पीएम मोदी गुरुवार को करेंगे वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Wdfc) का शुभारंभ

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार, 7 जनवरी को वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Wdfc) के 306 किलोमीटर लंबे न्‍यू मदार-न्‍यू रेवाड़ी खंड का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ राजस्थान और हरियाणा के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे https://t.co/5yok2nuUw8 — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January…

प्रधानमंत्री मोदी ने मरीजों को दी बड़ी सौगात, पीएम केयर्स फंड से जारी किये 201 करोड़ रुपये, 162 सरकारी अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से देश के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 201.58 करोड़ रुपये जारी किया है। इस रकम से देश भर में 162 सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट्स लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस फैसले से जहां मरीजों को बड़ी राहत दी है, वहीं विपक्ष को करारा जवाब दिया है, जो बार-बार पीएम केयर्स फंड के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठा रहा था। स्थापित किए जाने वाले 162 ऑक्सीजन प्लांट्स की क्षमता 154.19 मिट्रिक टन होगी। इन ऑक्सीजन…

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की पत्थरबाजों को चेतावनी, कहा- गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सूबे में पिछले दिनों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम समाज को तोड़ने वाली ताकत को कतई पनपने नहीं देंगे। ज्ञात हो कि प्रदेश में पिछले दिनों में नीमच, उज्जैन और मंदसौर में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थी। उसी को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि यह ध्यान रखिये कि राज्य में क़ानून…

“मुंबई मा जलेबी ने फाफड़ा उद्धव ठाकरे आपडा” के नारे के संग, शिवसेना मुंबई में ‘वडा पाव’ छोड़कर गुजरातियों को ‘जलेबी ने फाफड़ा’ खिलाने में क्यों जुटी ?

मुंबई। ‘मराठा मानुष’ की बात करने वाली महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना के सुर अचानक बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अब ‘मराठी मानुष के बाप की मुंबई’ बताने वाली शिवसेना के नेताओं ने गुजराती समुदाय को लुभाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मुंबई में अब शिवसेना वडा पाव की नहीं, बल्कि गुजराती समुदाय के लिए ‘जलेबी ने फाफड़ा’ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसकी वजह ये है कि आने वाले समय में वहां बीएमसी समेत 10 नगर निगमों के चुनाव होने हैं। शिवसेना को लग रहा है कि बीते…

बदायूं में अधेड़ महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर निर्मम हत्या, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

बदायूं। यूपी के बदायू में महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने का मामला सामने आया है। उसकी बाईं पसली, बायां पैर और बायां फेफड़ा भी वजनदार प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। महिला की मौत की वजह अधिक रक्तस्राव व सदमा लगने से होना सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महंत समेत उसके एक…

चुनाव आयोग ने 3 राज्यों में विधान परिषद के उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश और बिहार में विधान परिषदों की 3 सीटों के लिए होने वाले उप-चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, ये चुनाव 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होंगे और मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। बिहार…

बर्ड फ्लू : बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने की एडवाइजरी जारी, प्रदेशों ने भी राज्यों से मुर्गे-मुर्गियों के व्यापार पर लगाया प्रतिबंध

भोपाल। देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकारें गंभीर हो गई हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों स्तर पर भी स्थितियों से निपटने की खास तैयारियां की जा रही हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम चौहान ने कहा कि वर्तमान में एमपी में बर्ड फ्लू की समस्या गंभीर नहीं है। फिर भी एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। भारत सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस से जिलों को अवगत कराया…

बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए राज्यों को एडवायजरी जारी, प्रकोप से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी की तैयारी

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड ब्लू के प्रकोप की रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को एडवायरी जारी की गई है जिसमें पक्षियों के इस रोग से निपटने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय कार्ययोजना को अमल में लाने को कहा गया है। यह जानकारी केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई। मंत्रालय ने बताया…

‘लव जिहाद कानून’ पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत रोक लगाने से इनकार, कानून की करेगा समीक्षा, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सरकार को नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कथित विवादास्पद ‘लव जिहाद कानून’ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अलबत्ता बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जरूर जारी किया है। लाइव लॉ की जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस याचिकाकर्ताओं की ओर से धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद यह नोटिस जारी किया है। लेकिन, कोर्ट ने इस कानून पर रोक नहीं लगाकर फिलहाल दोनों राज्य सरकारों को बहुत बड़ी राहत दी है।…

कृषि कानून और किसान आंदोलन पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों और उसकी वजह से चल रहे किसान आंदोलनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई होगी। इस संबंध में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट ने यह कहा है कि तीनों कृषि कानूनों को चुनौती देने वाले सभी याचिकाओं पर अगले सोमवार को सुनवाई होगी। केंद्र की ओर से कोर्ट में दलील दे रहे अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि किसानों के साथ सरकार की वार्ता जारी है और समझौते पर पहुंचने के भी आसार हैं।…