मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठा कुत्ता, भक्तों से हाथ मिलाकर देता है आशीर्वाद, बन आकर्षण का केंद्र, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठा एक कुत्ता आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये कुत्ता मंदिर में पूजा के लिए आ रहे लोगों से ना सिर्फ हाथ मिलाता है बल्कि आशीर्वाद भी देता है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग एक जानवर को किसी पुजारी की तरह से बर्ताव करते देख हैरत जा रहे हैं और कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। https://www.facebook.com/100000740109962/videos/3889902154377750/ ये वीडियो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सिद्धटेक सिद्धिविनायक मंदिर का…

Corona Vaccine: देश में 4 और वैक्सीन का चल रहा है ट्रायल- स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जानकारी देते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में एक्टिव मामले लगातार कम हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की स्थिति अभी भी विश्व में चिंताजनक है लेकिन भारत में मामले घट रहे हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले अब 2.2 लाख से कम हो गए हैं। राजेश भूषण ने बताया है कि देश में दो राज्यों, महाराष्ट्र और केरल में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस…

उद्धव ठाकरे के मंत्री पर बॉलीवुड सिंगर ने लगाया रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने अभी तक नहीं की कोई कार्रवाई

न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में प्रभावशाली मंत्री धनंजय मुंडे पर एक बॉलीवुड सिंगर ने रेप का आरोप लगाया है। सिंगर रेनू शर्मा ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। सिंगर का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गायिका ने शिकायत की कॉपी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने मंत्री धनंजय मुंडे पर रेप, यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोपों के साथ-साथ जानमाल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। गायिका ने आरोप…

ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी ने किया देवी सीता का अपमान, शर्मनाक बयान देने पर FIR दर्ज, माफी नहीं तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सांसद अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण के लिए देवी-देवताओं का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले ममता बनर्जी को जय श्रीराम कहने पर आपत्ति थी, वहीं अब उनके लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने देवी सीता का अपमान किया है। सांसद के विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने तृणमूल सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार शाम हावड़ा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीता…

कृषि कानूनों पर सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के एक वकील की उन दलीलों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवादास्पद कृषि कानूनों पर चर्चा करने के लिए अब तक आंदोलनकारी किसानों से नहीं मिले हैं। न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और वी. रामासुब्रमण्यन के साथ ही प्रधान न्यायाधीश (CJI) एस. ए. बोबड़े और ने कहा, “हम प्रधानमंत्री को जाने के लिए नहीं कह सकते। वह यहां पर पार्टी नहीं हैं।” अधिवक्ता एम. एल. शर्मा ने कहा कि किसानों ने मंगलवार को उनसे संपर्क किया और कहा…

समिति के चारों सदस्य ‘कृषि काले कानूनों के पक्षधर’, किसानों को न्याय नहीं मिल सकता: सुरजेवाला

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के मकसद से मंगलवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित की गई समिति के चारों सदस्यों को ‘काले कृषि कानूनों का पक्षधर’ करार दिया और दावा किया कि इन लोगों की मौजूदगी वाली समिति से किसानों को न्याय नहीं मिल सकता। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि इस मामले का एकमात्र समाधान तीनों कानूनों का रद्द करना है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने तीन नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार और…

SC के आदेश के बाद बोले किसान नेता- कमेटी के सभी सदस्य सरकार समर्थक, उसके समक्ष नहीं होंगे पेश

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने गतिरोध तोड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति को मंगलवार को मान्यता नहीं दी और कहा कि वे समिति के समक्ष पेश नहीं होंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने दावा किया कि शीर्ष अदालत द्वारा गठित समिति के सदस्य ‘‘सरकार समर्थक’’ हैं। उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले अगले आदेश तक विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी और केंद्र तथा दिल्ली की…

किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट ने नये कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, गतिरोध दूर करने के लिए बनाई कमेटी, 2 महीने में देगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार और दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे रहे किसानों की यूनियनों के बीच व्याप्त गतिरोध खत्म करने के इरादे से मंगलवार को इन कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगाने के साथ ही किसानों की समस्याओं पर विचार के लिये चार सदस्यीय समिति गठित कर दी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में अंतरिम आदेश पारित…

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव के समापन पर बोले पीएम मोदी- राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संसद के सेंट्रल हॉल में किया गया था। प्रधानमंत्री ने इस महोत्सव के तीन युवा राष्ट्रीय विजेताओं के विचारों को भी सुना। Addressing the National Youth Parliament Festival. https://t.co/OtaqUrBnZS — Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2021 स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समय बीतने के बाद भी स्वामी जी का प्रभाव और असर हमारे राष्ट्रीय…

छत्तीसगढ़ : देखिए रायपुर में कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी की गुंडागर्दी, आदिवासी युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मां लगाती रही छोड़ देने की गुहार

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस की राज्य सरकारों में दलित और आदिवासियों पर अत्याचार जारी है। लेकिन कांग्रेस के आलाकमान और उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी को ये अत्याचार दिखाई नहीं दे रहे हैं। अत्याचार का सबूत उनकी पार्टी का एक पार्षद ही दे रहा है। छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेसी पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायपुर शहर में पार्षद कामरान अंसारी इस वीडियो में एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता नजर आ रहा है। जिस युवक को पीटा गया उसकी मां पार्षद और उसके समर्थकों से छोड़ देने…