकीकृत आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद पहली बार तिरुपति में आंध्र प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट के मौके पर एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। सीआई के रूप में कार्यरत श्याम सुंदर ने अपनी बेटी व DSP जेस्सी प्रशांति को सैल्यूट किया। मौके पर मौजूद जिला पुलिस अधीक्षक रमेश रेड्डी ने दोनों पिता और पुत्री को बधाई दी। #APPolice1stDutyMeet brings a family together! Circle Inspector Shyam Sundar salutes his own daughter Jessi Prasanti who is a Deputy Superintendent of Police with pride and respect at #IGNITE which is being…
महीना: जनवरी 2021
Covid Vaccine: Covishield और Covaxin के बाद अब DNA टीके लिए तैयार हो रहा भारत, तीसरे चरण के परीक्षण को मिली हरी झंडी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई सहमति
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद अब नए कोरोना स्ट्रेन ने देश में हर किसी के लिए टेंशन भरा माहौल तैयार कर दिया है। नए साल पर कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) के आ जाने के बावजूद देशवासियों में यह संशय बना हुआ है कि क्या यह वैक्सीन नए कोरोना स्ट्रेन पर भी कारगर हो पाएगी या नहीं? इसी सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी सहमति जताई है। ट्वीट में साथ शब्दों में…
गाजियाबाद श्मशान हादसे पर एक्शन: अब तक 25 की मौत, ईओ, जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार
गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इस मामले में मुरादनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह केस मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में जेई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया…
DGCI ने दी 2 कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, PM मोदी ने दी बधाई, ट्वीट कर कहा- ‘कोविड मुक्त भारत’ की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ने में मिलेगी मदद
नई दिल्ली। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बॉयोटेक की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उत्साही लड़ाई का निर्णायक मोड़ बताया है। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है। वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की जंग में एक निर्णायक क्षण! @SerumInstIndia और @BharatBiotech की वैक्सीन को DCGI की मंजूरी से एक स्वस्थ और कोविड मुक्त भारत की मुहिम को बल मिलेगा। इस मुहिम में जी-जान से जुटे वैज्ञानिकों-इनोवेटर्स को शुभकामनाएं और देशवासियों को बधाई। — Narendra Modi (@narendramodi)…
फ़िल्मी दुनिया से बाहर निकलेंगे मोगली-बगीरा, हैदराबाद में बनेगा ‘द जंगल बुक’ की थीम पर पार्क
हैदराबाद। TV पर नजर आने वाले मशहूर शो ‘द जंगल बुक’ (The Jungle Book) के तमाम कैरेक्टर को अब हैदराबाद के लोग नजदीक से देख सकेंगे। मोगली, बालू, बगीरा और शेर खान किताबी दुनिया से निकलकर लोगों के बीच होंगे। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन शहर के कूकटपल्ली के एक पार्क में जल्द यह नजारा दिखेगा। खबर के मुताबिक, कूकटपल्ली के एक पार्क को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी काफी सुकून भरा होगा। पार्क में हरे-भरे जंगल…
पाक में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर जाकिर नाईक के जहरीले बोल- इस्लामिक देशों में ऐसा ही होना चाहिए
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भगोड़े जाकिर नाईक ने एक बार फिर से जहर उगलते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू मंदिर से हुई तोड़फोड़ का समर्थन किया है। जाकिर नाईक ने कहा है कि इस्लामिक देशों में मंदिर नहीं होने चाहिए और अगर मंदिर हैं तो उन्हें तोड़ दिया जाना चाहिए। इपने मुंह से जहर उगलने वाले जाकिर नाईक का मंदिरों और मूर्ति पूजा पर दिया ये शर्मनाक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जाकिर नाईक ने कहा है कि…
Lockdown Impact: नव वर्ष 2021 में रिकॉर्ड बच्चों का होगा जन्म, 14 करोड़ बच्चों के पैदा होने का हैं अनुमान, दर्जनभर से अधिक सेलिब्रिटीज भी जनवरी में बनेगें पैरेंट्स
नई दिल्ली। वर्ष 2021 की शुरूआत में यानी 1 जनवरी को पूरी दुनिया में 3 लाख 92 हजार 078 बच्चों का जन्म एक पॉजिटिव का संकेत है, तब जब पिछले 7-8 महीनों में कोरोना महामारी से शिकार होकर 18 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। एक तरफ महामारी में हुई मौत जहां दुनियाभर के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा, तो दूसरी तरफ उम्मीदों के साल के रूप में देखे जा रहे 2021 की शुरूआत इसलिए पॉजिटिविटी के संकेतक है, क्योंकि बच्चों का जन्म दुनिया के हर…
जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल सर्टिफिकेट मिलने के कुछ ही दिनों बाद श्रीनगर में हिंदू स्वर्णकार की हत्या
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा ने श्रीनगर में निवास प्रमाण पत्र मिलने के कुछ दिनों बाद एक हिंदू स्वर्णकार की हत्या किए जाने की शनिवार को निंदा की और इसे ‘एक भारत, एक देश की संकल्पना’ पर हमला करार दिया। साथ ही पार्टी ने इसे पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद कुछ दलों द्वारा ”जनसांख्यिकी बदलाव” का मुद्दा उठाने का परिणाम बताया। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों के घोर मानवाधिकार उल्लंघनों के अलावा आतंकवादी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (Trf) का…
भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को भी मिली एक्सपर्ट पैनल की मंजूरी
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश को दूसरी बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति ने भारत बायोटेक के स्वदेशी कोविड वैक्सीन कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए जाने की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की थी। इसके बाद उक्त दोनों वैक्सीन को अंतिम मंजूरी के…
आंध्र प्रदेश : रामतीर्थम मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने के मामले में 4 गिरफ्तार, सभी हैं TDP के समर्थक
अमरावती। पुलिस ने आंध्र प्रदेश विजयनगरम जिले के नेल्लिमर्ला मंडल के बोडीकोंडा स्थित रामतीर्थम मंदिर (Ramatheertham Temple) में कोदंडराम मूर्ति (Lord Ram idol) को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि ये चारों तेलुगु देशम पार्टी के समर्थक हैं। जिला प्रशासन ने प्रतिमा को ध्वस्त किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया। इसकी जांच के लिए पांच टीमें गठित की थी। पुलिस ने हालात को देखते हुए रामतीर्थम मंदिर के पास कड़ा बंदोबस्त किया है। इसी क्रम में पुलिस…
