केंद्रीय बजट 2021: आज़ादी के बाद पहली बार प्रिंट नहीं होगा बजट डॉक्यूमेंट्स, जानिए क्या है वजह, यंहा पढ़े कैसा होगा पेपरलेस बजट

नई दिल्ली। मोदी सरकार अपना अगला बजट पेश करने जा रही है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, लेकिन इस बार बजट अलग होगा। पहली बार बजट पेपरलेस होगा। आजादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब बजट डॉक्यूमेंट की छपाई नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। निजी न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस साल बजट डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट नहीं कराने का निर्णय लिया है।…

एमपी, मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की हुई मौत, कई की हालत गंभीर, 8 लोगों का इलाज जारी

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जहरीली शराब पीने के चलते 7 लोगों की मौत हुई थी जो आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। मुरैना जिले के दो अलग-अलग गांव में जहरीली शराब पीने से मौत होने का यह मामला सामने आया है। मुरैना के सुमावली थाना इलाके के पहावली गांव में 3 और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगो की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। जबकि मुरैना जिला…

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, पत्नी और सहायक की मौत

पणजी। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई। नाइक के साथ उनकी पत्नी विजया और सहायक यात्रा कर रहे थे। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से अपने गृह प्रदेश गोवा लौट रहे थे। सूत्रों ने कहा कि नाइक (68) को रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर गंभीर हालत में पणजी के निकट गोवा मेडिकल कॉलेज…

Bird Flu : देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू से दहशत, ह्यूमन ट्रांसमिशन को लेकर पीएम मोदी ने किया अलर्ट, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि अबतक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर सभी राज्यों, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है, उनको निर्देश दिए हैं। सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है। इसी बीच सरकार ने कहा है कि बर्ड फ्लू के ह्यूमन ट्रांसमिशन को लेकर फिलहाल कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है। यानी पक्षियों से इंसान में बर्ड फ्लू फैलने की संभावना नहीं दिख रही है। सरकार ने इसकी…

आपत्तिजनक बयान देने वाले AAP विधायक सोमनाथ भारती गिरफ़्तार, जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल

सुलतानपुर/रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली की मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी (APP) के विधायक सोमनाथ भारती को उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत अर्जी खारिज होने की वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं, प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश…

अवैध निर्माण मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी राहत, 13 जनवरी तक BMC की कार्रवाई पर रोक

मुंबई। अवैध निर्माण मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक सोनू सूद की इमारत पर BMC द्वारा किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। BMC का आरोप था कि सोनू सूद ने बिना इजाजत लिए ही अपने जुहू स्थित रिहायशी इमारत को होटल बना दिया। BMC की ओर से जारी नोटिस के खिलाफ सोनू सूद ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने बीएमसी को 13 जनवरी तक इस मामले में किसी भी…

किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, कृषि कानून पर आप रोक लगाएंगे या हम लगाएं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज नए कृषि कानूनों को लेकर सुनवाई करते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार और किसानों के बीच बातचीत चल रही है, उससे हम बेहद निराश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानूनों पर केन्द्र से कहा, ‘‘क्या चल रहा है? राज्य आपके कानूनों के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि हम फिलहाल इन कृषि कानूनों को निरस्त करने की बात नहीं कर रहे हैं, यह एक बहुत ही नाजुक स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर…

प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को करेंगे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव (NYPF) के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर युवाओं के साथ बातचीत भी करेंगे। महोत्सव में तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्‍य मंत्री किरन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव में 18 से 25 साल तक के युवा अपने विचारों का आदान-प्रदान…

‘योगी की मौत सुनिश्चित’, बीवी को कुत्ते से कटवाने वाले AAP विधायक के बिगड़े बोल, जनता ने मुँह पर फेंकी स्याही

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश दौरे पर अमेठी में विवादित बयान देने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर नाराज लोगों ने स्याही फेंक दी। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के करीबी सोमनाथ भारती ने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। उनके इस बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसी केस में उन्हें सोमवार को रायबरेली से गिरफ्तार भी…

वैक्सीन पर अफवाहों को फैलने से रोकें, कोई नेता लाइन नहीं तोड़ने पाए, जन प्रतिनिधियों को टीका तभी लगे जब उनकी बारी आए : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह न फैलने दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशंका जताई कि देश और दुनिया के शरारती तत्व भारत में चलने जा रहे इस बड़े टीकाकरण अभियान में अफवाहों के जरिए रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्‍यमंत्रियों का एक खास हिदायत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीकाकरण अभियान में इस बात का खास तौर पर ख्‍याल रखा जाए कि कोई नेता लाइन…